-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Budget »
- Ayushman Bharat Insuarnce Limit Can Be Extend
इस बजट में क्या होने वाला है खास, सरकार बढ़ा सकती है आयुष्मान भारत बीमा की सीमा
- Written By: अपूर्वा नायक
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत ऐसे परिवार जिनमें 16 वर्ष से अधिक आयु का कोई कमाने वाला सदस्य न हो या जिनकी आय 2.5 लाख रुपये से कम हो, ऐसे लोगों को ये योजना का लाभ दिया है।

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना ( सौजन्य : ट्विटर )
नई दिल्ली : 23 जुलाई को संसद में आम बजट पेश किया जाने वाला है। इस बजट को लेकर सरकार से कई प्रकार की उम्मीदे लगायी जा रही है। इस बजट सत्र को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि सरकार आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर अहम फैसला ले सकती है।
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत आपको इलाज के लिए सरकार से 5 लाख रुपये तक की सुविधा दी जाती थी, लेकिन अब इसकी सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये तक की जा सकती है। केंद्र सरकार 70 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को भी इस बीमा के दायरे में शामिल कर सकती है।
12,076 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च
कुछ आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई को जानकारी दी है कि अगर बजट में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के द्वारा तैयार किए गए आंकड़ों के अनुसार सरकारी खजाने में से कुल 12,076 करोड़ रुपये प्रति वर्ष खर्च होगें, सरकार को ये अतिरिक्त खर्च आएगा। फिलहाल आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक की बीमा राशि की रकम मिल जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
बरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, 300 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 23,900 के पार
Share Market Crash: 5 दिनों की रिकॉर्ड तेजी, फिर अचानक क्यों क्रैश हुआ शेयर बाजार? ये हैं गिरावट के बड़े कारण
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
जन आरोग्य योजना
केंद्र सरकार 23 जुलाई को पेश किए जाने वाले इस बजट में इन प्रस्तावों को लेकर घोषणा कर सकती है। लोकसभा चुनाव से पहले पेश किए गए अंतरिम बजट में सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए 7,200 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 12 करोड़ परिवारों को माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती होने के लिए 5 लाख रुपये प्रति परिवार का बीमा कवर प्रदान किया गया था। साथ ही आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के लिए भी केंद्र सरकार ने 646 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की थी ये बात
27 जून को संसद के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा था कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को भी आयुष्मान भारत योजना की सुविधा दी जानी चाहिए और उन्हें भी मुफ्त में इलाज मिलना चाहिेए। राष्ट्रपति के इस अभिभाषण के बाद ही इस प्रस्ताव को लेकर विचार किया गया है और 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को इस योजना का हिस्सा बनाए जाने की बात कही जा रही है।
Ayushman bharat insuarnce limit can be extend
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMWhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
Jul 09, 2026 | 09:08 PMचीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:03 PMवन्यजीव तस्करी पर CBI-DRI का बड़ा एक्शन; 53 संरक्षित जीव बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 09, 2026 | 09:02 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














