महाशिवरात्रि 2026 पर कन्या समेत इन 3 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, बनने लगेंगे सफलता के शुभ योग

Lord Shiva: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष कृपा कन्या राशि सहित तीन राशियों पर बरसने वाली है। इस पावन अवसर पर इन राशियों के जातकों के जीवन में सफलता, उन्नति और शुभ योग बनने के प्रबल संकेत हैं।
Aquarius Zodiac Maha Shivratri
भगवान शिव और नंदी गाय (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Aquarius Zodiac Maha Shivratri: महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। जो हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस साल 15 फरवरी 2026, रविवार को पूरे देशभर में महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाएगा। यह शुभ एवं पावन दिन शिव भक्तों के लिए एक अलग ही महत्व रखता है।

ज्योतिषयों के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि 2026 अत्यंत शुभ योगों के साथ मनाई जाएगी। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, इस पावन पर्व पर ग्रह-नक्षत्रों का ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए सौभाग्य के नए द्वार खोल सकता है।

कहा जा रहा है कि इन शुभ योगों के प्रभाव से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

महाशिवरात्रि पर किन 3 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा

कुंभ राशि

महाशिवरात्रि का पर्व कुंभ राशि वालों के लिए कामयाबी लेकर आएगा। बिजनेस में तेजी आएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। छात्रों को पढ़ाई में आ रही तकलीफें दूर होंगी। कार्यस्थल पर अपने काम से वरिष्ठ का ध्यान अपनी तरफ खींच सकेंगे।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के लिए भी ये महाशिवरात्रि का पर्व खुशियों भरा होगा। शिव जी की कृपा से नौकरी में सहयोगियों का साथ मिलेगा और आपका लक्ष्य पूरा हो सकेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। अविवाहितों के शादी के प्रस्ताव आएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए भी महाशिवरात्रि का शुभयोग होने के कारण संतान से जुड़ी बड़ी समस्या का समाधान निकलेगा। संपत्ति और वाहन का भी सुख मिल सकता हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी और सेहत भी अच्छी रहेंगी। शिव पुराण के अनुसार महाशिवरात्रि पर शुभ योग में संध्या समय भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

साल 2026 में कब है महाशिवरात्रि का महापर्व

पंचांग के अनुसार, साल 2026 में चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 15 फरवरी 2026 को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर हो रहा है। वहीं, इस तिथि का समापन 16 फरवरी को साम 5 बजकर 34 मिनट पर होगा।

शिवरात्रि की पूजा मध्य रात्रि में करने का विधान है। इस प्रकार महाशिवरात्रि रविवार, 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन पूजा का मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहेगा –

क्या रहने वाला है महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त –

साल 2026 में महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त रात 12 बजकर 9 मिनट से देर रात 1 बजकर 1 मिनट तक।

शिवरात्रि पारण समय – 16 फरवरी सुबह 06 बजकर 59 मिनट से दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com