-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Civil Aviation Minister K Rammohan Naidu Statement On Aviation Security
नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने हवाई सुरक्षा को लेकर कही बड़ी बात
- Written By: अपूर्वा नायक
देश में बढ़ती विमान दुर्घटना को रोकने के लिए नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने विमान परिचालन की सुरक्षा से जुड़े विषय पर अपने विचार व्यक्त किए है। मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो यानी एएआईबी द्वारा विमान दुर्घटनाओं में मानवीय कारक पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में यह टिप्पणी की।

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने विमान परिचालन की सुरक्षा के बारे में अपने विचार व्यक्त किए है। सोमवार को नागर विमानन मंत्री ने विमानन मनोविज्ञान क्षेत्र के साथ-साथ तनाव तथा थकान से निपटने के लिए मजबूत प्रणालियों की जरूरत होने की बात कही है। साथ ही उन्होंने इस बात के बारे में भी कहा है कि इस सेक्टर की निरंतर सुरक्षा सुनिश्चित करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, क्योंकि मानवीय कारकों के कारण भी विमान दुर्घटनाएं होने के जिम्मेदार होते है।
मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो यानी एएआईबी द्वारा विमान दुर्घटनाओं में मानवीय कारक पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में यह टिप्पणी की। नायडू ने कहा कि सुरक्षा उपायों को भारतीय विमानन क्षेत्र की तीव्र वृद्धि के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। उन्होंने लोगों को निरंतर कौशल प्रदान करने तथा उनका कौशल बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने पायलट सहित अन्य के लिए तनाव तथा थकान से निपटने के लिए मजबूत कार्यक्रमों की भी वकालत की।
बढ़ते नागर विमानन बाजारों में से एक
नायडू ने कहा कि विमानन मनोविज्ञान के लिए औपचारिक कार्यक्रमों का अभाव है। उन्नत मनोवैज्ञानिक पहलुओं को प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल किए जाने की आवश्यकता है। भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में से एक है। देश की कई एयरलाइन ने 1,200 से अधिक विमानों का ठेका दिया है। नायडू ने विमान रखरखाव क्षेत्र में कर्मियों के लिए प्रौद्योगिकी तथा संज्ञानात्मक कौशल की आवश्यकता पर भी जोर दिया क्योंकि भविष्य में और अधिक विमान देश में आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 हादसे को 1 साल पूरे, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
आसमान में खत्म होगी इंडिगो की बादशाहत! 2 नई एयरलाइंस उड़ान भरने को तैयार, सरकार से मिली NOC
‘सालभर सस्ती नहीं कर सकते फ्लाइट टिकट’… संसद में बोले उड्डयन मंत्री, बताई असली मजबूरी
मंत्रालय में IndiGo की पेशी: ‘मिसमैनेजमेंट’ पर मंत्री ने लगाई क्लास, मीटिंग में हाथ जोड़े नजर आए CEO
संज्ञानात्मक मनोविज्ञान का अनुप्रयोग
विमानन मनोविज्ञान , जिसे एयरोस्पेस मनोविज्ञान के रूप में भी जाना जाता है , मनोविज्ञान की एक शाखा है जो विमानन के मनोवैज्ञानिक पहलुओं का अध्ययन करती है, दक्षता बढ़ाती है, व्यवसायों के लिए आवेदकों का चयन सुधारती है, विमान दुर्घटनाओं के मनोवैज्ञानिक कारणों की पहचान करती है और विमानन में मानव व्यवहार, क्रियाएं, संज्ञानात्मक और भावनात्मक प्रक्रियाओं और कर्मचारियों के बीच बातचीत को समझने के लिए संज्ञानात्मक मनोविज्ञान का अनुप्रयोग करती है। विमानन मनोविज्ञान की उत्पत्ति 1920 के दशक की शुरुआत में यूएसएसआर में विमानन चिकित्सा और कार्य मनोविज्ञान के विकास के साथ हुई थी। पृथ्वी से मानव अलगाव स्थानिक अभिविन्यास में भारी बदलाव की ओर ले जाता है ; त्वरण, बैरोमीटर के दबाव में गिरावट, वायुमंडलीय संरचना में परिवर्तन , तंत्रिका तंत्र पर काफी प्रभाव डाल सकते हैं, और इसके लिए निर्बाध एकाग्रता और तेजी से निर्णय लेने की आवश्यकता होती है। वर्तमान में, विमानन मनोविज्ञान में अनुसंधान इंजीनियरिंग मनोविज्ञान के ढांचे के भीतर विकसित होता है ।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Civil aviation minister k rammohan naidu statement on aviation security
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














