-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Budget 2026 Smartphone Became Cheaper In India Nirmala Sitharaman Announced
Budget 2026: स्मार्टफोन खरीदना होगा बेहद सस्ता, निर्मला सीतारमण के इन 4 फैसलों ने मार्केट में मचाई हलचल
- Written By: मनोज आर्या
Electronics Sector: स्मार्टफोन्स में लगने वाले सेमीकंडक्टर चिप्स से लेकर मोबाइल बैटरीज सभी का भारत में उत्पादन होगा और इनपर आने वाली लागत भी घटेगी। वित्तमंत्री के घोषणाओं के बाद बाजार में हलचल तेज है।

(कॉन्सेप्ट फोटो)
Union Budget 2026: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार सुबह देश का केंद्रीय बजट पेश किया, जिसमें कई पहलुओं पर विस्तार से बड़ी घोषणाएं की गईं। भले ही सरकार ने सीधे स्मार्टफोन्स की कीमतों को लेकर कुछ ना कहा हो लेकिन बजट में उठाए गए चार बड़े कदम तय करते हैं कि देश में स्मार्टफोन्स सस्ते होने वाले हैं।
स्मार्टफोन्स में लगने वाले सेमीकंडक्टर चिप्स से लेकर मोबाइल बैटरीज सभी का भारत में उत्पादन होगा और इनपर आने वाली लागत भी घटेगी। साफ है कि इसका फायदा ग्राहकों तक भी पहुंचेगा।
सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन महत्वपूर्ण कदम
भारत सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन को लेकर जो महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, वे तय करेंगे कि भविष्य में स्मार्टफोन्स की कीमतों में क्या बदलाव होंगे। आइए आपको बताते हैं कि बजट की कौन सी चार बड़ी बातें स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, जानिए आपके शहर में सोने-चांदी का भाव
Gold-Silver Rate Today: आज देश में सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी, जानिए प्रमुख शहर में सोने-चांदी का ताजा
क्या FSSAI के एक्शन पर फिरा पानी? डाबर के पक्ष में आया दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए पूरा मामला
Forex Reserve: डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया? भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक तेजी, देखें आंकड़े
आत्मनिर्भरता की ओर भारत
सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 पर जोर दिया है। किसी भी फोन में लगने वाले सेमीकंडक्टर चिप्स और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स का भारत में निर्माण तेजी किया जाएगा। इनके भारत में बनने से इंपोर्ट पर आने वाली लागत और विदेशी निर्भरता कम होगी। ऐसे में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट और बाद में कीमत कम हो सकती है।
बैटरी उत्पादन की घटेगी लागत
बजट में लिथियम-आयन सेल (Lithium-Ion Cells) को बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कैपिटल गुड्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) में कटौती कर दी है। स्मार्टफोन्स की लागत में बैटरी का बड़ा हिस्सा होता है, ऐसे में उनकी कीमत पर भी बैटरी की लोकल मैन्युफैक्टरिंग का सकारात्मक असर दिखेगा।
इंपोर्ट पर निर्भरता कम करना
स्मार्टफोन्स बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ढेरों कंपोनेंट्स को अभी विदेश से इंपोर्ट या आयात करना पड़ता है। सरकार की ओर से बजट में की गई घोषणाएं साफ करती हैं कि घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत किया जाएगा। स्मार्टफोन जैसे एडवांस्ड टेक प्रोडक्ट्स को इसका फायदा मिलेगा क्योंकि भारत में मैन्युफैक्चरिंग के बाद इंपोर्ट पर लगने वाले टैक्स और ड्यूटीज से कंपनियों को सीधी छूट मिल जाएगी।
IT और टेलिकॉम के लिए आवंटन
सरकार ने IT और टेलिकॉम सेक्टर के लिए 74,560 करोड़ रुपये का बजट 2026 आवंटित किया है। यह बड़े स्तर पर मजबूत बुनियादी ढांचे और टेक्नोलॉजी से जुड़े डिवेलपमेंट का संकेत है। विदेशी निवेश भारत में आने में आसानी हो इसके लिए बॉन्डेड डोम में काम करने वाले मैन्युफैक्चरर्स को उपकरणों और कैपिटल गुड्स ऑफर करने वाले नॉन-रेजिटेंड्स को भी टैक्स से छूट दी गई है, जिससे विदेशी कंपनियां भारत में ही प्रोडक्शन शुरू करें।
यह भी भी पढ़ें: Budget 2026: मालदीव से बांग्लादेश तक, भारत के बजट से किन-किन देशों को फायदा; एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
कितना सस्ता होगा स्मार्टफोन?
फिलहाल यह साफ नहीं है कि स्मार्टफोन्स की कीमतें कितनी घट सकती हैं। हालांकि, सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स से जुड़ी नीतियों और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में टैक्स छूट दिखाते हैं कि सरकार स्मार्टफोन्स को बनाने में आने वाली लागत कम करने की दिशा में कदम उठा रही है। इस बदलावों का असर जल्द मार्केट में देखने को मिलेगा और कंपनियां ग्राहकों को इसका सीधा फायदा पहुंचा सकती हैं।
Budget 2026 smartphone became cheaper in india nirmala sitharaman announced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
Aug 09, 2026 | 03:44 PMJPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज, MLA जयराम महतो ने किया एक दिन का निर्जला अनशन
Aug 09, 2026 | 03:42 PMसड़क के गड्ढों पर गरमाया नासिक मनपा सदन, मरीज बनकर एंबुलेंस से सदन में पहुंचे शिवसेना पार्षद
Aug 09, 2026 | 03:39 PMदर्द में भी सुर नहीं भूले सोनू निगम, सर्जरी के दौरान गाया रफी साहब का ये गाना…
Aug 09, 2026 | 03:38 PMमथुरा में छात्र विपिन हत्याकांड का खुलासा: मुठभेड़ में पकड़े गए दो आरोपी, महिला सह-अभियुक्ता भी गिरफ्तार
Aug 09, 2026 | 03:37 PMअसम में सनसनी, सीलबंद बोतल का जहरीला पानी? एक ही परिवार के 4 लोग अस्पताल पहुंचे, गोदाम पर लगा ताला
Aug 09, 2026 | 03:35 PMKBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
Aug 09, 2026 | 03:18 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














