-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- No Interest Will Be Charged On Home Loans Up To Rs 40 Lakh
45 लाख के होम लोन पर नहीं लगेगा कोई ब्याज! इस स्मार्ट ट्रिक से बचेंगे लाखों रुपए
- Written By: रंजन कुमार
Interest Free Home Loan: आप 45 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं तो 2,500 रुपये की मासिक एसआईपी शुरू करके पूरे ब्याज की भरपाई कर सकते हैं।

लोन लेता आवेदक। इमेज-एआई
Interest Free Home Loan: हर इंसान का सबसे बड़ा सपना घर खरीदना होता है। मगर, बढ़ती महंगाई और प्रॉपर्टी की ऊंची कीमतों ने इस सपने को पूरा करना मुश्किल बनाया है। ऐसे में ज़्यादातर लोग घर का सपना पूरा करने के लिए होम लोन (Home Loan) लेते हैं। लंबी अवधि वाले लोन पर ब्याज इतना ज्यादा होता है कि कई बार कुल ब्याज राशि मूलधन से भी ज़्यादा हो जाती है। यही कारण है कि वित्तीय विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि घर खरीदते समय जितना बड़ा डाउन पेमेंट किया जाए, उतना बेहतर होता है। इससे ब्याज का बोझ काफी कम हो जाता है।
मगर, आप एक स्मार्ट फाइनेंशियल ट्रिक से होम लोन का पूरा ब्याज वापस पा सकते हैं। यह तरीका इतना असरदार है कि लोन की अवधि पूरी होने पर आपके चुकाया गया सारा ब्याज दोबारा मिल सकता है। मतलब होम लोन पूरी तरह इंटरेस्ट फ्री बन सकता है। इसके लिए आपको बस छोटा-सा निवेश प्लान अपनाना होगा।
होम लोन की ब्याज दरें
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 7.35 लोन राशि का 0.50% + जीएसटी
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 7.35 लोन राशि का 0.25% + जीएसटी
इंडियन ओवरसीज बैंक 7.35 लोन राशि का 0.50%
कैनरा बैंक 7.40 लोन राशि का 0.50%
यूको बैंक 7.40 लोन राशि का 0.50%
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त अटकी, किसानों ने जताई नाराजगी
भंडारा जिला सहकारी बैंक ने फसल ऋण वितरण में बनाया रिकॉर्ड, लक्ष्य का 102% हासिल
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला: 13 लाख किसानों की ऋण सीमा खत्म, 68 लाख को मिलेगा प्रोत्साहन लाभ
क्रेडिट कार्ड से भी सस्ता पड़ेगा यह लोन! मुसीबत के समय काम आएंगे ये 3 शानदार विकल्प, ब्याज भी लगेगा बेहद कम
45 लाख के होम लोन की कितनी ईएमआई?
लोन अवधि (वर्ष) ब्याज दर (%) ईएमआई कुल ब्याज कुल भुगतान
30 वर्ष 7.35 31,004 रुपये 66,61,348 रुपये 1,11,61,348 रुपये
25 वर्ष 7.35 32,817 रुपये 53,45,037 रुपये 98,45,037 रुपये
20 वर्ष 7.35 35,840 रुपये 41,01,619 रुपये 86,01,619 रुपये
इससे साफ़ हो जाता है कि होम लोन की अवधि जितनी लंबी होगी, आपको उतना ज़्यादा ब्याज चुकाना पड़ेगा।
कैसे बनेगा इंटरेस्ट फ्री लोन?
इस ट्रिक के तहत होम लोन के साथ छोटी-सी म्यूचुअल फंड एसआईपी (SIP) शुरू करनी होगी। उदाहरण के लिए 45 लाख का होम लोन 30 साल की अवधि के लिए लिया है तो उसी दिन से हर महीने 2,500 रुपये की एसआईपी शुरू करें। यह राशि मासिक ईएमआई की तुलना में बहुत कम होगी। ऐसे में इससे आपके बजट पर खास असर नहीं पड़ेगा। मगर, लंबे समय में यही एसआईपी बड़ा फायदा लेकर आएगी।
विवरण राशि / आंकड़े
मासिक एसआईपी राशि 2,500 रुपये
निवेश अवधि 30 वर्ष
कुल निवेश 9,00,000 रुपये
औसत वार्षिक रिटर्न (CAGR) 12%
परिपक्वता राशि 77,02,433 रुपये
कुल ब्याज (लाभ) 68,02,433 रुपये
गौर करें, 30 साल की अवधि में होम लोन पर 66.61 लाख रुपये ब्याज के रूप में चुकाए। उसी अवधि में म्यूचुअल फंड एसआईपी से 68.02 लाख रुपये का ब्याज (मुनाफा) मिला। मतलब आपके निवेश से अर्जित ब्याज ने पूरे लोन ब्याज की भरपाई कर दी। यानी आपका होम लोन पूरी तरह इंटरेस्ट फ्री बन गया है। आपको 1.5 लाख रुपये का अतिरिक्त लाभ भी हुआ।
यह भी पढ़ें: घर से कार तक की EMI होगी कम, RBI अगले महीने देगा खुशखबरी
स्मार्ट निवेश से बनाएं ज़ीरो इंटरेस्ट
आप थोड़ी वित्तीय अनुशासन और स्मार्ट प्लानिंग अपनाते हैं तो लोन पर चुकाए गए ब्याज को निवेश के जरिए वापस पा सकते हैं। यह ट्रिक न केवल ब्याज वसूल करती है, बल्कि एक मजबूत फाइनेंशियल कॉर्पस भी तैयार करती है, जो आपके भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाता है। याद रखें, लोन लेना बुरा नहीं है, लेकिन उसे समझदारी और रणनीति के साथ मैनेज करना ही असली समझदारी है।
No interest will be charged on home loans up to rs 40 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित ने बल्ले से जड़ा करारा तमाचा, रवि शास्त्री ने आलोचकों को दिया जवाब; अश्विन ने भी किया समर्थन
Jul 22, 2026 | 12:13 PMPM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PMNational Mango Day 2026: क्या रोज आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी
Jul 22, 2026 | 12:05 PMनवभारत संपादकीय: जेन जी का बढ़ता आक्रोश, युवाओं के सवालों से घिरती व्यवस्था
Jul 22, 2026 | 11:55 AMरीवा RTO में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, सालों से जमे बिचौलियों पर कार्रवाई, अनधिकृत लोगों को परिसर से खदेड़ा
Jul 22, 2026 | 11:54 AMतीसरी मुंबई, मेट्रो से समृद्धि महामार्ग तक, देवेंद्र फडणवीस के वो फैसले जिसने बदली महाराष्ट्र की तस्वीर
Jul 22, 2026 | 11:48 AMयूपी बोर्ड में अब उत्तर पुस्तिकाओं का होगा ऑनलाइन मूल्यांकन, 195 शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
Jul 22, 2026 | 11:43 AMवीडियो गैलरी

एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AM
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM














