- Hindi News »
- Business »
- Gautam Adani Is In Talks With Vijay Shekhar Sharma To Buy Stake In Paytm
डूबते पेटीएम को सहारा दे सकते हैं गौतम अडानी, CEO विजय शर्मा ने की मुलाकात
गौतम अडानी और शर्मा के बीच पिछले कुछ समय से डील को लेकर चर्चा जारी है. अडानी ग्रुप पश्चिम एशिया के फंडों से भी पेटीएम में निवेश के लिए बातचीत कर रहा है, ताकि उन्हें वन 97 में निवेशक के रूप में लाया जा सके।
- Written By: अपूर्वा नायक

गौतम अडानी और पेटीएम ( सौजन्य : ट्विटर )
नई दिल्ली : अडानी ग्रुप पेटीएम की पैरेंट कंपनी, वन97 कम्युनिकेशंस में हिस्सेदारी खरीदने के लिए पूरी तरह से तैयारी कर रहा है। ऐसे में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और पेटीएम के संस्थापक सीईओ विजय शेखर शर्मा की मुलाकात से ये अटकलें और भी तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, गुजरात के अहमदाबाद में यह मीटिंग हुई है, जिसमें डील को फाइनल करने के विषय पर चर्चा हुई। यदि अडानी ग्रुप पेटीएम में हिस्सेदारी खरीदने में सफल हो जाता है, तो टाटा ग्रुप फिनटेक सेक्टर में गूगल पे और फोन पे को कड़ी टक्कर देता नजर आएगा।
सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय से अडानी और शर्मा के बीच डील को लेकर चर्चा शुरु थी। अडानी ग्रुप की वन97 में निवेशकों को लाने के लिए पश्चिम ग्रुप एशिया के फंडों से भी बातचीत शुरू है। ये वह निवेशक हैं, जिन्होंने मोबाइल पेमेंट में अहम भूमिका निभाई है। वन 97 जिसकी स्थापना विजय शर्मा ने 2007 में की थी, देश का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ था।
NDTV के बाद सबसे चर्चित डील
भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध लगाने के बाद से ही पेटीएम के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। यदि अडानी ग्रुप की पेटीएम के साथ डील फाइनल होती है, तो एनडीटीवी और अंबुजा सीमेंट्स के बाद अडानी ग्रुप की ये सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण डील होगी। अडानी ग्रुप द्वारा एनडीटीवी को खरीदना चर्चा का विषय रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
रिलायंस रिटेल ने खरीदा Priyanka Chopra का हेयरकेयर ब्रांड Anomaly, भारत में होगा बड़ा विस्तार
भारत-न्यूजीलैंड FTA: कीवी और वाइन होंगे सस्ते, किसानों के लिए डेयरी और दालों पर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Gautam Adani ने मारी लंबी छलांग, 100 अरब डॉलर के पार होकर बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ा
Gautam Adani ने मुकेश अंबानी को नेटवर्थ में पछाड़ा, बने एशिया के सबसे बड़े रईस
पेटीएम की हिस्सेदारी
पेटीएम के संस्थापक सीईओ विजय शेखर शर्मा के पास वन 97 की करीब 19 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत शेयर बाजार में 342 रुपये प्रति शेयर है, बंद भाव के हिसाब से यह कीमत 4,218 करोड़ रुपये होती है। विजय शर्मा के पास पेटीएम की सीधे 9 % हिस्सेदारी है और एक विदेशी फर्म रेसिलिएंटएं एसेट मैनेजमेंट के माध्यम से 10% प्रतिशत हिस्सेदारी है।
Gautam adani is in talks with vijay shekhar sharma to buy stake in paytm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक: पश्चिम एशिया युद्ध का सिंहस्थ के कामों पर असर; डामर की भारी किल्लत से सड़कों का निर्माण प्रभावित
May 23, 2026 | 01:06 PMमुंबई लोकल यात्रियों के लिए अलर्ट, रविवार को मेन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक
May 23, 2026 | 12:53 PMCannes 2026 में आराध्या बच्चन ने रेड सैटिन गाउन में बिखेरा जलवा, मां ऐश्वर्या राय के साथ लूटी पूरी लाइमलाइट
May 23, 2026 | 12:52 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप, यात्री की नहीं बच सकी जान
May 23, 2026 | 12:45 PMGold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
May 23, 2026 | 12:42 PMनासिक में नेफ्रोलॉजी फोरम का पर्यावरण संदेश: ‘हेल्दी किडनी-हेल्दी एनवायरनमेंट’ अभियान के तहत नीम के पौधे लगाए
May 23, 2026 | 12:39 PMमहंगाई की दोहरी मार, पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुआ महंगा, 10 दिनों में तीसरी बार दिल्ली-NCR में बढ़े दाम
May 23, 2026 | 12:39 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














