-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Donald Trump Warns Samsung To Stop Manufacturing In India
नहीं थम रही ट्रंप की तानाशाही, Apple के बाद Samsung को भी दे डाली धमकी, कहा- भारत में बंद करो काम
- Written By: अपूर्वा नायक
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के साथ दुश्मनी निभाने की ठान ली है। उन्होंने एप्पल के बाद सैमसंग को भी भारत में प्रोडक्शन रोकने की धमकी दी है।

डोनाल्ड ट्रंप (सौ. फाइल फोटो )
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही खुदको भारत और पीएम मोदी का दोस्त बताने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख में बदलाव साफ नजर आ रहा है। भारतीय अर्थव्यवस्था की तरक्की को रोकने के लिए ट्रंप ने अपनी चाल चलना शुरू कर दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले जहां आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल को भारत में प्रोडक्शन रोकने की धमकी दी थी, तो वहीं उन्होंने स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग को भी चेतावनी दे दी है। ट्रंप ने बयान दिया है कि अगर ये कंपनियां अपने स्मार्टफोन अमेरिका में मैन्यूफैक्चर नहीं करती हैं, तो उन्हें 25 प्रतिशत रेसीप्रोकल टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने ये साफ किया है कि ये सिर्फ एप्पल पर लागू नहीं होता है। स्मार्टफोन बनाने वाली सैमसंग समेत जो भी बाकी कंपनियां अमेरिका में फोन बेचती है, उन सभी के लिए ये नियम लागू होगा। अगर वे अमेरिका में फैक्ट्री लगाते हैं, तो किसी प्रकार का टैरिफ नहीं लगेगा। लेकिन अगर ये कंपनियां ऐसा नहीं करती है, तो उन्हें 25 प्रतिशत टैरिफ का भुगतान करना होगा, नहीं तो ये न्यायसंगत नहीं होगा।
सम्बंधित ख़बरें
US Iran War: जेडी वेंस की ईरान को कड़ी चेतावनी, होर्मुज बंद किया तो भुगतने होंगे बेहद गंभीर नतीजे
US Airstrikes: ईरान का बड़ा दावा, अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत और 78 घायल
ट्रंप ने खेला बड़ा दांव! अब यूक्रेन खुद बनाएगा पैट्रियट एयर डिफेंस, रूस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Iran USA Tension: ट्रंप के अश्लील बयान पर अराघची का कड़ा पलटवार, कहा निडरता से देते हैं करारा जवाब
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मैंने एप्पल के सीईओ टिम कुक को पहले ही ये जानकारी दे दी है कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोन अमेरिका में ही बनना चाहिए। भारत या किसी और देश में नहीं। यदि ऐसा होता है तो एप्पल को अमेरिका में कम से कम 25 प्रतिशत टैरिफ का भुगतान करना होगा। इस खबर का सीधा असर एप्पल के शेयर पर हुआ है। इसके तुरंत बाद एप्पल के शेयर 2.6 प्रतिशत नीचे गिर गए हैं, जिससे कंपनी का 70 अरब डॉलर के मार्केट कैपिटल घट गया है।
एप्पल की बढ़ गई चिंता
एप्पल इस समय अपने आईफोन निर्माण को चीन से हटाकर भारत की ओर ट्रांसफर कर रहा है। हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार ये जानकारी मिली थी कि अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर आईफोन्स मेड इन इंडिया होंगे, ना की मेड इन चीन। ये अमेरिका और चीन ट्रेड वॉर में एक स्ट्रेटिजिकल स्टेप था।
अपडेट हो गई ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंजेक्स की लिस्ट, ये 2 भारतीय रहे अव्वल
कैसी है सैमसंग की तस्वीर?
सैमसंग की स्थिति अभी थोड़ी अलग है। कंपनी साल 2019 में चीन में अपना आखिरी स्मार्टफोन मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट भी बंद कर चुकी है। वर्तमान समय में सैमसंग के स्मार्टफोन भारत, वियतनाम, साउथ कोरिया और ब्राजील में बनाए जाते हैं। सैमसंग चीन पर निर्भर नहीं है, फिर भी ट्रंप के अनुसार केवल अमेरिका में मैन्यूफैक्चरिंग करने वाली कंपनियों को ही टैरिफ में छूट मिलेगी।
Donald trump warns samsung to stop manufacturing in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














