- Hindi News »
- Business »
- Budget 2026 Which Countries Will Benefit From Indias Budget See The Full List
Budget 2026: मालदीव से बांग्लादेश तक, भारत के बजट से किन-किन देशों को फायदा; एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
Global Budget Impact: पिछले आम बजट में विदेश मंत्रालय के कुल 20,516 करोड़ रुपये के आवंटन में से लगभग 5,483 करोड़ रुपये विदेशी देशों को सहायता देने के लिए रखे गए थे। जिससे कई देशों का मदद होता है।
- Written By: मनोज आर्या

यूनियन बजट 2026 (सोर्स- वित्त मंत्रालय)
Ministry of External Affairs Budget Allocation: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय बजट पेश किया है। भारत का बजट अपनी विदेश नीति और क्षेत्रीय प्रभाव को आकार देने में भी एक बड़ी भूमिका निभाता है। हर साल विदेश मंत्रालय के तहत किए गए आवंटन यह बताते हैं कि भारत किन देशों को विकास सहयोग, इंफ्रास्ट्रक्चर सहायता और मानवीय सहायता के लिए प्राथमिकता देता है. आइए जानते हैं कि भारत के बजट से किन-किन देशों को फायदा होता है।
पिछले बजट में सरकार ने अपनी पड़ोसी पहले नीति को काफी मजबूत किया। इससे कुल विदेशी सहायता में वृद्धि हुई। विदेश मंत्रालय के कुल 20,516 करोड़ रुपये के आवंटन में से लगभग 5,483 करोड़ रुपये विदेशी देशों को सहायता देने के लिए रखे गए थे।
भूटान के लिए सबसे ज्यादा आर्थिक मदद
आपको बता दें कि भूटान भारत की विदेशी सहायता सूची में सबसे ऊपर बना हुआ है। इसे 2,150 करोड़ रुपये मिले थे। यह सहायता मुख्य रूप से पनबिजली परियोजनाओं, सड़क कनेक्टिविटी और आर्थिक सहयोग की तरफ देखने को मिली है। इसी के साथ नेपाल को 700 करोड़ रुपये दिए गए थे। आवंटन पिछले साल की तुलना में स्थिर रखा गया जो द्विपक्षीय विकास सहयोग में निरंतर को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए सोने और चांदी का ताजा भाव
Share Market: शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, बाजार को इलेक्शन रिजल्ट से भारी उम्मीद
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी की कीमतों ने स्थिरता, जानिए ताजा रेट
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन नहीं गिरावट चांदी की चमक फिर से बड़ी
मालदीव के लिए 600 करोड़ रुपये की मदद
मालदीव को दी जाने वाली सहायता में वृद्धि करके 600 करोड़ रुपये कर दिया गया था। यह पहले के स्तर से काफी ज्यादा थी। इसी के साथ श्रीलंका के लिए सहायता को बढ़ाकर 300 करोड़ रुपये कर दी गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि यह द्वीप राष्ट्र गंभीर आर्थिक संकट से उबर रहा है।
म्यांमार के लिए कितने का फंड?
वहीं, म्यांमार को दी जाने वाली सहायता 250 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 350 करोड़ रुपये कर दी गई थी। इसका उद्देश्य चल रहे हैं आधुनिक संघर्षों के बीच मानवीय जरूरत और इंफ्रास्ट्रक्चर चुनौतियों का समाधान करना है। बांग्लादेश को ₹120 करोड़ मिले और अफगानिस्तान को दी जाने वाली सहायता ₹200 करोड़ से घटाकर ₹100 करोड़ कर दी गई। भारत ने अपना जुड़ाव मानवीय सहायता तक सीमित कर दिया है।
इसी के साथ भारत ने दक्षिण एशिया से भी परे अपनी पहुंच का विस्तार किया है। अफ्रीकी देशों को कुल मिलाकर 225 करोड़ रुपये मिले। यूरेशिया और लैटिन अमेरिका के लिए कुल 100 करोड़ रुपये का (बजट 2026) आवंटन किया गया था। वहीं लैटिन अमेरिका को पहले के प्रावधानों में अलग 60 करोड़ रुपये मिले थे।
यह भी पढ़ें: Budget 2026: किसानों-महिलाओं से लेकर…नौकरी पेशा लोगों तक, बजट में निर्मला सीतारमण ने किए ये 10 बड़े ऐलान
ईरान और मॉरीशस के लिए भी खास
ईरान के लिए 100 करोड़ रुपये का खास आवंटन रखा गया था। इसी के साथ मॉरीशस को दी जाने वाली सहायता थोड़ी कम करके 500 करोड़ रुपये कर दी गई और सेशेल्स आवंटन घटाकर 19 करोड़ कर दिया गया।
Budget 2026 which countries will benefit from indias budget see the full list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Puducherry Election Results: पुडुचेरी में AINRC का बजा डंका, निर्दलीय भी जीते, जानें 8 सीटों के आंकड़े
May 04, 2026 | 01:56 PMबंगाल में जीत की ओर BJP, MP में जश्न का माहौल, रसगुल्ले की जगह झालमुड़ी खाकर कार्यकर्ता मना रहे जश्न
May 04, 2026 | 01:51 PMशादी के बंधन में बंधने जा रही हैं Huma Qureshi ! बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग वेडिंग प्लान ने बढ़ाई हलचल
May 04, 2026 | 01:49 PMआपदा प्रभावितों पर योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
May 04, 2026 | 01:47 PMविजय की हार की खबर सुन फैन ने काटा अपना गला, चुनावी नतीजों के बीच तमिलनाडु के कृष्णागिरी में मचा हड़कंप
May 04, 2026 | 01:46 PMNagpur Protest: आरक्षण उपवर्गीकरण के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब, सरकार के खिलाफ गूंजे नारे
May 04, 2026 | 01:45 PMहिमंता के वो दांव जिससे असम में चारों खाने चित हुआ विपक्ष, जानें BJP की बंपर जीत के 5 बड़े कारण
May 04, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM














