- Hindi News »
- Business »
- Airtel Launches 2africa Pearls Cable In India
Airtel : एयरटेल ने भारत में करवायी 2अफ्रीका पर्ल्स केबल की एंट्री, मेटा के निवेशकों की पार्टनरशिप में किया जा रहा है ये काम
कंपनी ने ग्लोबल लेवल पर 34 केबलों का निवेश किया है, जिसमें 2 अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया-जापानी केबल 2 यानी एसजेसी2 और इक्वानो हाल के इंवेस्टमेंट शामिल हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

Airtel (सौ. Design)
मुंबई : टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी भारती एयरटेल ने आज एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। आपको बता दें कि टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल मरीन केबल सिस्टम 2अफ्रीका पर्ल्स को भारतीय जमीन पर लॉन्च कर दिया है। ये देश के कम्यूनिकेशन नेटवर्क को अफ्रीका, पश्चिम एशिया और यूरोप से जोड़ेगा। एयरटेल ने गुरूवार को कहा है कि 2अफ्रीका पर्ल्स केबल सिस्टम भारत में 100 टीबीपीएस यानी टेराबिट्स प्रति सेकंड से ज्यादा इंटरनेशनल कैपेसिटी लाएगी।
एयरटेल के कारोबार निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी शरत सिन्हा ने बयान में कहा है कि हम 2अफ्रीका पर्ल्स केबल को भारत में लाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह हमारे नेटवर्क की मजबूती को तेजी से आगे बढ़ाएगा। हम अपने ग्लोबल नेटवर्क में आक्रामक रूप से विविधता ला रहे हैं और हाल ही में चेन्नई और मुंबई में एसईए-वी-एमई-6 केबल उतारा है। उन्होंने कहा है कि हम अपने कस्टमर्स को भरोसेमंद और बेहतर क्वालिटी वाला नेटवर्क देने के उद्देश्य से ग्लोबल केबल सिस्टम और भविष्य को ध्यान में रखकर अपने नेटवर्क में इंवेस्टमेंट करना जारी रखेंगे।
सबमरीन केबल एक प्रमुख बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर है जो ब्रॉडबैंड सर्विसेज के लिए देशों को एक दूसरे से जोड़ता है। दुनिया भर में लगभग 650 सबमरीन केबल सिस्टम हैं, जिनमें से 570 के चालू होने का अनुमान जताया जा रहा है। एयरटेल भारत में 2अफ्रीका पर्ल्स केबल के लिए पार्टनर है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
Share Market Outlook: तेज गिरावट या जारी रहेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
नागपुर: मिडिल ईस्ट संकट अस्थायी, JSW चेयरमैन का भरोसा, भारतीय उद्योगों की ग्रोथ रहेगी जारी
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए अपने शहर में रेट
बयान में कहा गया है कि 2अफ्रीका पर्ल्स 2अफ्रीका केबल सिस्टम का एक हिस्सा है, जो पूरा होने पर दुनिया की सबसे लंबी समुद्र के रास्ते आने वाली केबल सिस्टम होगी। यह केबल पश्चिम एशिया के रास्ते एशिया को अफ्रीका और यूरोप को जोड़ने वाली होगी। इसकी लंबाई 45,000 किलोमीटर से ज्यादा होगी।
2अफ्रीका केबल सिस्टम का नेतृत्व चाइना मोबाइल इंटरनेशनल, मेटा, ओरेंज, बायोबाब, सेंटर3, टेलीकॉम इजिप्ट, वोडाफोन ग्रुप और डब्लूआयओसीसी के संघ द्वारा किया जा रहा है, जबकि केबल के निर्माण और स्थापना का कार्य ‘अल्काटेल सबमरीन नेटवर्क के जिम्मेदारी है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
एयरटेल का वैश्विक नेटवर्क 50 देश और 400,000 आरकेएम यानी रूट किलोमीटर के 5 महाद्वीपों के बीच फैलता है। कंपनी ने ग्लोबल लेवल पर 34 केबलों का निवेश किया है, जिसमें 2 अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया-जापानी केबल 2 यानी एसजेसी2 और इक्वानो हाल के इंवेस्टमेंट शामिल हैं।
Airtel launches 2africa pearls cable in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM













