- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Hardik Pandya Big Comeback After Injury Positive Mindset Rockstar Inspiration India Vs South Africa
रॉकस्टार पांड्या! 10 मिनट का दमदार प्रदर्शन फिर फैंस की दिवानगी, हार्दिक ने बताया उनकी सफलता का राज
Hardik Pandya Half Century: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कहा कि चोट से उबरने के बाद उनकी दमदार वापसी सकारात्मक सोच की वजह से संभव हो सकी। रॉकस्टार जैसी सोच को उन्होंने अपनी प्रेरणा बताई।
- Written By: संजय बिष्ट

हार्दिक पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया)
Hardik Pandya Statement: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने चोट से उबरने के बाद जिस तरह मैदान पर वापसी की, वह उनकी मजबूत मानसिकता का साफ सबूत है। हार्दिक का मानना है कि चोट से लौटने के लिए सिर्फ फिटनेस ही नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच सबसे बड़ा हथियार होती है। एशिया कप 2025 के दौरान चोटिल होने के बाद हार्दिक ने खुद से वादा किया था कि वह पहले से ज्यादा मजबूत बनकर लौटेंगे।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिखी वापसी की झलक
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 28 गेंदों में नाबाद 59 रन की तूफानी पारी खेली और गेंदबाजी में भी 16 रन देकर एक विकेट झटका। हार्दिक की इस दमदार मौजूदगी की बदौलत भारत ने मैच को 101 रन से अपने नाम किया और सीरीज की शुरुआत जोरदार अंदाज में की।
मानसिक मजबूती ने बदला नजरिया
बीसीसीआई टीवी को दिए इंटरव्यू में हार्दिक ने कहा कि चोटें सिर्फ शरीर को नहीं, बल्कि दिमाग को भी चुनौती देती हैं। ऐसे समय में आत्मविश्वास बनाए रखना सबसे मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि परिवार और करीबी लोगों का साथ उन्हें फिर से खुद पर भरोसा करने की ताकत देता है। हार्दिक के मुताबिक, अगर एक खिलाड़ी खुद पर भरोसा करना छोड़ दे, तो मैदान पर वापसी करना नामुमकिन हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Ind W vs SA W T20: लगातार 3 हार के बाद भारत को मिली जीत, दीप्ति शर्मा के आगे साउथ अफ्रीको ने टेके घुटने
DC vs PBKS: सिर की चोट के बाद कैसी है लुंगी एन्गिडी की हालत? IPL ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, दी बड़ी जानकारी
RR vs SRH: बेकार गया वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, हैदराबाद ने 229 रन चेज कर राजस्थान को दूसरी बार हराया
RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स के सामने खड़ा किया 229 का टारगेट
खुद पर भरोसा ही सबसे बड़ी ताकत
हार्दिक पांड्या का साफ मानना है कि आत्मविश्वास भीतर से आता है। वह इस बात की ज्यादा चिंता नहीं करते कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। उनके लिए अहम यह है कि वह खुद को किस नजर से देखते हैं। हार्दिक ने कहा कि वह सीधे और ईमानदार इंसान हैं और मैदान पर भी वही रहना पसंद करते हैं। यही सोच उन्हें दबाव में भी खुलकर खेलने की आजादी देती है।
‘If you do not believe in yourself, how would others believe in you’ 𝗕𝗶𝗴𝗴𝗲𝗿. 𝗕𝗼𝗹𝗱𝗲𝗿. 𝗕𝗲𝘁𝘁𝗲𝗿 Ft. Hardik Pandya#TeamIndia | #INDvSA | @hardikpandya7 | @IDFCFIRSTBank https://t.co/IL8QRCFaeq — BCCI (@BCCI) December 10, 2025
हार्दिक का कहना है कि अब उनका लक्ष्य सिर्फ खेल को एंजॉय करना है। मैदान पर हर पल को जीना और खुद को पहले से बेहतर बनाना ही उनकी प्राथमिकता है। वह खुद को किसी दबाव में नहीं रखना चाहते और सिर्फ अपने खेल पर फोकस करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज 205 रनों पर ढेर, ब्लेयर टिकनर हुए चोटिल; न्यूजीलैंड की सधी शुरुआत
रॉकस्टार वाली सोच से हार्दिक को मिलती है प्रेरणा
हार्दिक पांड्या ने अपनी प्रेरणा का उदाहरण रॉकस्टार से दिया। उनका मानना है कि जैसे एक रॉकस्टार मंच पर आता है और कुछ मिनटों में दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देता है, वैसे ही वह मैदान पर उतरकर फैंस को रोमांच देना चाहते हैं। दर्शकों का समर्थन उन्हें नई ऊर्जा देता है और यही एहसास उन्हें हर मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।
Hardik pandya big comeback after injury positive mindset rockstar inspiration india vs south africa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur: 24×7 जलापूर्ति योजना पर गडकरी सख्त, सिर्फ आर्थिक नहीं; परफॉर्मेंस ऑडिट जरूरी
Apr 26, 2026 | 10:15 AMदिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा! टेकऑफ के दौरान फेल हुआ इंजन और लग गई आग, कई यात्री घायल- देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:15 AMकौन है कोल एलन? जिसने ट्रंप की डिनर पार्टी में बरसाई गोलियां, क्या थी हमले की असली वजह!
Apr 26, 2026 | 10:07 AMThane Sewage Water Project बना ‘सफेद हाथी’, हर साल 10 करोड़ खर्च पर भी नहीं हो रही कमाई
Apr 26, 2026 | 10:03 AMनागपुर में गैस एजेंसियों की बदइंतजामी पर सवाल, होम डिलीवरी ठप; सिलेंडर के लिए कतारों में खड़े उपभोक्ता परेशान
Apr 26, 2026 | 10:00 AMबाइक समेत युवकों को करीब 5 KM तक बस ने घसीटा, 4 लोगों को रौंदा, 3 की मौके पर ही दर्दनाक मौत
Apr 26, 2026 | 09:56 AMवक्फ भूमि पर ई-टॉयलेट की तैयारी? संभाजीनगर मनपा को वक्फ बोर्ड ने भेजा नोटिस
Apr 26, 2026 | 09:54 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PM
रायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PM
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM
ऑटो ड्राइवर की हरकत का युवती ने बनाया वीडियो; समाज को दिखाया आईना, अब पब्लिक दो गुटों में बंटी!
Apr 25, 2026 | 10:20 PM
शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:57 PM
नाम बदलकर छिपा था आरोपी! एक्स यूट्यूबर सलीम वास्तिक की असली कहानी आई सामने, गिरफ्तारी ने खोले कई राज- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:11 PM














