- Hindi News »
- Entertainment »
- Kapil Sharma Great Indian Kapil Show Season 4 Release Date Promo Out
सुनील-कृष्णा और कीकू की तिकड़ी फिर करेगी बवाल, नए अंदाज में लौट रहे कपिल शर्मा, जानें कब होगा शुरू
- Written By: स्नेहा मौर्या
Kapil Sharma OTT Show: कपिल शर्मा अपने नए अंदाज के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो के चौथे सीजन में वापसी कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट और मस्ती से भरे प्रोमो की अनाउंसमेंट कर दी है।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
The Great Indian Kapil Show Season 4: कपिल शर्मा एक बार फिर अपने फैंस के लिए जबरदस्त सरप्राइज लेकर लौट आए हैं। हंसी के बादशाह कपिल ने टीवी के बाद अब ओटीटी पर भी अपना जलवा कायम कर दिया है। नेटफ्लिक्स पर आने वाला उनका शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ दर्शकों के बीच पहले ही बेहद लोकप्रिय हो चुका है, और अब इसके चौथे सीजन की आधिकारिक घोषणा के साथ फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
पिछले तीन सीजनों में दर्शकों ने कपिल की कॉमेडी, टीम की मस्ती और सेलिब्रिटी गेस्ट्स की धमाल भरी बातचीत को खूब पसंद किया। लंबे समय से फैंस चौथे सीजन के अपडेट का इंतज़ार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है। मेकर्स ने आखिरकार शो की रिलीज डेट और एक नया मस्ती से भरपूर प्रोमो शेयर कर दिया है, जिसे देखने के बाद दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
इस बाद नए अंदाज में दिखेंगे कपिल शर्मा
नेटफ्लिक्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो में कपिल शर्मा इस बार सिर्फ एक होस्ट के रूप में नहीं, बल्कि कई मजेदार किरदारों में नजर आ रहे हैं। उनकी एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग एक बार फिर दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देती है। वहीं, शो की जान कहे जाने वाले सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी इस सीजन में पूरे जोश के साथ वापसी कर रहे हैं। इन चारों की केमिस्ट्री और कॉमिक टकराव जरूर शो की सबसे बड़ी हाइलाइट बनने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
Bharat Bhhagya Viddhaata हरियाणा में हुई टैक्स फ्री, कामा हॉस्पिटल की बहादुर नर्सों की कहानी को मिला बढ़ावा
Urmila Matondkar के एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर मीर ने रचाई दूसरी शादी, तस्वीरें हुईं वायरल
Ameesha Patel Film Gadar: ‘गदर’ का रिकॉर्ड अब भी कायम! फुटफॉल आंकड़ों को लेकर अमीषा पटेल ने किया बड़ा दावा
Aamir Khan के बेटे जुनैद को नहीं पहचान पाया Salman Khan का बॉडीगार्ड, वायरल वीडियो में दिखा दिलचस्प पल
शो की जजेस की कुर्सी पर इस बार भी अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू ही नजर आएंगे। प्रोमो में दोनों कपिल के जोक्स पर खुलकर हंसते दिख रहे हैं, जिससे दर्शकों को पुराना यादगार माहौल वापस मिलने वाला है।
जानें कब और कहां होगा शुरू
सबसे बड़ी घोषणा यह है कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, 20 दिसंबर से रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रहा है। इस डेट की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने खुशी जाहिर की और कमेंट्स में पूछना शुरू कर दिया कि पहले एपिसोड में कौन-सा सेलिब्रिटी गेस्ट नजर आने वाला है। हालांकि मेकर्स ने अभी इस सरप्राइज को सीक्रेट ही रखा है, लेकिन उम्मीद है कि सीजन की शुरुआत किसी बड़े बॉलीवुड स्टार के साथ होगी। फिलहाल, कपिल शर्मा का नया सीजन हंसी का ऐसा तूफान लेकर आने वाला है, जिसे दर्शक मिस नहीं करना चाहेंगे।
Kapil sharma great indian kapil show season 4 release date promo out
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: वृषभ राशि वालों को मिलेगा डूबा हुआ पैसा, जानें सोमवार का भाग्यफल
Jun 15, 2026 | 12:15 AMराज्य में नकली दवा कंपनियों पर कसेगा शिकंजा, जांच के लिए राज्य सरकार ने बनाई विशेष समिति
Jun 14, 2026 | 11:18 PMसत्ता या लोकप्रियता नहीं, बल्कि RSS का लक्ष्य है राष्ट्र निर्माण; जानिए धर्म परिवर्तन पर क्या बोले मोहन भागवत
Jun 14, 2026 | 11:16 PMदिल्ली मेट्रो में बच्चे ने CISF जवान पैर छूकर किया सैल्यूट, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Jun 14, 2026 | 11:07 PMक्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PMPM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PMTMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

काट लो ₹500 का चालान… रिक्शे पर नहीं बैठाने पर गोरखपुर में दरोगा ने दिखाई वर्दी की धौंस, VIDEO वायरल
Jun 14, 2026 | 10:19 PM
अमेरिका-ईरान में होगी सीक्रेट डील? क्या ये 3 फैसले बदल देंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा?
Jun 14, 2026 | 06:32 PM
पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM
कौन हैं धीरज सेठ? जिन्हें मिली भारतीय सेना की कमान, जानें उनके अहम योगदान- VIDEO
Jun 14, 2026 | 12:22 PM
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM














