- Hindi News »
- Bihar »
- Prashant Kishor Jan Suraaj First Candidate List Challenges Nda Mahagathbandhan Caste Equation
पीके का चुनावी ‘चक्रव्यूह’: कर्पूरी की पोती और किन्नर पर दांव, NDA-INDIA दोनों गठबंधन परेशान
- Written By: सौरभ शर्मा
Bihar Assembly Election के लिए Jan Suraaj के द्वारा 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में जिस तरह के नामों को दिया गया उनको देखर राज्य की राजनीति में खलबली मच गई है।

पीके की पहली सूची से राज्य की राजनीति में हलचल (फोटो- सोशल मीडिया)
Prashant Kishor Jan Suraaj Candidate List: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपनी जनसुराज पार्टी के 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। यह सूची सत्तारूढ़ राजग और विपक्षी महागठबंधन, दोनों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। प्रशांत किशोर ने अपने उम्मीदवारों के चयन से यह साफ कर दिया है कि वह दोनों गठबंधनों के मूल वोट बैंक में सीधी सेंध लगाने की तैयारी में हैं। इस सूची ने बिहार के चुनावी समीकरणों को और भी दिलचस्प बना दिया है, जिससे कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है।
प्रशांत किशोर की रणनीति का सबसे बड़ा पहलू सामाजिक समीकरणों को साधना है। उन्होंने अपनी पहली सूची में लगभग 50 प्रतिशत टिकटें अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) और अगड़ा वर्ग को दी हैं। बिहार में लगभग एक तिहाई मतदाता ईबीसी समुदाय से हैं, जो पिछले कई चुनावों से राजग का परंपरागत वोटर माना जाता रहा है। 25 टिकटें इस वर्ग को देकर पीके ने सीधे तौर पर भाजपा और जदयू के लिए खतरे की घंटी बजा दी है, क्योंकि यह वर्ग ही राज्य में सत्ता की चाबी माना जाता है।
जन सुराज के उम्मीदवारों की पहली सूची। pic.twitter.com/5VFYHHWm1W — Jan Suraaj (@jansuraajonline) October 9, 2025
मुस्लिम वोटों में सेंधमारी की तैयारी
एक तरफ जहां पीके ने राजग के वोट बैंक को निशाना बनाया है, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन को भी उलझन में डाल दिया है। जनसुराज ने अपनी पहली सूची में छह मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इन उम्मीदवारों को सोच-समझकर ऐसी सीटों से टिकट दिया गया है, जहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं, जैसे कि सिकटी, अमौर और बैसी। यह कदम सीधे तौर पर राजद के सबसे मजबूत माने जाने वाले मुस्लिम वोट बैंक को प्रभावित कर सकता है। इससे पहले एआईएमआईएम भी सीमांचल में महागठबंधन को नुकसान पहुंचा चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 2 लोगों की मौत, 5 लापता; 14 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
‘हर हाल में BJP को हराएंगे’, नितिन नबीन के सीट पर दावा ठोक रहे प्रशांत किशोर; बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव!
कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
CBSE ने किया बड़ा ऐलान, बिहार के स्कूलों में अब मैथिली भाषा होगी पढ़ाई, CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
यह भी पढ़ें: मलबे के ढेर में दबीं दर्जनों जिंदगियां, आंखों के सामने मौत मंजर, मजदूर बोले- लगा अब नहीं बचेंगे
सियासत में नए चेहरे, पुराने घरानों पर भी नजर
प्रशांत किशोर ने अपनी सूची में कई चौंकाने वाले और नए चेहरों को मौका दिया है। इसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पोती डॉ. जागृति ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह जैसे राजनीतिक घरानों के चेहरे शामिल हैं। वहीं, समाज के हर वर्ग को साधने की कोशिश में किन्नर समाज की प्रीति किन्नर, पांच प्रतिष्ठित डॉक्टर, एक कुलपति और भोजपुरी गायक रितेश पांडे को भी उम्मीदवार बनाया गया है। रितेश पांडे को करगहर सीट से टिकट मिला है, जहां से खुद प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की अटकलें थीं।
Prashant kishor jan suraaj first candidate list challenges nda mahagathbandhan caste equation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा
May 29, 2026 | 08:30 PMसीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे खाने के बर्तन! वायरल वीडियो पर FSSAI ने IRCTC को भेजा नोटिस
May 29, 2026 | 08:27 PMMP बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वी में बेसिक मैथ्स वाले भी 11वीं में चुन सकेंगे गणित; जानें क्यों लिया गया ये निर्णय
May 29, 2026 | 08:24 PMमरीन लाइन्स स्टेशन पर मेजर ब्लॉक: आज रात चर्चगेट जाने वाली कई लोकल ट्रेनें रद्द, चेक करें शेड्यूल
May 29, 2026 | 08:18 PMउत्तराखंड में विदेशी पर्यटक ने दिखाई मिसाल, जंगल और मंदिर के आसपास घंटों तक उठाता रहा कचरा
May 29, 2026 | 08:17 PMTET Exam: देशभर के लाखों शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, बढ़ाई TET पास करने की डेडलाइन
May 29, 2026 | 08:12 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














