-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Hdfc Ltd Will Merge With Hdfc Bank
एचडीएफसी लिमिटेड का होगा HDFC बैंक में विलय
- Written By: वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड का देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक में विलय होगा। एचडीएफसी बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया कि विलय की योजना भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय प्रतिभूति तथा विनिमय बोर्ड (सेबी) सहित विभिन्न नियामक मंजूरियों के अधीन है। विलय योजना के अनुसार सौदा पूरा होने पर एचडीएफसी बैंक का 100 प्रतिशत हिस्सा सार्वजनिक शेयरधारकों के पास होगा, और एचडीएफसी के मौजूदा शेयरधारकों के पास बैंक का 41 प्रतिशत हिस्सा होगा।
प्रस्तावित सौदे के तहत एचडीएफसी लिमिटेड के प्रत्येक 25 इक्विटी शेयरों के लिए एचडीएफसी बैंक के 42 इक्विटी शेयर मिलेंगे। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘ऑडिट समिति और स्वतंत्र निदेशकों की समिति की सिफारिश और रिपोर्ट पर विचार करने के बाद, एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल ने चार अप्रैल, 2022 को हुई अपनी बैठक में एचडीएफसी इंवेस्टमेंट्स और एचडीएफसी होल्डिंग्स के हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचडीएफसी लिमिटेड) में, और एचडीएफसी लिमिटेड के एचडीएफसी बैंक में विलय की एक समग्र योजना को मंजूरी दी।”
सम्बंधित ख़बरें
HDFC Bank की अनूठी परिवर्तन पहल, 1,000 गांवो तक पहुंचायी जाएगी सोलर एनर्जी
Share Market: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का किया कमाल, जानें कौन सी कंपनी को हुआ सबसे ज्यादा लाभ
HDFC Bank: बैंकिंग दिग्गजों ने आज जारी किए चौथी तिमाही के नतीजे, 19 अप्रैल को देखने मिलेगा रिजल्ट प्रिव्यू
Credit Card : आखिर क्यों क्रेडिट कार्ड का यूज करने से बच रहे हैं लोग?, पिछले 8 महीने से आ रही है गिरावट
एचडीएफसी के वाइस चेयरमैन और सीईओ केकी मिस्त्री ने कहा, ‘‘यह विलय एचडीएफसी बैंक को वैश्विक मानकों से भी बड़ा ऋणदाता बना देगा। इससे एचडीएफसी बैंक में एफआईआई हिस्सेदारी के लिए और अधिक जगह बनेगी।” एचडीएफसी-एचडीएफसी बैंक का विलय वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी या तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है। एचडीएफसी के पास कुल 6.23 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि एचडीएफसी बैंक के पास 19.38 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। एचडीएफसी बैंक का 6.8 करोड़ का बड़ा ग्राहक आधार है। (एजेंसी)
Hdfc ltd will merge with hdfc bank
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Broom Vastu Tips : क्या आपके बेड के नीचे रखी है झाड़ू? तुरंत जान लें ये 3 नुकसान
Jul 08, 2026 | 08:32 AMपुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Jul 08, 2026 | 08:26 AMकच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
Jul 08, 2026 | 08:19 AMFIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच
Jul 08, 2026 | 08:19 AMAlpha BO Collection Day 5: ‘अल्फा’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMनर्मदापुरम : मूंग खरीदी नीति के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMHormuz Attacks: होर्मुज में कतर के जहाज पर बड़ा हमला, इरानी अटैक के बीच 4 भारतीय सुरक्षित
Jul 08, 2026 | 08:14 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














