-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Today Shae Market Update 24 June Sensex Rise By 638 Points Nifty Also Rise
शेयर बाजार में लौटी हरियाली, रॉकेट हुआ सेंसेक्स; निफ्टी दौड़ा घोड़े की रफ्तार
- Written By: मनोज आर्या
पिछले दिन की गिरावट के बाद आज मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में काफी तेजी देखने को मिल रही है। जहां सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, सभी सेक्टर हरे निशान पर हैं।

शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो)
मुंबई: आज मंगलवार, 24 जून को घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। जहां शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 638 अंक उछलकर 82,534 पर खुला। वहीं, निफ्टी 208 अंक मजबूत होकर 25,179 पर ओपेन हुआ। बैंक निफ्टी 470 अंक चढ़कर 56,529 पर खुला। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 64 पैसे गिरकर 86.11/$ पर खुला। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज लगभग सभी सेक्टर तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए। निफ्टी, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा और पीएसयू बैंक समेत सभी इंडेक्स एक फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
मीडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच 12 दिनों से जारी युद्ध के बाद एक राहत की खबर आई है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर (युद्धविराम) हो गया है। उनका दावा है कि अगले कुछ घटों में यह जंग पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। इस घटनाक्रम के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी बंपर उछाल देखने को मिल रही है।
आज के टॉप गेनर्स
- अडाणी पोर्ट्स
- एम एंड एम
- अल्ट्राटेक सीमेंट
- एल एंड टी
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
आज के टॉप लूजर्स
- भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड
- एनटीपीसी
BEL, NTPC को छोड़ हरे निशान पर सभी स्टॉक्स
सेंसेक्स में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और एनटीपीसी को छड़कर सभी स्टॉक्स हरे निशान पर है। आज मंलवार को अडाणी पोर्ट्स टॉप गेन्नर है और यह करीब 4 फीसदी ऊपर 1408.10 रुपये पर कारोबार कर रहा है। मार्केट खुलने के चंद मिनटों में ही सेंसेक्स करीब 900 अंकों की बंपर उछाल के शात 82,835 पर पहुंचा गया है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने भी 278 अंकों के उछाल के साथ 25,250 पर पहुंच गया।
मंदी का मार का असर, लोन लेने से बच रहे शहरी युवा; अंतिम तिमाही में बड़ी गिरावट
एशिया के अन्य बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.53 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,874.38 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 5,591.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: हफ्ते के आखिरी सत्र में उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बंपर तेजी; IT शेयरों में रफ्तार
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Today shae market update 24 june sensex rise by 638 points nifty also rise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी दस्तावेजों में अब ‘क्षिप्रा’ नहीं, ‘शिप्रा’ लिखा जाएगा, CM के निर्देश पर बदलाव
Jul 03, 2026 | 04:49 PMनागपुर में फायर सेफ्टी नियमों की भारी अनदेखी, RTI में खुलासा, 2026 में भी कई व्यावसायिक भवनों में उल्लंघन
Jul 03, 2026 | 04:48 PM‘जहां-जहां हैं आलिया, वहां-वहां हैं गालियां’, सुनील पाल ने आलिया भट्ट और समय रैना पर साधा निशाना
Jul 03, 2026 | 04:47 PMकल रोहिणी नक्षत्र में होगा मंगल का रहस्यमयी प्रवेश, 25 जुलाई तक इन 4 राशियों पर बनेगा राजयोग का अद्भुत संयोग
Jul 03, 2026 | 04:47 PM5 लाख से कम में नई कार खरीदने का सुनहरा मौका, ये 4 Maruti कारें देती हैं जबरदस्त माइलेज
Jul 03, 2026 | 04:43 PMकल पेड़ गिरा, आज कोई मैनहोल में… बुजुर्ग की मौत पर हंसे भाजपा नेता अमित साटम, VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
Jul 03, 2026 | 04:41 PMइंदौर के परदेशीपुरा में नगर निगम का महा-ऐक्शन; 4 साल से खतरनाक घोषित 3 मंजिला जर्जर मकान जमींदोज
Jul 03, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














