‘तारक मेहता’ की सुनीता ने छोड़ा शो, मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप, मराठी कलाकारों को दी बड़ी सलाह

TMKOC में सुनीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस ने शो छोड़ दिया है। उन्होंने मेकर्स पर सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करवाने और अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Controversy
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सुनीता ने छोड़ा शो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Controversy: तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 18 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और अपनी फैमिली-फ्रेंडली कॉमेडी के कारण घर-घर में पसंद किया जाता है। शो के हर किरदार ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। इसी बीच एक और झटका फैंस को तब लगा, जब शो में सुनीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ने अपनी विदाई की घोषणा कर दी। सुनीता वह कैरेक्टर था जो सब्जियां बेचते हुए गोकुलधाम सोसाइटी में एंट्री करती थी और महिला मंडल में भी शामिल रहती थी।

एक्ट्रेस प्राजक्ता ने बताया कि उन्होंने शो छोड़ने का फैसला मजबूरी में नहीं, बल्कि अपनी सेल्फ-रिस्पेक्ट को बनाए रखने के लिए लिया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कभी भी किसी भी काम के लिए अपनी इज्जत से समझौता नहीं करना चाहिए, खासकर जब सामने वाला आपकी भावनाओं की कद्र न करे। उन्होंने शो और महिला मंडल टीम को धन्यवाद भी कहा, लेकिन साथ ही कई गंभीर मुद्दों की तरफ इशारा किया।

शो के मेकर्स को लेकर एक्ट्रेस ने कही ये बात

प्राजक्ता ने दावा किया कि शो की टीम उन्हें सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने के लिए फोर्स करती थी। न केवल यह, बल्कि उन्हें यह भी बताया जाता था कि डिलीट करने के बाद वे पोस्ट की जांच करेंगे कि वास्तव में हटाया गया है या नहीं। उन्होंने खुलकर कहा कि मेकर्स सुनीता के रोल को जरूरी नहीं मानते, जिसके कारण उसे ठीक महत्व भी नहीं मिलता। इसी वजह से उन्होंने मराठी इंडस्ट्री की अपनी साथी एक्ट्रेसेस से अपील की कि वे इस किरदार को निभाने के लिए शो में न आएं।

उन्होंने लिखा, “हम नौकर या सब्जी बेचने वाले किरदारों में बंधने के लिए पैदा नहीं हुए हैं।” उनका कहना है कि सेल्फ-रिस्पेक्ट किसी भी काम से बढ़कर होनी चाहिए।

टीम के व्यवहार पर एक बार फिर उठा सवाल

अभी तक शो की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह पहली बार नहीं है जब TMKOC विवादों में घिरा है। इससे पहले भी कई बड़े कलाकार जैसे शैलेश लोढ़ा, जेनिफर मिस्त्री, दिशा वकानी, भव्य गांधी, झील मेहता, गुरुतरण सोढ़ी, मोनिका भदोरिया, कुश शाह और पलक सिधवानी शो को छोड़ चुके हैं। कई ने मेकर्स पर कामकाज और व्यवहार को लेकर सवाल उठाए थे।

प्राजक्ता का खुलासा फैंस के लिए चौंकाने वाला है और एक बार फिर TMKOC की टीम पर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स इन आरोपों पर क्या जवाब देते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com