- Hindi News »
- Jharkhand »
- Pm Narendra Modi Rally In Garhwa Jharkhand
झारखंड में पीएम मोदी ने घुसपैठिये और भ्रष्टाचार पर खेला चुनावी दांव, सत्तारूढ़ झामुमो के फूले हांथ पाव
- Written By: साक्षी सिंह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज झारखंड दौरे पर हैं। चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन पर तुष्टिकरण की नीति को चरम पर पहुंचाने का आरोप लगाया और उन्हें ‘घुसपैठिया समर्थक' करार दिया।

पीएम मोदी (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
गढ़वा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज झारखंड दौरे पर हैं। चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन पर तुष्टिकरण की नीति को चरम पर पहुंचाने का आरोप लगाया और उन्हें ‘घुसपैठिया समर्थक’ करार दिया। कहा कि अगर उनकी यही कुनीति जारी रही तो राज्य में आदिवासी समाज का दायरा सिकुड़ जाएगा।
यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद के मुद्दे पर भी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के गठबंधन को घेरा और दावा किया कि आज झारखंड में हर तरफ ‘रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-राजग की सरकार’ की ही गूंज है।
ये भी पढ़ें:-जगदंबिका पाल के एकतरफा फैसलों से नाराज हैं कई सांसद, विपक्षी सदस्यों ने समिति से इस्तीफा देने का बना लिया मूड
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
Netanyahu Gaza Control: नेतन्याहू गाजा में 70% सैन्य नियंत्रण का आदेश दिया, भारत को बताया सबसे बड़ा समर्थक
महाराष्ट्र महायुति में घमासान के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे CM फडणवीस, PM मोदी से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात
ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
पीएम मोदी ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस-राजद ने तुष्टिकरण की नीति को चरम पर पहुंचा दिया है। ये तीनों दल सामाजिक ताना-बाना तोड़ने पर आमादा हैं। ये तीनों दल घुसपैठिया समर्थक हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोट पाने के लिए ये उन्हें पूरे झारखंड में बसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब स्कूलों में सरस्वती वंदना तक पर रोक लगने लगे तो पता चलता है कि खतरा कितना बड़ा है। जब तीज त्योहारों में पत्थरबाजी होने लगे, माता दुर्गा को भी रोक दिया जाए, जब कर्फ्यू लगने लगे तो पता चलता है कि स्थिति कितनी खतरनाक है।

चुनाव ऐलान के बाद पीएम मोदी की पहली रैली
राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली चुनावी रैली थी, जिसमें उन्होंने आदिवासी अस्मिता का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जब बेटियों के साथ शादी के नाम पर छल-कपट होने लगे तो पता चलता है कि पानी सिर के ऊपर से गुजरने लगा है। जब घुसपैठ का मामला अदालत में जाए और प्रशासन इससे इंकारर करे तो पता चलता है कि सरकारी तंत्र में ही घुसपैठ हो चुकी है।
घुसपैठिये रोटी और बेटी दोनों छीन रहे
प्रधानमंत्री ने कहा कि घुसपैठिये आपकी रोटी भी छीन रहे हैं, ये आपकी बेटी भी छीन रहे हैं और ये आपकी माटी को भी हड़प रहे हैं। अगर झामुमो-कांग्रेस-राजद की यही कुनीति जारी रही तो झारखंड में आदिवासी समाज का दायरा सिकुड़ जाएगा। घुसपैठियों को आदिवासी समाज और देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा करार देते हुए प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से इस घुसपैठिया गठबंधन को अपने एक वोट से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने जनता से कहा कि आपका एक-एक वोट झारखंड की रोटी, बेटी और माटी को बचाएगा।

सत्तारूढ़ पार्टी का ऐसा कोई नहीं जो भ्रष्टाचार के आरोप न हो
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सत्तारूढ़ गठबंधन पर प्रहार करते हुए मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री हो, मंत्री हो, विधायक हो या फिर सांसद हो, ऐसा कोई बचा नहीं जिन पर पिछले पांच सालों में भ्रष्टाचार के संगीन आरोप नहीं हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन पर ‘माफिया तंत्र’ बनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला करता है। भ्रष्टाचार, गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी को सबसे ज्यादा दुखी करता है और बर्बाद कर देता है।
परिवारवाद पर भी पीएम मोदी ने साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने परिवारवाद को झारखंड का एक और बहुत बड़ा दुश्मन बताया और झामुमो, कांग्रेस और राजद को घोर परिवारवादी दल करार दिया। उन्होंने कहा कि ये लोग चाहते हैं कि सत्ता की चाबी केवल इन्हीं के परिवार के पास रहे। मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी जहां-जहां भी झूठ बोलकर सत्ता में आए हैं, उस राज्य को उन्होंने बर्बाद कर दिया है।
ये भी पढ़ें:-यूपी, पंजाब और केरल में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में बदलाव, नई तारीख अब 20 नवंबर
पीएम मोदी कांग्रेस को घसीटा
चुनावी गारंटी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हाल ही की एक टिप्पणी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब इस विपक्षी पार्टी के प्रमुख ने भी मान लिया है कि उनकी पार्टी झूठी गारंटी देती है। उन्होंने कहा पता नहीं कैसे खरगे जी के मुंह से जाने-अनजाने में सच निकल गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जो ये अनाप-शनाप घोषणाएं हैं, ये राज्यों को दिवालिया कर देंगी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस की राजनीति का बहुत बड़ा आधार रहा है जनता से झूठ बोलना और उसे धोखा देना। उन्होंने कहा कि ये झूठे वादे करके मतदाताओं को धोखा देते हैं। हमारे नागरिकों की आंख में धूल झोंक देते हैं। अभी हाल ही में हरियाणा ने इन्हें सबक सिखाया है। (एजेंसी)
Pm narendra modi rally in garhwa jharkhand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














