-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Why Non Drinkers Are Getting Liver Damage Us Doctor Reveals Reason
शराब न पीने वालों का लिवर क्यों डैमेज हो रहा? अमेरिकी डॉक्टर का बड़ा खुलासा, आज ही शुरू करें ये काम
- Written By: अभिषेक सिंह
Non-Alcoholic Fatty Liver Disease: बहुत से लोग सोचते हैं कि लिवर डैमेज सिर्फ़ शराब पीने वालों की प्रॉब्लम है। जो ज्यादा शराब का सेवन करते हैं उन्हीं को लिवर डैमेज का खतरा रहता है। लेकिन ऐसा नहीं है...

डॉ. पॉल व लिवर का सांकेतिक चित्र (सोर्स- सोशल मीडिया)
Liver Damage Issue Non Drinkers: बहुत से लोग सोचते हैं कि लिवर डैमेज सिर्फ़ शराब पीने वालों की प्रॉब्लम है। जो ज्यादा शराब का सेवन करते हैं उन्हीं को लिवर डैमेज का खतरा रहता है। लेकिन ऐसा नहीं है। डॉक्टर कहते हैं कि असली खतरा हमारी रोज़ाना की छोटी-छोटी आदतों में है, जिन्हें जल्दी पहचानना बहुत ज़रूरी है।
असल में लिवर डैमेज के शुरुआती लक्षण अक्सर नज़र नहीं आते। जब तक उनका पता चलता है, उससे पहले ही लिवर बुरी तरह डैमेज हो चुका होता है। US के डॉक्टर और गट हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. पाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके लिवर के बारे में सबसे बड़े मिथकों में से एक को गलत बताया।
डॉक्टर पॉल ने किया बड़ा खुलासा
डॉ. पाल कहते हैं कि आजकल लिवर इंजरी के जो ज़्यादातर मामले वे देखते हैं उनका शराब से कोई लेना-देना नहीं होता। इसलिए इस गलतफहमी में न रहें कि अगर आप शराब नहीं पीते हैं तो आपका लिवर ठीक है। क्योंकि ये ग़लतफहमी आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
सरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
फादर्स डे 2026: पापा के चेहरे पर ला देंगे मुस्कान ये खास तोहफे, जिंदगीभर याद रहेगा आपका प्यार
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
डॉ. पाल के मुताबिक, लिवर डैमेज छोटी-छोटी, रोज़ाना की आदतों में छिपा होता है, जिनके बारे में हम शायद सोचते भी नहीं हैं। जैसे कि ज़्यादा चीनी वाला हेल्दी खाना खाना, दिन भर में बार-बार स्नैकिंग करना, जिससे इंसुलिन लेवल लगातार ज़्यादा रहता है, ठीक से नींद न लेना और लगातार स्ट्रेस में रहना। यह सब धीरे-धीरे लिवर पर असर डालता है, जिससे वह ठीक से काम नहीं कर पाता।
यह भी पढ़ें: साल 2026 में मोटापा कम करने का ले रहे है आप संकल्प, भूलकर भी ना करें ये आम गलतियां
डॉ. पाल कहते हैं कि अगर आपका डाइजेशन ठीक से काम नहीं कर रहा है और आपका गट स्लो हो जाता है, तो टॉक्सिन्स ब्लडस्ट्रीम में जाने लगते हैं। इससे लिवर को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। नतीजतन कुछ समय बाद यह ठीक से काम नहीं कर पाता। जिसके चलते गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।
कैसे ठीक होगा डैमेज लिवर?
डॉ. पाल कहते हैं कि अच्छी खबर यह है कि लिवर ठीक हो सकता है। बस आपको अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करने की ज़रूरत है। उनका कहना है कि जब गट हेल्थ बेहतर होती है, खाने की आदतें सही होती हैं और नींद पूरी होती है, तो लिवर खुद को ठीक करना शुरू कर देता है। सही दिनचर्या और खान-पान ही लिवर की असली दवा है। इसलिए आज से ही ये काम शुरू कर दें।
Why non drinkers are getting liver damage us doctor reveals reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
Jun 20, 2026 | 09:31 PMसरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
Jun 20, 2026 | 09:18 PMराम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो
Jun 20, 2026 | 09:03 PMHaryana CET Group D 2026: आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका
Jun 20, 2026 | 09:03 PMSSC CGL 2026: 12,256 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जानें योग्यता, फीस और ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
Jun 20, 2026 | 08:50 PMधर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए…अजय राय ने पेपर लीक मामले पर BJP को घेरा, जानें क्या कहा
Jun 20, 2026 | 08:49 PMJahangir Khan Case: ‘भूल गईं अब BJP की सरकार है’, टीएमसी नेता की पत्नी की गिरफ्तारी पर बोले देबांग्शु पांडा
Jun 20, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM













