- Hindi News »
- Bihar »
- Sima Kushwaha Pain Tejashwi Yadav Bihar Election Loss
‘बस कर दो, मैं बर्बाद हो चुकी हूं’, तेजस्वी की महिला नेता का छलका दर्द, बोली- तो न्याय बस किताबों…
Bihar Politics: सीमा कुशवाहा ने टिकट न मिलने और महागठबंधन की हार बाद सोशल मीडिया पर भावनात्मक पोस्ट साझा कर निराशा जताई, खुद को संघर्षशील महिला के रूप में पेश किया।
- Written By: अक्षय साहू

सीमा कुशवाहा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sima Kushwaha Social Post: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब इसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव की करीबी महिला नेता सीमा कुशवाहा ने अपना दर्द सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से चार तीखे और भावनात्मक पोस्ट कर अपनी पीड़ा जाहिर की।
सीमा के बिहार के सासाराम से चुनाव लड़ने की आशंका थी। हालांकि पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया और स्टार प्रचारक तौर पर आगे बढ़ाया। चुनाव में पार्टी का बुरी तरह हार के बाद वो भी आलोचकों के निशाने पर रही। सीमा कुशवाहा ने अपने पहले पोस्ट में लिखा, “जो भी बद्दुआ दे रहा है, बस कर दो, अब मैं बर्बाद हो चुकी हूं।”
बयान में नजर आई निराशा
इस बयान से चुनावी नतीजों को लेकर उनकी गहरी निराशा साफ दिखाई दी। दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, जब रिश्वत रास्ता बन जाए, तो न्याय सिर्फ किताबों में रह जाए। इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से एनडीए सरकार पर कटाक्ष किया। दरअसल, विपक्ष की ओर से यह आरोप लगाए गए थे कि महिलाओं को 10 हजार रुपये देकर एनडीए ने वोट हासिल किए। सीमा के बयान से भी इस आरोप को समर्थन मिलता प्रतीत हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
जीतन राम मांझी पर लाइव कार्यक्रम में हमला, बाल-बाल बची जान; सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को पकड़ा
आम जनता को फिर लगा महंगाई का झटका! केरल, पंजाब के बाद अब यहां बढ़े दूध के दाम; देखें नई रेट लिस्ट
बिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
सैंडल पहन कर चला जा सकता है लेकिन जब जिंदगी में दौड़ लगानी होती है तो औरत को भी जूता ही पहनना पड़ता है।🏃♀️🏃♀️#simakushwaha #indian #Bihar #sasaram @kushwaha_sima pic.twitter.com/Cj4WypgUIs — Sima Kushwaha (@kushwaha_sima) November 23, 2025
इसी प्रकार तीसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, “भगवान का लिखा सब कुछ सहना पड़ता है, क्योंकि परेशानियां बेची नहीं जातीं और सुकून कभी खरीदा नहीं जाता।” अपने इस पोस्ट के जरिए उन्होंने हार और निराशा के बीच जीवन की सच्चाई को स्वीकारने का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें: आज ही था सौरभ का जन्मदिन…नीले ड्रम वाली मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म, हुई नॉर्मल डिलीवरी
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बयान किया दर्द
चौथे पोस्ट में सीमा कुशवाहा ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, सैंडल पहनकर चला जा सकता है, लेकिन जब जिंदगी में दौड़ लगानी होती है, तो औरत को भी जूता ही पहनना पड़ता है। इस पोस्ट में उन्होंने खुद को मजबूत और संघर्षशील महिला के रूप में प्रस्तुत किया।
जब रिश्वत रास्ता बन जाए,
तो न्याय सिर्फ़ किताबों में रह जाए। #Bihar #India #simakushwaha @kushwaha_sima — Sima Kushwaha (@kushwaha_sima) November 23, 2025
बताया जाता है कि चुनाव से पहले सीमा कुशवाहा को टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बावजूद वे आरजेडी के प्रचार में सक्रिय रहीं। चुनावी हार और उपेक्षा की कसक ने अब सोशल मीडिया पर उनकी भावनाओं को उभार दिया है।
Sima kushwaha pain tejashwi yadav bihar election loss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMमुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
May 23, 2026 | 09:50 PMनागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMFitkari Upay : आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो, तो घर के इन जगहों में रख दें फिटकरी, फिर देखिए बैंक बैलेंस
May 23, 2026 | 09:24 PMLSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
May 23, 2026 | 09:21 PMक्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
May 23, 2026 | 08:57 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














