-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Tejashwi Hinted At Boycott Of Bihar Elections
चुनाव का बॉयकाट करेगी RJD? तेजस्वी बोले- खुलकर नंगापन कर रहे हैं…
- Written By: Saurabh Pal
Boycott of Bihar elections: तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हम चुनाव के बॉयकाट भी कर सकते हैं। इसको लेकर विचार किया जाएगा।

तेजस्वी यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
पटनाः बिहार चुनाव की आहट मात्र से सियासी पारा हाई है, लेकिन विपक्ष चुनाव आयोग द्वारा थोपे गए वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर नाराज है। ये नाराजगी अब इस कदर बढ़ गई है कि राष्ट्रीय जनता दल चुनाव का बॉयकाट भी कर सकती है। ऐसा बयान स्वयं तेजस्वी यादव ने दिया है, जो बिहार में विपक्षी दलों के सीएम फेस हैं। इतना ही नहीं वैसे तो राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हैं, लेकिन पार्टी पर फुल कंट्रोल तेजस्वी यादव का ही है। ऐसे में चुनाव के बॉयकाट की बात बेहद गंभीर है।
वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के लिए तेजस्वी यादव, राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी दल भाजपा को जिम्मेदार ठहरा रही है। समूचे विपक्ष का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर ही चुनाव आयोग बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण करा रहा है। इसमें भी जमकर धांधली हो रही है।
‘खुल कर रहे नंगानाच, भाजपा की वोटर लिस्ट पर चुनाव मतलब नहीं’
न्यूज एजेंसी IANS के इंटरव्यू में तेजस्वी से पूछा गया कि क्या राजद चुनाव के बॉयकाट करने पर विचार कर रही है? पर तेजस्वी ने कहा कि इस विषय पर लोगों से बात करेंगे। जब चुनाव ईमानदारी से नहीं होगा, जब भाजपा के दिए वोटर लिस्ट पर चुनाव होगा, तो ऐसे चुनाव का क्या मतलब है? इससे बेहतर है कि चुनाव आयोग मौजूदा सरकार का कार्यकाल बढ़ा दे। उन्होंने कहा कि वे खुलकर नंगापन कर रहे हैं, बेईमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में लोकतंत्र नहीं बचता है। विपक्ष लोकतंत्र बचाने की कोशिश कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘यह पब्लिक है सब जानती है’ – LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज
लालू-राबड़ी ने छोड़ा सर्कुलर रोड का वो बंगला, जहां लिखी जाती थी सूबे की किस्मत, तेजस्वी यादव के घर हुए शिफ्ट
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में CBI जांच की मांग, मनोज झा ने बताया श्रद्धालुओं से धोखा, सपा ने कही ये बात
तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव को बॉयकॉट करने की बात कही है ! #BiharElections2025 #VoterListRevision pic.twitter.com/63nGPdgRJO — Bharat Suraj भारत सूरज (@bharatsuraj01) July 23, 2025
ये भी पढे़ं-संसद में 32 घंटे होगी ‘महाबहस’, राहुल-अखिलेश के सवाल…मोदी-शाह देंगे जवाब
चुनाव आयोग के फैसले पर हर तरफ से उठ रही अंगुली
बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट रिवीजन के फैसले पर न केवल विपक्ष सवाल उठा रहा है, बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और यहां तक की टाइमिंग पर सुप्रीम कोर्ट भी सवाल उठा चुका है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट कहा कि चुनाव आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक संस्था है। इसलिए उनके फैसले पर हम हस्ताक्षेप नहीं कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने वोटर लिस्ट की प्रक्रिया में चुनाव आयोग द्वारा मांगे गए दस्तावेजों में आधार कार्ड और राशन कार्ड को भी जोड़ने की सलाह दी थी, लेकिन अभी तक चुनाव आयोग अपने फैसले पर डटा हुआ है।
Tejashwi hinted at boycott of bihar elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त
Jul 03, 2026 | 09:44 AMInd vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
Jul 03, 2026 | 09:38 AMचंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
Jul 03, 2026 | 09:34 AMनासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 09:32 AMAlpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Jul 03, 2026 | 09:30 AMपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
Jul 03, 2026 | 09:30 AMSIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
Jul 03, 2026 | 09:26 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














