-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Donald Trump Came On The Back Foot After The Tariff War Made A Big Announcement For The Auto Sector
टैरिफ वॉर के बाद बैकफुट पर आए Donald Trump, ऑटो सेक्टर के लिए किया बड़ा ऐलान
- Written By: अक्षय साहू
राष्ट्रपति ट्रंप ने विदेशी पार्ट्स पर लगने वाले शुल्क करने और आयात होने वाली गाड़ियों पर एक-साथ कई टैरिफ नहीं लगाने का फैसला किया है। ट्रंप ने यह फैसला घरेलू वाहन निर्माताओं के भारी विरोध के बाद लिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
नवभारत बिजनेस डेस्क: दुनिया पर टैरिफ लगाकर हलचल मचाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब बैकफुट पर आते नजर आ रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने ऑटो सेक्टर को थोड़ी राहत देते हुए बड़ा यू-टर्न लिया है। जिस पर पहले 25 फीसदी का टैरिफ लगाया गया था।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कार निर्माताओं को राहत देते हुए आयात शुल्क के प्रभाव में राहत देने का फैसला लिया है। उनके इस फैसले बाद अब विदेशी पार्ट्स पर लगने वाले शुल्क को कम किया जाएगा और आयात होने वाली गाड़ियों पर एक-साथ कई टैरिफ नहीं लगाए जाएंगे।
बयान जारी कर दी जानकारी
ट्रंप प्रशासन में वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने व्हाइट हाउस से एक बयान जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के इस फैसले की जानकारी दी। लुटनिक ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप घरेलू वाहन निर्माताओं और अमेरिकी श्रमिकों दोनों के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी का निर्माण कर रहे हैं। यह डील ट्रंप की व्यापार नीति की एक बड़ी जीत है, इससे घरेलू स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियों को फायदा होगा, साथ ही उन निर्माताओं को भी अवसर मिलेगा जिन्होंने अमेरिका में निवेश करने और अपने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
सम्बंधित ख़बरें
Tata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर
MG Windsor EV खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए 60,000 तक दाम, जानिए नई कीमतें और कितनी मिलती है रेंज
FIFA वर्ल्ड कप में बेईमानी पर उतरे ट्रंप! रेड कॉर्ड मिले खिलाड़ी का सस्पेंशन रद्द, UEFA ने जताया विरोध
80 हजार से कम में लॉन्च हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, Komaki MG Pro V और MG Pro+ में जाने क्या है खास?
विरोध के बाद लिया फैसला
डोनाल्ड ट्रंप ने यह फैसले घरेलू वाहन निर्माताओं के भारी विरोध के बाद लिया है। ट्रंप पहले ऑटो पार्ट्स पर कंपनियों से 25 फीसदी टैरिफ वसूलने की योजना बनाई थी, जिसके सबसे ज्यादा असर अमेरिकी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों पर पड़ने वाला था। इसके चलते घरेलू वाहन निर्माताओं ने ट्रंप के इस फैसले की कड़ी आलोचना की थी और ट्रंप ने टैरिफ में ढील देने का फैसला लिया गया है।
मिशिगन दौरे से पहले लिया फैसला
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह फैसला अपने मिशिगन दौरे से पहले लिया है। मिशिगन को अमेरिकी कार मैन्युफैक्चरिंग का हब माना जाता है, यहां मिशिगन डेट्रॉइट 1000 से ज्यादा सप्लायर्स और बड़ी ऑटो कंपनियां हैं। कंपनियों को डोनाल्ड ट्रंप से पहले ही ऐसे किसी ऐलान की उम्मीद थी।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इससे पहले टोयोटा मोटर, जनरल मोटर्स, हुंडई, वोक्सवैगन और अन्य कंपनियों ने सरकार से पास बात करने के लिए अपना एक प्रतिनिधी दल भेजा था। कंपनियों को कहना था कि 25 फीसदी ऑटो टैरिफ के कारण गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी होगी जिस वजह से मांग कम हो सकती है।
Donald trump came on the back foot after the tariff war made a big announcement for the auto sector
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














