-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Defence Personnel Financial Safety And Security
देश की रक्षा करते हुए ऐसे करें अपने परिवार की फाइनेंशियल सुरक्षा, रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की कमी
- Written By: अपूर्वा नायक
देश की रक्षा करने वाले सशस्त्र बल के सैनिकों को अपने और अपने परिवार की वित्तीय सुरक्षा की चिंता रहती है। ऐसे में उन्हें रिटायरमेंट से जुड़ी कुछ ऐसी टिप्स को फॉलो करना चाहिए जिसके कारण उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित होगा।

भारतीय सशस्त्र बल (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : देश की रक्षा करने वाले वीर जो पूरे भारत को अपना परिवार मानते हैं, उनके खुद के भी अपने परिवार होते हैं। इन सैनिकों को भी अपनी पत्नी और बच्चों के भविष्य की चिंता होती है। यहां तक कि कम उम्र में रिटायर होने के बाद सिर्फ पेंशन पर जीवन जीने की मुश्किलों के चलते जीवन की बाकी जिम्मेदारियों को पूरा करने में कठिनाई सामना करने की आशंका उन्हें ज्यादा सताती है।
इतना ही नहीं नौकरी पर होते हुए कुछ ही दिनों में एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट होने की परेशानी भी उन्हें बेचैन कर देती है। साथ ही कई प्रकार के फाइनेंशियल बोझ भी उनकी चिंता बढ़ा देते हैं। ऐसे में अगर भारतीय सुरक्षाबल में काम करने वाले सैनिक नौकरी में रहते हुए सही तरीके से फाइनेंशियल प्लानिंग करें तो उन्हें नौकरी में रहते हुए किसी भी प्रकार के फाइनेंशियस क्राईसिस का सामना नहीं करना पड़ेगा और ना ही रिटायरमेंट के बाद उन्हें भविष्य की चिंता सताएंगी।
ऐसे करें फाइनेंशियल प्लानिंग
सालों तक सेना में रहने के बाद फाइनेंशियल एडवाइजरी फर्म चला रहे एक्सपर्ट्स का ये मानना है कि सेना में रहते समय ही सैनिकों को या ऑफिसर्स को अपने 6 महीने के खर्च के बराबर का पैसा हमेशा ही अपने सेविंग्स अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट या फिर लिक्विड म्यूचुअल फंड में जमा करके रखना चाहिए। साथ ही ईएमआई या फिर दूसरे इमरजेंसी एक्सपेंस के लिए भी हर महीने अपनी सैलरी में से एक हिस्सा बचाकर रख लेना चाहिए। इससे ट्रांसफर के बाद नई जगह पर शिफ्टिंग के समय अचानक से होने वाले खर्च से बचा जा सकता है। ये ऑफिशियल क्वार्टर के इंतजार में घर का किराया देने में मदद कर सकता है। इसके अलावा बच्चों के एडमिशन के समय होने वाले भारी भरकम खर्च को भी इससे चुकाया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
EPS Pension: 20 साल की प्राइवेट नौकरी के बाद कितनी मिलेगी पेंशन, जानें पूरा कैल्कुलेशन
स्पिनर मुरुगन अश्विन ने लिया क्रिकेट से सन्यास, 6 IPL टीमों की कर चुके हैं कप्तानी, जानें कैसा रहा करियर
रिटायरमेंट के बाद भी मिल सकता है लोन, बुजुर्गों के लिए इमरजेंसी में काम आएंगे ये बेहतरीन विकल्प
RD, FD और MIS से बनेंगे मालामाल: रिटायरमेंट के बाद पाएं हर महीने गारंटीड कमाई, जानिए कैसे?
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
पत्नी को बनाएं फाइनेंशियल पार्टनर
सशस्त्र बल पर्सनल के लिए ये जरूरी है कि वे अपनी पत्नी को फाइनेंशियल पार्टनर बनाकर उन्हें वित्तीय साक्षरता से अवगत कराएं। इससे वे परिवार के सारे फाइनेंशियल ऑपरेशन आसानी से कर पाएंगी। किसी अनहोनी परिस्थिति में पत्नी को इंवेस्टमेंट के उन सारे इंस्ट्रूमेंट्स के बारे में जानकारी पता रहेगी। इसका रिटर्न वो आसानी से समझकर उपयोग में ला सकेगी। सेना में काम करने वाले सैनिकों को कई शहरों में प्रॉपर्टी में निवेश ना करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इससे लिमिटेड छुट्टियों में कई शहरों में आने जाने में दिक्कत आ सकती है। इतना ही नहीं घर से मिलना वाला किराया टैक्सेबल होने के कारण भी परेशानी को बढ़ा सकता है। इसीलिए किसी भी एक बड़े शहर में ही एक प्रॉपर्टी लेने की सलाह दी जाती है। इतना ही नहीं डिफेंस सर्विसेस ऑफिसर्स प्रॉविडेंट फंड में भी योगदान बढ़ाने को सही मानते हैं।
Defence personnel financial safety and security
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लगातार 13वीं रात अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किए हमले, होर्मुज विवाद से तेल की कीमतों में भारी उछाल
Jul 24, 2026 | 09:34 AMमहाराष्ट्र में किसानों को 1.14 लाख करोड़ की राहत: बबनराव लोणीकर ने गिनाईं सरकार की योजनाएं
Jul 24, 2026 | 09:32 AMइंदौर में मिलावटी दूध पर प्रशासन का शिकंजा, बिना पंजीयन चल रही डेयरी पर कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 09:31 AMGoogle पर 1 अरब डॉलर का भारी जुर्माना, EU के फैसले से टेक इंडस्ट्री में मची खलबली; जानिए क्या है पूरा विवाद
Jul 24, 2026 | 09:26 AMNavbharat Nishanebaaz: मत बजाओ शंका का ढोल, खुशी से अपनाओ इथेनॉल
Jul 24, 2026 | 09:25 AMमुरैना में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन, बिना अनुमति निकली रैली से लगा जाम, एंबुलेंस फंसी
Jul 24, 2026 | 09:21 AMन BJP ऑफिस, न जंतर-मंतर, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सरकार से मिलेगी CJP, क्या आज खत्म हो जाएगा आंदोलन?
Jul 24, 2026 | 09:20 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














