-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Umesh Pal Murder Case Court Setsback For Atiq Son Umar Bail Denied Due To Gravity Of Crime
उमेश पाल हत्याकांड: अतीक के आरोपी बेटे उमर को कोर्ट से झटका, अपराध की गंभीरता के चलते जामनत खारिज
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Prayagraj News: उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी, माफिया अतीक के बड़े बेटे उमर को जमानत नहीं मिली। डिस्ट्रिक कोर्ट ने अपराध की गंभीरता के कारण याचिका खारिज कर दी है। जानिए कोर्ट ने क्या कहा।

आरोपी अतीक के बेटे उमर को नहीं मिली जमानत, फोटो- सोशल मीडिया
Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी माफिया अतीक के बड़े बेटे उमर को जिला न्यायालय ने राहत नहीं दी। कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। न्यायालय ने यह फैसला अपराध की गंभीरता को देखते हुए लिया, यह कहते हुए कि इस आधार पर राहत नहीं दी जा सकती।
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े मामले में आरोपी माफिया अतीक के बड़े बेटे उमर को कोर्ट से किसी भी तरह की राहत नहीं मिली है। जिला न्यायालय ने उमर की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। यह फैसला अपराध की गंभीरता को देखते हुए लिया गया। कोर्ट ने साफ कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत नहीं दी जा सकती है।
अली की याचिका भी हो गई थी खारिज
गौरतलब है कि इससे पहले जिला न्यायालय ने अतीक के दूसरे नंबर के बेटे अली की जमानत याचिका भी खारिज की थी। उमर, जो इस वक्त लखनऊ जेल में बंद हैं, उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए जिला न्यायालय से जमानत मांगी थी। उमर पर उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोप है।
सम्बंधित ख़बरें
सीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
यूपी पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, अब ब्लॉक प्रमुखों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
ऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
उमर के वकीलों ने कोर्ट में यह दलीलें पेश की थीं कि हत्याकांड के वक्त उमर लखनऊ जेल में बंद थे। इसलिए, उनके वकीलों के मुताबिक, हत्याकांड की साजिश समेत अन्य आरोप पुलिस ने षडयंत्र के तहत लगाए हैं। हालांकि, सरकारी वकील ने उमर की जमानत का कड़ा विरोध किया था। सरकारी वकील के विरोध के बाद कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट का यह आदेश (ऑर्डर) गुरुवार को अपलोड हुआ।
उमेश पाल की बेरहमी से की थी हत्या
उल्लेखनीय है कि उमेश पाल की दिनदहाड़े बम बरसाकर हत्या 24 फरवरी 2023 को की गई थी। उमेश पाल बसपा विधायक रहे राजू पाल हत्याकांड के आखिरी गवाह थे। 24 फरवरी 2023 की शाम प्रयागराज में हुए इस हमले में 4-5 हमलावरों ने बम और गोलियों का इस्तेमाल किया था। इस हमले में उमेश पाल के साथ उनके गनर की भी मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: अग्निवीरों के लिए खुशखबरी! 25% की जगह 75% जवानों को स्थायी का प्रस्ताव; सेना कर रही है विचार
उमेश पाल की पत्नी ने लगाया था आरोप
हत्या के बाद उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने चीखते हुए आरोप लगाया था कि उनके पति की हत्या जेल में बंद माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन और उसके दोनों बेटों ने करवाई है। जया पाल ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस घटना के तत्काल बाद यूपी पुलिस की 10 टीमें सक्रिय हो गईं थीं और कार्रवाई करते हुए अतीक के दो बेटों समेत कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया गया था।
Umesh pal murder case court setsback for atiq son umar bail denied due to gravity of crime
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 08:51 PMडॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 08:50 PMसुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
Jul 11, 2026 | 08:48 PMसीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PMCG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMयह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 08:29 PMAshadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
Jul 11, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM













