- Hindi News »
- Business »
- Gold Prices Rise Silver Rises By 18 Thousand Rupees Know New Price
सोने में इतने रुपये की तेजी, चांदी में 18 हजार रुपये का उछाल, जानिए नया भाव
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की कीमतों में हल्की वृद्धि देखी गई। कॉमेक्स सोना वायदा 1.50 डॉलर प्रति औंस या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 2,747.70 डॉलर प्रति औंस हो गया। एशियाई बाजारों में कॉमेक्स चांदी वायदा का भाव 0.37 प्रतिशत बढ़कर 32.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

सोना और चांदी ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 81,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख और स्थानीय आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की ताजा लिवाली के चलते सोने की कीमतों में यह बढ़ोतरी हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो पिछले रिकॉर्ड स्तर से 1,300 रुपये कम थी।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई। मंगलवार को चांदी की कीमत 1,800 रुपये बढ़कर 96,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। यह सोमवार को 94,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि पिछले दिन यह 80,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
यह भी पढ़ें – झारखंड में पीएम मोदी ने घुसपैठिये और भ्रष्टाचार पर खेला चुनावी दांव, सत्तारूढ़ झामुमो के फूले हांथ पाव
सम्बंधित ख़बरें
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी में भारी उछाल, चांदी 5000 और सोना 1600 रुपये महंगा
Indigo Q4 Results: इंडिगो की उड़ान में आई भारी गिरावट, चौथी तिमाही में हुआ ₹2,537 करोड़ का नुकसान
Share Market: हफ्ते के आखिर दिन बाजार में हाहाकार! 1100 अंक गिरा सेंसेक्स; निवेशकों का ₹600 करोड़ स्वाहा
कारोबारियों का कहना है कि घरेलू बाजारों में आभूषण और खुदरा विक्रेताओं की मांग में तेजी आने के कारण सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि हो रही है। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष और शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, “इसके अतिरिक्त, यदि सात नवंबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती का निर्णय लिया जाता है, तो इससे सोने की कीमतों में और उतार-चढ़ाव हो सकता है।”
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की कीमतों में हल्की वृद्धि देखी गई। कॉमेक्स सोना वायदा 1.50 डॉलर प्रति औंस या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 2,747.70 डॉलर प्रति औंस हो गया। एशियाई बाजारों में कॉमेक्स चांदी वायदा का भाव 0.37 प्रतिशत बढ़कर 32.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों और घरेलू मांग के असर से भारतीय सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में आने वाले दिनों में और बदलाव हो सकता है, खासकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा लिए गए निर्णयों के बाद।
यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव 2024: मंगलवार को झारखंड में दहाड़ेंगे योगी आदित्यनाथ, एक के बाद एक करेंगे तीन रैलियां
Gold prices rise silver rises by 18 thousand rupees know new price
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMहोर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
May 30, 2026 | 10:35 PM‘वोट चाहिए तो पहले गौ-माता को राष्ट्रमाता बनाओ’, शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 10:30 PMखिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













