- Hindi News »
- Business »
- Policy Bazaar Report On Youths Focused On Income After Retirement
Policy Bazaar की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, मिलेनियल्स और Gen Z पेंशन को लेकर सजग
Retirement Plans : देश के सबसे बड़े वर्ग यानी युवाओं के बीच अब 40 साल की उम्र में ही रिटायरमेंट पॉलिसी लेने का ट्रेंड जोरों पर है। पॉलिसी बाजार की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।
- Written By: अपूर्वा नायक

पॉलिसी बाजार (सौ. सोशल मीडिया )
Youths On Retirement Plans: देश में हर कमाई करने वाला व्यक्ति अपने भविष्य को लेकर काफी ज्यादा चिंतित और सजग हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब युवा भी रिटायरमेंट से पहले ही रिटायरमेंट प्लानिंग कर रहे हैं।
पॉलिसी सेक्टर से जुड़ी कंपनी पॉलिसी बाजार ने हाल ही में युवाओं को लेकर एक रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि देश का युवा अब रिटायरमेंट के बाद रेग्यूलर इनकम को लेकर काफी सतर्क रुख अपना रहा है और पेंशन प्रोडक्ट्स के प्रति भी उनका रुख बढ़ रहा है। पॉलिसी बाजार के द्वारा जारी रिपोर्ट से पता चला है कि रिटायरमेंट से जुड़े 59 परसेंट प्रोडक्ट्स 40 साल से कम उम्र के युवाओं के द्वारा खरीदें जा रहे हैं।
मिलेनियल्स और जेन जेड में बढ़ा रिटायरमेंट पॉलिसी लेने का ट्रेंड
रिपोर्ट में कहा गया है कि पेंशन प्रोडक्ट्स के संबंध में युवाओं का रुझान बदलने लगा है। रिटायरमेंट से जुड़े इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की 75 प्रतिशत से ज्यादा डिमांड मिडियम और छोटे शहरों से आती है। रिटायरमेंट से जुड़ी टोटल इंश्योरेंस पॉलिसी का 59 परसेंट 40 या उससे कम उम्र के लोगों द्वारा खरीदी जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
400 करोड़ की परियोजना से बदलेगा Pune Railway Station, स्काईवॉक और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी
मुंबई में Child Marriage पर सख्ती: सेवा प्रदाताओं पर भी होगी कार्रवाई, 2 साल की सजा का प्रावधान
Mira Bhayandar की नई विकास योजना को मंजूरी, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
Husband Appreciation Day: सिर्फ एक थैंक्यू से मजबूत होगी रिश्ते की डोर! जानें क्यों और कैसे मनाएं यह खास दिन
रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि मिलेनियल्स यानी 1981 से 1995 तक जन्म लेने वाले और जेन-जेड यानी 1996 से 2010 तक जन्म लेने वाले प्रोफेशनल्स लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी अपने करियर की शुरुआत में ही अपना लेते हैं।
इन फेक्टर्स के कारण बढ़ रहा रुझान
रिपोर्ट कहती है कि 15.6 प्रतिशत पॉलिसी अब भी 41-45 साल की उम्र के बीच और 13.2 प्रतिशत पॉलिसी 46-50 साल की उम्र के बीच खरीदी जाती हैं। आज रिटायरमेंट से जुड़े प्रोडक्ट्स खरीदने वाले सिर्फ 11.6 परसेंट कस्टमर्स ही 50 साल से ऊपर के हैं। यह पारंपरिक नियोजन समय-सीमा के पीढ़ीगत बदलाव को बताता है। बढ़ती जीवन प्रत्याशा, बढ़ता इंफ्लेशन रेट और प्राइवेट एम्पॉलमेंट में गारंटी वाली पेंशन की कमी के कारण, आज का वर्कफोर्स दशकों पहले से ही 60 के बाद के जीवन को सुरक्षित करने का ऑप्शन चुन रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, 4 में से 3 रिटायरमेंट रिलेटेड पॉलिसी 75.3 प्रतिशत 2 टियर और 3 टियर शहरों के ग्राहकों से ली जाती हैं। सिर्फ एक-चौथाई यानी 24.7 प्रतिशत उत्पाद मेट्रोसिटीज से आते हैं।
ये भी पढ़ें :- मुकेश अंबानी का मास्टरस्ट्रोक, अमेरिकी कंपनी के साथ की करोड़ों की बिजनेस डील
पॉलिसी बाजार में जीवन बीमा के मुख्य कारोबार अधिकारी यानी सीबीओ विवेक जैन ने कहा है कि यह धारणा कि रिटायरमेंट पॉलिसी 50 साल की उम्र से शुरू होती है, अब सच नहीं रही। अब लगभग 60 प्रतिशत रिटायरमेंट से जुड़ी पॉलिसी के खरीदार 40 वर्ष से कम उम्र के हैं, और एक महत्वपूर्ण हिस्सा मिडियम और छोटे शहरों से है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Policy bazaar report on youths focused on income after retirement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जो परिवार को नकारते है वो महिलाओं को…अखिलेश यादव ने BJP की सोच पर किया प्रहार, योगी के एक वीडियो से मचा बवाल
Apr 18, 2026 | 03:40 PMElli AvrRam ने खोली फिल्म इंडस्ट्री की हकीकत, वर्क कल्चर से लेकर रोल्स तक उठाए बड़े सवाल
Apr 18, 2026 | 03:37 PMAbujh Muhurat : अबूझ मुहूर्त’ सिर्फ अक्षय तृतीया में ही नहीं होता, साल के इन दिनों में भी होते हैं योग
Apr 18, 2026 | 03:34 PMJAPAN: भूकंप के जोरदार झटकों से कांपी धरती, पीएम सनाए ताकाइची ने जारी किया हाई अलर्ट; जानें ताजा स्थिति
Apr 18, 2026 | 03:28 PMनारी शक्ति देगी जवाब! महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं सुनेत्रा पवार, विपक्ष को बताया महिला विरोधी
Apr 18, 2026 | 03:18 PMRCB vs DC: दिल्ली ने जीता टॉस, बेंगलुरु पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Apr 18, 2026 | 03:11 PMमहिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान! स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का क्रूर चेहरा किया बेनकाब, कहा- जश्न में डूबी कांग्रेस
Apr 18, 2026 | 03:06 PMवीडियो गैलरी

पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM
2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM
‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PM
‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM














