- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- Jalgaon Peace Builders Forum Gandhi Teerth Conference
जलगांव में ‘पीस बिल्डर्स फोरम’ राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, कला और संस्कृति से नारी शक्ति को नमन
Jalgaon Cultural Event: जलगांव के गांधी तीर्थ में महिला दिवस पर 'पीस बिल्डर्स फोरम' राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से शांति कार्यकर्ता शामिल हुए।
- Written By: अंकिता पटेल

Jalgaon Peace Builders Forum conference ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Jalgaon Peace Builders Forum conference: जलगांव अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को गांधी तीर्थ स्थित कस्तूरबा सभागार में ‘पीस बिल्डर्स फोरम’ नामक राष्ट्रीय कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ।
गांधी रिसर्च फाउंडेशन और एकता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर से शांति कार्यकर्ता जुटे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से हुई।
कला के माध्यम से आदिशक्ति का नमन: महिला दिवस की थीम को समर्पित करते हुए कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। डॉ. अपणों भट-कासार के निर्देशन में प्रभाकर कला संगीत अकादमी की छात्राओं ने मनमोहक कथक नृत्य प्रस्तुत किया, ‘वंदेमातरम’ से शुरू हुई प्रस्तुति में देवी स्तुति के जरिए नारी शक्ति को नमन किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Ladki Bahin Yojana: 1.05 करोड़ महिलाएं अयोग्य! एलिजिबिलिटी जांच के बाद संख्या और बढ़ने की संभावना
ठाणे में शर्मनाक वारदात! भिवंडी में मानसिक रूप से अक्षम मासूम से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
सोलापुर में 10वीं की परीक्षा के बाद मधुमक्खियों का हमला, सांगोला के वाकी में 100 से ज्यादा छात्र-शिक्षक घायल
पिंपरी-चिंचवड़ में जल संकट गहराया, नल पर मोटर लगाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
वहीं, कृष्ण भजनों ने दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। श्रेया अग्रवाल, तेजस्विनी क्षीरसागर, संस्कृति गवळे सहित कई कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
गांधी तीर्थ में शांति का महाकुंभ !
एकता परिषद की जिल कारखैरिस ने जोर दिया कि शोध, संवाद और प्रशिक्षण ही वे माध्यम हैं जिनसे समाज में न्यायपूर्ण परिवर्तन लाया जा सकता है।
डॉ. गीता धरमपाल ने फाउंडेशन के कार्यों की जानकारी देते हुए महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया।
समारोह के दौरान 2016 में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला परिषद की एक विशेष डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिसने अतीत के संघर्षों और सफलताओं की याद ताजा कर दी।
यह भी पढ़ें:-जलगांव में अतिक्रमण हटाने के बाद ट्रैफिक समस्या, टावर चौक-नेहरू चौक मार्ग पर जाम की बढ़ी परेशानी
सम्मेलन की मुख्य बातें
आयोजनः पीस बिल्डर्स फोरम (राष्ट्रीय सम्मेलन)।
सहभागी: 14 राज्यों के प्रतिनिधि।
सहयोग: गांधी रिसर्च फाउंडेशन एवं एकता परिषद।
मुख्य संदेशः गांधीवादी विचारों से सामाजिक परिवर्तन और शांति।
Jalgaon peace builders forum gandhi teerth conference
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ICC को लगा बड़ा झटका, अमेरिका-ईरान तनाव के चलते दोहा में होने वाली आईसीसी बोर्ड की मीटिंग रद्द
Mar 10, 2026 | 03:55 PMतेल संकट में डूबा बांग्लादेश, भारत बना ‘संकटमोचक’, पाइपलाइन से ढाका पहुंची 5000 टन डीजल की बड़ी खेप
Mar 10, 2026 | 03:52 PMकल संसद में अग्निपरीक्षा, लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव; BJP ने जारी किया व्हिप
Mar 10, 2026 | 03:49 PMवर्धा में एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति पर नए प्रतिबंध: अब 30 दिनों के बाद ही मिलेगी दूसरी बुकिंग की अनुमति
Mar 10, 2026 | 03:41 PMसुप्रीम कोर्ट ने SIR के मुद्दे पर ममता सरकार को जमकर फटकारा, कहा- न्यायिक अधिकारियों पर सवाल बर्दाश्त नहीं
Mar 10, 2026 | 03:35 PMराहुल गांधी से डरती है मोदी सरकार, ईरान-इजरायल युद्ध पर PM की चुप्पी को लेकर संजय राउत ने साधा निशाना
Mar 10, 2026 | 03:22 PMगड़चिरोली में महुआ फूल संकलन से बढ़े रोजगार के अवसर, आदिवासी परिवारों को मिल रहा सहारा
Mar 10, 2026 | 03:20 PMवीडियो गैलरी

कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM
‘सड़े लाल गेहूं’ से ‘दुनिया का फूड बास्केट’ बनने तक का सफर, संसद में शिवराज सिंह का विपक्ष को करारा जवाब
Mar 10, 2026 | 02:03 PM
इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM














