-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Gold Silve Price Update Today 24 June Gold Rate Fall And Silver Also Decline
सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; देखें आज ताजा भाव
- Written By: मनोज आर्या
आज मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान-इजरायल के बीच युद्धविराम की घोषणा इस गिरावट की बड़ी वजह के रूप में देखी जा रही है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली: आज मंगलवार, (24 जून) को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का रेट 97,000 रुपये से नीचे जा चुका है, जबकि, चांदी के भाव में भी करीब एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान-इजरायल के बीच युद्धविराम की घोषणा इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह के रूप में देखी जा रही है। इस खबर ने सोने की सुरक्षित निवेश की डिमांड को कम कर दिया, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में देखने को मिला।
मंगलवार के दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.58 प्रतिशत गिरकर 98,907 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो पिछले बंद भाव 99,388 रुपये से 581 रुपये कम है। कारोबारी दिन के शुरुआत में सोने का भाव और नीचे गिरा और 96,422 रुपये के लेवल पर पहुंचा, जो 2.98 फीसदी की भारी गिरावट को दर्शाता है। वहीं, चांदी की कीमतें भी 0.24 प्रतिशत कम होकर 1,06,502 प्रति किलोग्राम पर खुलीं, जो पिछले बंद भाव 1,06,759 रुपये से कम है।
दिल्ली में सोने का भाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 92,440 रुपये प्रति 10 ग्राम तो वहीं 24 कैरेट सोना 1,00,830 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 91,600 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 99,920 रुपये पर बिक रहा है। पटना में भी अहमदाबाद के रेट पर ही 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना बिक रहा है। जबकि, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरू और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 91,550 रुपये है। तो वहीं इन शहरों में 24 कैरेट सोना 99,970 रुपये पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि ईरान-इजरायल में सीजफायर के बाद पहले ही दिन ये गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, बाजार के जानकारों का मानना है कि अगले महीने इसमें कुछ और तेजी देखी जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के मुरीद हैं PM मोदी, सिर्फ ब्याज से ही कमा डालते हैं लाखों रुपये; जानें क्या है योजना
8th Pay Commission: क्या सच में ₹18,000 की बेसिक सैलरी सीधे ₹69,000 हो जाएगी? समझिए क्या है इस दावे का पूरा सच
SIP Investment: शेयरों में डायरेक्ट निवेश या म्यूचुअल फंड? जानें ज्यादा रिटर्न और रिस्क का पूरा गणित
Explainer: ₹115 लीटर बिक रहा पेट्रोल…सरकार की लागत आधी से भी कम, फिर ईंधन इतना महंगा क्यों? समझिए पूरा खेल
कैसे तय होता है सोने का भाव?
गौरतलब है कि सोने और चांदी के भाव कई सारे फैक्टर से तय किए जाते हैं। इसमें एक्सचेंज रेट, डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव, क्रूड ऑयल और सीमा शुल्क को शामिल किया जाता है। इसके साथ ही, भारतीय समाज में सोना को संपन्नता का प्रतीक भी माना जाता है। देश में किसी भी शादी-ब्याह या फिर पर्व-त्योहार में सोना काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा, वैश्विक उथल-पुथल का भी सोने की कीमतों पर सीधा असर देखने को मिलता है। निवेशक इसमें निवेश करना किसी अन्य की तुलना में इसलिए सबसे ज्यादा मुफीद समझते हैं क्योंकि इसमें रिस्क काफी कम रहता है। वर्तमान समय में चीन समेत दुनिया के कई देश अपने सोने के भंडार को बढ़ाने में लगे हुए हैं।
शेयर बाजार में लौटी हरियाली, रॉकेट हुआ सेंसेक्स; निफ्टी दौड़ा घोड़े की रफ्तार
इस साल कितना महंगा हुआ सोना?
अगर साल 2025 के जनवरी से अभी तक देखें तो अब तक 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,073 रुपए या 26.35 प्रतिशत बढ़कर 96,235 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,477 रुपए या 22.64 प्रतिशत बढ़कर 1,05,494 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। जिस तरह से इस साल में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, उसको देखकर ऐसा ही उम्मीद किया जा सकता है कि अभी इन महंगे धातुओं की कीमतों में और उछाल आ सकता है।
Gold silve price update today 24 june gold rate fall and silver also decline
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गौरी स्प्रैट संग आमिर खान की शादी पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, पैपराजी के सवाल पर दिया दिल जीतने वाला जवाब
Jul 03, 2026 | 03:46 PMनागपुर पहली बारिश में खुली मनपा की पोल, कीचड़ और गड्ढों का केंद्र बना मोर भवन बस टर्मिनस; यात्री परेशान
Jul 03, 2026 | 03:45 PMसद्भावना मंच डोंबिवली की पहल से ठाणे के उल्हासनगर में 350 विद्यार्थियों को मिला शैक्षणिक सामग्री
Jul 03, 2026 | 03:44 PMफिल्मी स्टाइल में कार का पीछा, पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा, नागपुर में रोड रेज मामले में 14 उपद्रवी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 03:41 PMअमित साटम पर हो कार्रवाई, मैनहोल हादसे पर भड़के रोहित पवार, कहा- अपर लेवल अधिकारियों को करें सस्पेंड
Jul 03, 2026 | 03:35 PMरवीना टंडन ने उधेड़ी इंडस्ट्री की बखिया, बताया क्यों एक्ट्रेसेज को नहीं मिलती बराबरी
Jul 03, 2026 | 03:33 PMगोंदिया: सालेकसा में नहीं है सुसज्जित ST बस स्टैंड, बारिश में हो रहे यात्रियों को परेशानी
Jul 03, 2026 | 03:31 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














