-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Now Even Potholes Wont Faze This Suv The Mahindra Xuv 7xo Comes With This Advanced Suspension Technology
अब गड्ढों में भी नहीं हिलेगी SUV! Mahindra XUV 7XO में आई ऐसी सस्पेंशन टेक्नोलॉजी
- Written By: सिमरन सिंह
Mahindra 7XO Suspensions: Mahindra XUV 7XO को लेकर एक बड़ा और अहम अपडेट सामने आया है। इस SUV में अब नए DaVinci डैम्पर्स दिए गए हैं, जिन्होंने पुराने FDD डैम्पर्स की जगह ले ली है।

Mahindra XUV 7XO (Source. Mahindra)
Mahindra 7XO Features: Mahindra XUV 7XO को लेकर एक बड़ा और अहम अपडेट सामने आया है। इस SUV में अब नए DaVinci डैम्पर्स दिए गए हैं, जिन्होंने पुराने FDD डैम्पर्स की जगह ले ली है। कंपनी का दावा है कि इस नई सस्पेंशन टेक्नोलॉजी से राइड क्वालिटी बेहतर, केबिन में NVH यानी शोर और कंपन कम और ड्राइविंग डायनामिक्स पहले से ज्यादा शानदार हो गए हैं।
हैरानी की बात यह है कि DaVinci डैम्पर्स को इतनी जल्दी XUV 7XO में शामिल कर लिया गया। पहले इन्हें Mahindra के नए NU IQ प्लेटफॉर्म और Vision S, Vision X जैसे कॉन्सेप्ट मॉडल्स के लिए प्लान किया गया था। लेकिन डेवलपमेंट टाइमलाइन की वजह से इन्हें 7XO में भी फिट कर दिया गया।
डैम्पर क्या करता है? आसान भाषा में समझें
किसी भी गाड़ी में सस्पेंशन का सबसे अहम हिस्सा होता है डैम्पर। इसका काम सड़क के गड्ढों और झटकों को सोखना, कार के बॉडी को स्टेबल रखना और टायर को सड़क से चिपकाए रखना होता है।
सम्बंधित ख़बरें
मारुति सुजुकी ने रचा इतिहास, पहली बार घरेलू बिक्री 2 लाख के पार; जुलाई में दर्ज की करीब 34% की बंपर ग्रोथ
Tesla Model Y में AI का बड़ा धमाका, अब कार करेगी हिंदी में बात, Grok Assistant के साथ स्मार्ट ड्राइविंग अनुभव
Spider-Man फिल्म के साथ TVS का बड़ा सरप्राइज, लॉन्च हुई Doctor Doom थीम वाली Raider 125
UP में 1 अगस्त से खत्म होगी कागजी RC, अब ATM कार्ड जैसी Smart RC मिलेगी, QR Code से सेकेंडों में होगी जांच
सामान्य डैम्पर एक तय पैटर्न पर काम करता है, जिसमें आराम और कंट्रोल के बीच समझौता करना पड़ता है। यानी अगर सस्पेंशन सॉफ्ट होगा तो कंट्रोल कम, और अगर हार्ड होगा तो आराम घटेगा।
DaVinci डैम्पर क्यों है खास?
यहीं से DaVinci डैम्पर गेम बदल देता है। यह नॉन-लीनियर टेक्नोलॉजी पर काम करता है। Mahindra के मुताबिक, यह डैम्पर
- छोटी-छोटी खराब सड़कों पर ज्यादा सॉफ्ट रहता है
- मीडियम स्पीड पर बेहतरीन बैलेंस देता है
- बड़े गड्ढे या तेज झटके पर भी कम झटका महसूस होने देता है
इसका मतलब यह है कि शहर की टूटी सड़कों से लेकर हाईवे की तेज रफ्तार तक, हर जगह सस्पेंशन खुद को हालात के मुताबिक ढाल लेता है।
कम खर्च में बड़ी टेक्नोलॉजी
DaVinci डैम्पर पूरी तरह पैसिव मैकेनिकल सिस्टम है। इसमें न कोई सेंसर है, न इलेक्ट्रॉनिक्स। यही वजह है कि इसकी लागत सेमी-एक्टिव सस्पेंशन से 25-30% तक कम है। इसका फायदा यह भी है कि मेंटेनेंस और रिप्लेसमेंट ज्यादा महंगा नहीं पड़ेगा।
AHRS: अचानक झटकों में भी आराम
XUV 7XO में एक और खास फीचर जोड़ा गया है Advanced Hydraulic Rebound Stopper (AHRS)। यह तब काम आता है, जब स्पीड ब्रेकर या बड़े गड्ढे से निकलते समय सस्पेंशन अचानक पूरी तरह फैल जाता है।
साधारण सिस्टम में यहां जोर का झटका और आवाज आती है, लेकिन AHRS उस झटके को हाइड्रॉलिक तरीके से नरम कर देता है। नतीजा – केबिन में कम आवाज, कम झटका और ज्यादा आराम।
पूरी सस्पेंशन सेटअप बदली गई
ध्यान देने वाली बात यह है कि सिर्फ डैम्पर बदलकर काम नहीं चला। Mahindra ने स्प्रिंग्स, बुशिंग्स और एंटी-रोल बार तक में बदलाव किया है, ताकि पूरा सस्पेंशन सिस्टम एक साथ बेहतर तरीके से काम करे।
ये भी पढ़े: चार्जिंग में की ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी, आपकी EV और परिवार दोनों खतरे में!
असली फायदा ड्राइव में दिखता है
नई सस्पेंशन के साथ XUV 7XO छोटी खराब सड़कों को बड़ी आसानी से समतल कर देती है। हाईवे पर गाड़ी स्थिर और भरोसेमंद लगती है, वहीं खराब रास्तों पर भी SUV मजबूत और आत्मविश्वास से भरी महसूस होती है।
स्पीड ब्रेकर, अचानक ब्रेकिंग या मोड़ हर जगह कार ज्यादा संतुलित रहती है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स इसे सिर्फ मार्केटिंग नहीं, बल्कि वाकई एक बड़ा इंजीनियरिंग अपग्रेड मान रहे हैं।
Now even potholes wont faze this suv the mahindra xuv 7xo comes with this advanced suspension technology
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा
Aug 02, 2026 | 09:54 PMप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PMबिना नंबर प्लेट और काली फिल्म वाली कार में मिला पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
Aug 02, 2026 | 09:54 PMवेल्थ क्रिएशन के लिए SIP ही सबसे बेस्ट, नवभारत से बातचीत में बोले LIC म्यूचुअल फंड के MD रवि कुमार झा
Aug 02, 2026 | 09:52 PMसंजय राउत 420 है… नितेश राणे का तीखा हमला, बोले- उसकी औकात नहीं गृह मंत्री अमित शाह पर बोलने की
Aug 02, 2026 | 09:51 PMकेस पुराना हो गया…मुझसे संबंध बना लो मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी, दरोगा ने ही किया रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म
Aug 02, 2026 | 09:49 PMबिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी
Aug 02, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 07:55 PM














