

Jhadu Rakhne Ke Niyam: झाड़ू सिर्फ साफ- सफाई का साधन नहीं, बल्कि घर की बरकत और मां लक्ष्मी और घर की सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। आमतौर पर कई लोग जगह बचाने के लिए झाड़ू को अक्सर बेड के नीचे रख देते हैं। बहुत सारे लोग ऐसा सहूलियत या फिर आदत के चलते करते हैं।
हालांकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना वास्तु शास्त्र में सही नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर के माहौल और आर्थिक स्थिति पर बुरी तरह से पड़ता है। जानिए आखिर झाड़ू को रखने के लिए सबसे सही जगह और दिशा कौन सी मानी जाती है?
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, बेडरूम में झाड़ू रखना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा माना जाता है कि इससे पति-पत्नी के बीच तनाव, छोटी-छोटी बातों पर विवाद और रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। इसलिए बेडरूम को हमेशा साफ, व्यवस्थित और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखने की सलाह दी जाती है।
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। इसलिए इसे बेडरूम में रखने से बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, बचत में कमी आ सकती है और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इन मान्यताओं का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर को मां लक्ष्मी का स्थान माना जाता है। यहां झाड़ू या कोई भी गंदगी से जुड़ी वस्तु रखना अत्यंत अशुभ माना गया है इससे घर की समृद्धि पर बुरा असर पड़ सकता है। झाड़ू को कभी भी गैस स्टोव या राशन के पास नहीं रखना चाहिए। इससे खाने की पवित्रता भंग होती है और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
झाड़ू को हमेशा साफ और ऐसी जगह रखें जहां वह आसानी से नजर न आए। यदि आप इसे बालकनी में रखते हैं, तो ध्यान रखें कि वह बाहर से दिखाई न दे और आने-जाने में बाधा न बने। झाड़ू को दीवार के सहारे टिकाकर या नीचे लिटाकर रखना बेहतर माना जाता है। साथ ही, उसे साफ-सुथरा और सूखी जगह पर रखने से स्वच्छता भी बनी रहती है।