भरी महफिल में फूटा खेसारी लाल यादव का गुस्सा, रवि किशन को लगाई लताड़, बोले-‘बाप मत बनिए’

Khesari Lal Yadav Viral Video: खेसारी लाल यादव ने भरी महफिल में रवि किशन को लताड़ लगाई और बोले आप मेरे बाप मत बनिए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Khesari Lal Yadav Viral Video
रवि किशन और खेसारी लाल यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Khesari Lal Yadav Lashed Out At Ravi Kishan: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान अभिनेता और सांसद रवि किशन के बयान पर करारा जवाब दिया। रवि किशन द्वारा उनके पैर छूने के तरीके पर किए गए तंज से खेसारी आहत नजर आए और उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। खेसारी ने कहा कि उन्हें घेरने और बदनाम करने की कोशिशें रोज़ होती हैं, लेकिन ये साजिशें कभी कामयाब नहीं हो पातीं।

खेसारी ने भावुक अंदाज में कहा, “महफिल किसी की भी हो, लेकिन पूरी रात चर्चा खेसारी की ही होती है। मुझे गिराने की हर समय कोशिश होती है, लेकिन जिसे जनता ने बनाया है, उसे कोई आम इंसान नहीं गिरा सकता।” उन्होंने यह भी कहा कि बोलते वक्त मर्यादा रखनी चाहिए और उतना ही बोलना चाहिए, जितना सामने वाला सहन कर सके।

रवि किशन ने खेसारी लाल यादव का उड़ाया था मजाक

दरअसल, यह विवाद गोरखपुर महोत्सव से जुड़ा है, जहां रवि किशन ने खेसारी लाल यादव के पैर छूने के अंदाज पर मजाक किया था। इस मजाक में भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी शामिल थे। इस बात से खेसारी को काफी ठेस पहुंची। उन्होंने रवि किशन की नकल करते हुए कहा, “कहते हैं पहले यहां छूता था, फिर वहां छूता है। भाई साहब, शुक्र कीजिए कि आपका सम्मान करने वाला आपका ये भाई है।”

खेसारी ने आगे कहा कि आज के दौर में तो बेटे भी अपने पिता के पैर नहीं छूते। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मेरे पिता का नाम श्री मंगरू यादव है। आप मेरी बात मत बनाइए। मैं आपको मानता हूं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप मेरे बाप हो गए।”

अब एक्टर ने भरी महफिल में दिया करारा जवाब

उन्होंने कहा कि अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए खेसारी भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि वह किसी ऊंचे प्लेटफॉर्म से स्टार बनकर नहीं आए। “मैं ऊपर से टपक कर स्टार नहीं बना। मैंने दुनिया के छह-सात बड़े फिल्म स्टारों के घरों में नौकर की तरह काम किया है। मैं गरीबी को जानता हूं। मैं हवाई जहाज से उड़कर नहीं आया, जमीन से उठकर यहां तक पहुंचा हूं।”

इसके बावजूद खेसारी लाल यादव ने अपनी शालीनता और संस्कारों को सबसे ऊपर रखा। उन्होंने साफ कहा कि चाहे रवि किशन उन्हें कितना भी गिराने की कोशिश करें, वह झुकना नहीं छोड़ेंगे। खेसारी ने कहा कि “आप फिर मिलेंगे, तो मैं फिर आकर पैर छूऊंगा, क्योंकि ये मेरे संस्कार में है। मुझे गिराने की कोशिश मत कीजिए, मैं लोगों के दिलों में रहना चाहता हूं।”

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com