- Hindi News »
- Business »
- Adani Group Gets Mumbais Motilal Nagar Redevelopment Project
Adani Group : धारावी के बाद मुंबई के इस इलाके को चमकाएगा अडानी ग्रुप, 36000 करोड़ की लागत वाला प्रोजेक्ट
मुंबई हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते ही महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी म्हाडा को किसी निर्माण एवं विकास एजेंसी यानी सीएंडडीए के माध्यम से मोतीलाल नगर का रीडेवलपमेंट करने की परमिशन दी थी।
- Written By: अपूर्वा नायक

धारावी झुग्गी (सौ. सोशल मीडिया )
मुंबई : अडानी ग्रुप ने आज एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आपको बता दें कि मुंबई में धारावी झुग्गी पुनर्विकास परियोजना से जुड़े अडानी ग्रुप ने अब मोतीलाल नगर के पुनर्विकास का भी जिम्मा लिया है। इस प्रोजेक्ट को हासिल करने के लिए अडानी ग्रुप ने 36,000 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली भी लगायी है।
कुछ सूत्रों ने मंगलवार को ये जानकारी दी है कि मोतीलाल नगर 1,2 और 3 मुंबई की सबसे बड़ी सबसे बड़ी आवास पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक है। ये उपनगरीय इलाके गोरेगांव पश्चिम में 143 एकड़ में फैला हुआ क्षेत्र हैं। अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी के तौर पर उभरी है। इसने अपने सबसे करीबी कॉम्पीटिटर एलएंडटी के मुकाबले ज्यादा कंस्ट्रक्टेड क्षेत्र की पेशकश भी की है।
धारावी का रीडेवलपमेंट
इस प्रोजेक्ट के लिए अडानी ग्रुप को आवंटन पत्र यानी एलओए निर्धारित समय में जारी किया जाने वाला है। हालांकि अडानी ग्रुप ने इस घटनाक्रम पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है। अडानी ग्रुप पहले से ही एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियों में शामिल धारावी का रीडेवलपमेंट कर रहा है। धारावी पुनर्विकास परियोजना प्राइवेट लिमिटेड जिसका नाम बदलकर अब नवभारत मेगा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कर दिया है, उसमें अडानी ग्रुप की 80 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि बाकी हिस्सेदारी राज्य सरकार की है।
सम्बंधित ख़बरें
Mutual Fund: निवेश में नागपुर ने चंडीगढ़ और भुवनेश्वर को पछाड़ा, देश के टॉप 12 शहरों में बनाई जगह!
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, ट्रंप के टैरिफ और ईरान संकट से बढ़ा सर्राफा बाजार
सऊदी अरब की ऐतिहासिक वापसी! तेल के खेल में रूस को पछाड़ा, फरवरी में भारत पहुंचने वाले टैंकरों ने बनाया रिकॉर्ड
कौन हैं नील कट्याल? ट्रंप के टैरिफ राज को चुनौती देने वाला वह वकील, जिससे घबराया पूरा प्रशासन
मोतीलाल नगर का रीडेवलपमेंट
मुंबई हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते ही महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी म्हाडा को किसी निर्माण एवं विकास एजेंसी यानी सीएंडडीए के माध्यम से मोतीलाल नगर का रीडेवलपमेंट करने की परमिशन दी थी। राज्य सरकार ने इसे एक स्पेशल प्रोजेक्ट के तौर पर घोषित किया है। म्हाडा का इस पर कंट्रोल बना हुआ है, लेकिन उसने काम पूरा करने के लिए जरूरी क्षमता ना होने पर सीएंडडीए के माध्यम से काम कराने का फैसला किया है। अडानी ग्रुप मोतीलाल नगर को मॉर्डन फ्लैट वाले इलाके में बदलने की कोशिश करेगा। मोतीलाल नगर के रीडेवलपमेंट की टोटल एस्टिमेटेड कॉस्ट लगभग 36,000 करोड़ रुपये है और पुनर्वास का समय प्रोजेक्ट की शुरूआत या आखिरी तारीख से 7 साल है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
मोतीलाल नगर रीडेवलपमेंट के लिए निविदा शर्तों के अंतर्गत सीएंडडीए को 3.83 लाख वर्ग मीटर का आवासीय क्षेत्र सौंपने का प्रावधान है। हालांकि अडानी ग्रुप की कंपनी ने म्हाडा को 3.97 लाख वर्ग क्षेत्र सौंपने पर सहमति जताते हुए बोली जीती है।
Adani group gets mumbais motilal nagar redevelopment project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ब्लैक बॉक्स सुरक्षित, 70% सबूत मेरे पास’, अजित पवार विमान हादसे को लेकर रोहित पवार का बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप
Feb 23, 2026 | 05:00 PMअमरावती जिला अस्पताल के ICU पर भारी दबाव, 10 महीने में 1387 मरीज भर्ती, संसाधनों की कमी से 245 ने तोड़ा दम
Feb 23, 2026 | 04:59 PMथिएटर्स के बाद OTT पर धमाल मचाने को तैयार सूरज बड़जात्या, अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर कही ये बात
Feb 23, 2026 | 04:57 PM‘शरद पवार न होते तो जल उठता महाराष्ट्र’, बजट सत्र में भास्कर जाधव ने अजित पवार के निधन पर जताया बड़ा संशय
Feb 23, 2026 | 04:55 PM326 दिन-दुर्गम इलाका और 7 खूंखार आतंकी! ARMY ने सुनाई ऑपरेशन त्राशी-1 की कहानी, रोमांचित कर देगा सेना का शौर्य
Feb 23, 2026 | 04:51 PMT20 World Cup: सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान को जीत जरूरी, इंग्लैंड के खिलाफ है बेहद खराब रिकॉर्ड
Feb 23, 2026 | 04:49 PMसपा सुप्रीमो का भाजपा पर वार, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर लिखा- भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ
Feb 23, 2026 | 04:46 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














