-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- India Auto Industry Is Facing More Problems Due To Chinas Ban On Rare Earth Supply
चीन के इस रेयर अर्थ ने भारत की बढ़ाई परेशानी, ऑटो इंडस्ट्री पर छाया संकट का बादल
- Written By: मनोज आर्या
रेयर अर्थ की सप्लाई बंद होने से ऑटो निर्माता कंपनियों अपना मैन्यूफैक्चरिंग नहीं कर पाएंगी। इस साल के अप्रैल महीने में चीन ने इन दुर्लभ खनीजों और मैग्नेट की सप्लाई पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी मुल्क चीन ने अपने यहां से छह रेयर अर्थ यानी दुर्लभ मैग्नेट की सप्लाई को बंद कर दिया है। चीन के इस फैसले ने दुनिया के अन्य देशों की परेशानी बढ़ा दी है। उसके इस कदम से भारतीय ऑटो सेक्टर पर संकट के बादल छा गए हैं। चीन हमेशा से ही बड़ी मात्रा में इन दुर्लभ खनिजों की सप्लाई दूसरे देशों में करता रहा है। रेयर अर्थ की सप्लाई बंद होने से ऑटो निर्माता कंपनियों अपना मैन्यूफैक्चरिंग नहीं कर पाएंगी। इस साल के अप्रैल महीने में चीन ने इन दुर्लभ खनीजों और मैग्नेट की सप्लाई पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। इससे भारत में भी ऑटो इंडस्ट्री के साथ अन्य क्षेत्रों को बड़ी समस्या से जूझना पड़ रहा है।
आपको बताते चलें कि इस साल चीन की ओर से चार अप्रैल को 35 रेयर अर्थ के इंपोर्ट करने वालों को बीजिंग ने सप्लाई देने पर पाबंदी लगा दी है। चीनी सरकार ने रेयर अर्थ के लिए इन इंपोर्टर्स को आवेदनों की मंजूरी नहीं दी है। इस हालत में कंपनी के पास दोबारा आवेदन करने का विकल्प है। इन सभी के अलावा भी रेयर अर्थ का इंपोर्ट चीन से जो भी कंपनियां करती हैं उनमें कॉन्टिनेंटल, बॉश इंडिया जैसी कंपनी शामिल हैं।
कहां होता है रेयर अर्थ का इस्तेमाल?
बता दें कि इन रेयर अर्थ की जरूरत हथियार बनाने से लेकर क्लीनटेक तक में किया जाता है। चीन के इस कदम से अगर कोई उद्योग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है तो वो इलेक्ट्रिक वाहन इंडस्ट्री है। चीन के ऊपर अन्य देशों की निर्भरता कितनी है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वाहनों के उत्पादन में लगने वाले दुनिया के 90 प्रतिशत रेयर अर्थ मैग्नेट्स का प्रोडक्शन चीन ही करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
शेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट
Share Market Outlook: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल, जानें पूरी डिटेल
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, जानिए आपके शहर में सोने-चांदी का भाव
रेयर अर्थ में चीन का दबदबा कैसे?
दरअसल, चीन ने रेयर अर्थ माइनिंग और रिफाइनिंग को एक स्ट्रेटिजिकल इंडस्ट्री के रूप में तैयार किया है। साल 2000 के शुरुआत तक दुनिया के कई देश रेयर अर्थ को लेकर चीन के सामने प्रतिद्वंदी देश बन रहे थे। लेकिन रेयर अर्थ के लीडिंग प्रोड्यूसर में से एक कैलिफोर्निया के माउंटेन के पास की माइन को साल 2002 में पर्यावरण और आर्थिक दबाव की वजह से बंद करना पड़ा। इसी के कारण से चीन न केवल सिर्फ रेयर अर्थ मैग्नेट के मामले में प्रमुख सप्लायर बन गया बल्कि वो बैटरी और इलेक्ट्रोनिक्स, मैग्नेट और अन्य उपयोगी सामान बदलने वाली ग्लोबल रिफाइनरी के रूप में खुद को स्थापित कर लिया।
देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त; यहां देखें डिटेल
रेयर अर्थ की उपलब्धता पर काम कर रहा भारत
चीन के बढ़ते इस दबदबे के बीच भारत ने रेयर अर्थ की उपलब्धता अपने यहां बढ़ाने पर जोर देना शुरू कर दिया। इसके माइनिंग के नियमों में काफी तेजी से नए बदलाव किए जा रहे हैं। पिछले दिन केंद्रीय कॉमर्स एवं इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने जर्मनी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि रेयर अर्थ मिनरल्स से हासिल किए जाने वाले मैग्नेट को लेकर भारत अपने अलग-अलग विकल्पों पर काम कर रहा है।
India auto industry is facing more problems due to chinas ban on rare earth supply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वो मुझे गाली देती है… पत्नी सुनीता के बयान पर पहली बार बोले गोविंदा, कामयाबी को लेकर कही बड़ी बात
Aug 10, 2026 | 07:48 AMपरिसीमन के नाम पर लोकतंत्र खत्म करने की साजिश! रोहित पवार का BJP पर बड़ा हमला; कहा- NCP करेगी कड़ा विरोध
Aug 10, 2026 | 07:40 AMझारखंड में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन आज, JSSC-CGL पर नहीं बनी बात, विधानसभा घेरने बड़ी संख्या में जुटे छात्र
Aug 10, 2026 | 07:30 AMइंदौर में 51 हजार पौधारोपण का लक्ष्य चंद घंटों में पूरा, बीएल संतोष बोले- पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी का विषय
Aug 10, 2026 | 07:27 AMमेरे रहते नहीं बनेगा फिलिस्तीन… नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का पीस प्लान, बोले- पीछे नहीं हटेगी इजरायली फौज
Aug 10, 2026 | 07:19 AMयवतमाल में LPG गैस की कालाबाजारी मामले में 11 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 7 लोगों पर मामला दर्ज
Aug 10, 2026 | 07:14 AMWorld Lion Day 2026: भारत के एशियाई शेर कितने खास हैं? गिर के जंगल से जानें उनकी जिंदगी और संरक्षण की कहानी
Aug 10, 2026 | 07:13 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














