-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Rahul Gandhis Comment On Chhath Puja Mp Sudhanshu Trivedi Retorted
PM को छठ पर ड्रामा से मतलब…राहुल गांधी की टिप्पणी पर भड़की BJP, ‘हिंदू विरोधी मानसिकता का प्रतीक’
- Written By: पूजा सिंह
Bihar election: चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने छठ महापर्व को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था। जिसके बाद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल के बयान को निंदनीय बताया है।

सुधांशु त्रिवेदी और राहुल गांधी (सौ. सोशल मीडिया)
BJP MP Sudhanshu Trivedi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर जिले के सकरा से चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को छठ पूजा से कोई लेनादेना नहीं, उन्हें केवल ड्रामा करना है। जिसके बाद भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अपने विदेशी दौरों के दौरान भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने के बाद बुधवार को बिहार में राहुल गांधी ने भारतीय संस्कृति के प्रमुख त्योहारों में से एक छठ पूजा के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। यह उनका निंदनीय बयान है।
राहुल पर बीजेपी नेता ने बोला हमला
भाजपा नेता ने कहा कि जो कुछ महागठबंधन और राहुल गांधी कर रहे हैं, ये कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी राहुल गांधी ने प्रयागराज महाकुंभ में ‘गंदा पानी’ शब्द का इस्तेमाल किया था। उन्होंने अयोध्या में ‘राम मंदिर’ के उद्घाटन को नाच-गान के रूप में देखा था, और आज उन्हें छठ पर्व पर ड्रामा नजर आ रहा है। यह उनकी भारतीय संस्कृति विरोधी, हिंदू संस्कृति विरोधी और बिहार के महापर्व के प्रति उनके मन में जो तिरस्कार है, उसको दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप
संगम नगरी में विधानसभा चुनाव की बढ़ने लगी सरगर्मी; BJP विधायक ने माफिया विरोधी अभियान को बनाया चुनावी मुद्दा
ठाणे में गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को राहत देने की मांग, MBMC में किराया माफी या एकमुश्त शुल्क का प्रस्ताव
राहुल पर लगाया ड्रामा करने का आरोप
उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि यह कोई ड्रामा नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी शुद्ध शाकाहारी हैं और नवरात्रि पर व्रत रखते हैं। ड्रामा वो है जो आप और आपके साथ वाले दल करते हैं। आपके साथ के दल कॉन्फ्रेंस करके हिंदू धर्म के समूल नाश की बात करते हैं। आप कहते हैं कि हिंदू धर्म की शक्ति से लड़ना है। आप अपनी जाति नहीं, गौत्र बताते हैं, ये होता है ड्रामा। इससे पहले भाजपा नेता ने महागठबंधन पर हमला बोला था, बल्कि लालू प्रसाद यादव के परिवार पर भी तंज कसा था।
ये भी पढ़ें : ‘नीतीश के चेहरे का इस्तेमाल…रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ’, मुजफ्फरपुर रैली में राहुल ने बोला हमला
लालू परिवार पर कसा तंज
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव, जो कभी खुद को गरीब-गुरबा का नेता बताते थे, अब अपने ही परिवार में नेतृत्व को लेकर उलझे हुए हैं। उनके सामने दुविधा है, इस बेटवा का नेता बनूं या उस बेटवा का, इस बिटिया का नेता बनूं या उस बिटिया का। बिहार की जनता सब देख रही है, कौन सत्ता के लिए लड़ रहा है और कौन जनता की सेवा के लिए।
छठ पर राहुल गांधी की टिप्पणी
बता दें कि, राहुल ने आरोप लगाया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सामाजिक न्याय के खिलाफ हैं। उन्होंने दिल्ली में यमुना के किनारे छठ पूजा के आयोजन का हवाला देते हुए कहा कि एक तरफ यमुना नदी में गंदा पानी था और बगल में साफ पानी का तालाब बनाया गया था, ताकि प्रधानमंत्री उसमें नहाकर ‘ड्रामा’ कर सकें, जबकि उन्हें छठ पूजा से कोई लेनादेना नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में जब पूरे हिंदुस्तान को पता चल गया तो प्रधानमंत्री मोदी छठ पूजा के इस आयोजन में नहीं गए। प्रधानमंत्री वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
Rahul gandhis comment on chhath puja mp sudhanshu trivedi retorted
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMAaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM













