-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Indonesian Billionaire Prajogo Pangestus Valuation Has Fallen By Rs
इंडोनेशियाई अरबपति को लगा 8,27,59,50,00,000 रुपये का फटका, क्या है बर्बादी की असली वजह?
- Written By: मनोज आर्या
Prajogo Pangestu: एमएससीआई ने उन कंपनियों को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंताओं की ओर भी इशारा किया है, जहां शेयरों पर नियंत्रण कुछ गिने-चुने लोगों या किसी एक व्यक्ति के हाथ में होता है।

प्रजोगो पंगेस्टु, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Prajogo Pangestu Valuation: इंडोनेशिया के एक दिग्गज कारोबारी को जोरदार झटका लगा है। दरअसल, वैश्विक सूचकांक प्रदाता एमएससीआई (MSCI) ने कुछ इंडोनेशियाई कंपनियों के वैल्यूएशन और शेयरधारक संरचना को लेकर चिंता जताई थी। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद इंडोनेशियाई शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी गई। इसके चलते एक ही दिन में देश के अमीरों की संपत्तियों के वैल्यूएशन में करीब 22 बिलियन डॉलर का नुकसान हो गया।
हालांकि, सबसे ज्यादा नुकसान इंडोनेशिया के अमीर व्यक्ति प्रजोगो पंगेस्टु (Prajogo Pangestu) को उठाना पड़ा। एनर्जी और माइनिंग सेक्टर में सक्रिय उनकी कंपनियों के शेयरों और कुल पूंजीकरण में करीब 9 बिलियन डॉलर, यानी लगभग 8.27 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई।
अब कितनी बच गई कुल संपत्ति?
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, प्रजोगो पंगेस्टु की कुल संपत्ति अब घटकर 31 बिलियन डॉलर रह गई है। सिर्फ इसी साल उनकी संपत्ति में करीब 15 बिलियन डॉलर की कमी आ चुकी है। प्रजोगो की एनर्जी कंपनी बैरिटो पैसिफिक (Barito Pacific) में 71 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि कोयला और सोने के कारोबार से जुड़ी कंपनी पेट्रिंडो जया क्रियासी (Petrindo Jaya Kreasi) में उनकी हिस्सेदारी 84 प्रतिशत है। एक ही दिन में इन दोनों कंपनियों के शेयरों में करीब 12 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
इस अमीर कारोबारी के फैमिली ऑफिस ने बयान जारी कर कहा है कि वे एमएससीआई की रिपोर्ट और टिप्पणियों की समीक्षा कर रहे हैं और सभी संबंधित पक्षों के साथ लगातार बातचीत बनाए रखेंगे।
शेयर बाजार में क्यों हुई बिकवाली?
शेयर बाजार में यह तेज प्रतिक्रिया एमएससीआई की उस रिपोर्ट के बाद देखने को मिली, जिसमें इंडोनेशिया के शेयरधारक रिपोर्टिंग नियमों पर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, निवेशकों का मानना है कि मौजूदा नियमों के कारण कंपनियों की स्वामित्व संरचना स्पष्ट नहीं रहती, जिससे अनुचित ट्रेडिंग का जोखिम बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें:Share Market: आर्थिक सर्वेक्षण से दलाल स्ट्रीट पर रौनक, हरे निशान में बंद हुआ बाजार, इन शेयरों ने भरी उड़ान
MSCI रिपोर्ट में से क्यों हिला बाजार?
एमएससीआई ने उन कंपनियों को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंताओं की ओर भी इशारा किया है, जहां शेयरों पर नियंत्रण कुछ गिने-चुने लोगों या किसी एक व्यक्ति के हाथ में होता है। इस तरह का अत्यधिक केंद्रीकृत स्वामित्व इंडोनेशिया और एशिया के अन्य हिस्सों में कुछ सबसे बड़ी व्यक्तिगत संपत्तियों के निर्माण का आधार रहा है।
Indonesian billionaire prajogo pangestus valuation has fallen by rs 827595000000
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














