-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Market Capitalization Of The Top 10 Sensex Companies Increased By Rs More Then 3 Lakh Crore Last Week
Share Market: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का किया कमाल, जानें कौन सी कंपनी को हुआ सबसे ज्यादा लाभ
- Written By: आकाश मसने
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 3,84,004.73 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजार में तेजी के बीच एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा लाभ हुआ।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दुनिया में चल रहे टैरिफ वॉर के बीच भारतीय शेयर बाजार से अच्छी खबर आई है। निवेशकों को बीते सप्ताह बड़ा फायदा हुआ है। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (Market capitalization) में बीते सप्ताह 3,84,004.73 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में शेयर बाजार में तेजी के बीच एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा लाभ हुआ।
बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 3,395.94 अंक या 4.51 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1,023.1 अंक या 4.48 प्रतिशत के फायदे में रहा।
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा कि छुट्टियों के कारण कम ट्रेडिंग सेशन वाले सप्ताह में बाजारों में मजबूत सुधार देखा गया और यह 4.5 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। मिश्रा ने कहा कि मुख्य रूप से ट्रंप द्वारा टेरिफ को टाले जाने और चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर हाल ही में दी गई छूट से बाजार में उछाल आया।
सम्बंधित ख़बरें
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
Trent Share Crash: पहली तिमाही के नतीजों ने बढ़ाई निराशा, एक ही दिन में 10% टूटा Tata का यह मल्टीबैगर स्टॉक
Share Market: शेयर मार्केट में लगातार 5वें दिन तेजी, हरे निशान में हुई निफ्टी और सेंसेक्स की शुरुआत
Share Market: हफ्ते के पहले दिन बाजार में हरियाली, बढ़त के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; बैंक स्टॉक्स में तेज उछाल
HDFC बैंक को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
समीक्षाधीन सप्ताह में HDFC बैंक का बाजार मूल्यांकन 76,483.95 करोड़ रुपये बढ़कर 14,58,934.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सबसे ज्यादा लाभ एचडीएफसी बैंक को ही हुआ। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 75,210.77 करोड़ रुपये बढ़कर 10,77,241.74 करोड़ रुपये हो गई।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 74,766.36 करोड़ रुपये बढ़कर 17,24,768.59 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 67,597 करोड़ रुपये बढ़कर 10,01,948.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इन कंपनियों की बढ़ी बाजार हैसियत
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मूल्यांकन 38,420.49 करोड़ रुपये बढ़कर 7,11,381.46 करोड़ रुपये रहा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की बाजार हैसियत 24,114.55 करोड़ रुपये बढ़कर 11,93,588.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वहीं बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 14,712.85 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,68,061.13 करोड़ रुपये रहा।
ITC की बाजार पोजिशन 6,820.2 करोड़ रुपये बढ़कर 5,34,665.77 करोड़ रुपये रही। इन्फोसिस का मूल्यांकन 3,987.14 करोड़ रुपये बढ़कर 5,89,846.48 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 1,891.42 करोड़ रुपये बढ़कर 5,57,945.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Market capitalization of the top 10 sensex companies increased by rs more then 3 lakh crore last week
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Broom Vastu Tips : क्या आपके बेड के नीचे रखी है झाड़ू? तुरंत जान लें ये 3 नुकसान
Jul 08, 2026 | 08:32 AMपुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Jul 08, 2026 | 08:26 AMकच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
Jul 08, 2026 | 08:19 AMFIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच
Jul 08, 2026 | 08:19 AMAlpha BO Collection Day 5: ‘अल्फा’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMनर्मदापुरम : मूंग खरीदी नीति के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMHormuz Attacks: होर्मुज में कतर के जहाज पर बड़ा हमला, इरानी अटैक के बीच 4 भारतीय सुरक्षित
Jul 08, 2026 | 08:14 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














