

India vs Zimbabwe, Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 8वां मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अपना अब तक का सबसे बड़ा टोटल बनाकर इतिहास रच दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी अपने नाम कर लिया।
इस विशाल टोटल के साथ भारतीय टीम ने मौजूदा वर्ल्ड कप एडिशन में भी सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। इससे पहले इस सीजन का सर्वोच्च स्कोर वेस्टइंडीज के नाम था, जिसने जिम्बाब्वे के खिलाफ 254 रन बनाए थे। अब भारत ने उसी टीम के खिलाफ 256 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
| टीम | स्कोर | मैच | स्थान | वर्ष |
|---|---|---|---|---|
| श्रीलंका | 260/6 | श्रीलंका बनाम केन्या | जोहानेसबर्ग | 2007 |
| भारत | 256/4 | भारत बनाम जिम्बाब्वे | एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम | 2026 |
| वेस्टइंडीज | 254/6 | वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे | वानखेड़े स्टेडियम | 2026 |
| आयरलैंड | 235/5 | आयरलैंड बनाम ओमान | कोलंबो (SSC) | 2026 |
| इंग्लैंड | 230/8 | इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका | वानखेड़े स्टेडियम | 2016 |
| साउथ अफ्रीका | 229/4 | साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड | वानखेड़े स्टेडियम | 2016 |
| श्रीलंका | 225/5 | श्रीलंका बनाम ओमान | पल्लेकेले | 2026 |
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने 20 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। अगर भारतीय टीम 260 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहती तो वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन जाती। हालांकि, भारतीय टीम ने इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 5 रन पीछे रह गई।
| कुल स्कोर | ओवर | विपक्षी टीम | स्थान | तारीख |
|---|---|---|---|---|
| 256/4 | 20 | जिम्बाब्वे | चेन्नई | 26 फरवरी 2026 |
| 218/4 | 20 | इंग्लैंड | डरबन | 19 सितंबर 2007 |
| 210/2 | 20 | अफगानिस्तान | अबू धाबी | 3 नवंबर 2021 |
| 209/9 | 20 | नामीबिया | दिल्ली | 12 फरवरी 2024 |
| 205/5 | 20 | ऑस्ट्रेलिया | ग्रोस आइलेट | 24 जून 2024 |
| 196/5 | 20 | बांग्लादेश | नॉर्थ साउंड | 22 जून 2024 |
| 193/6 | 20 | नीदरलैंड्स | अहमदाबाद | 18 फरवरी 2026 |
| 192/2 | 20 | वेस्टइंडीज | मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम) | 31 मार्च 2016 |
| 188/5 | 20 | ऑस्ट्रेलिया | डरबन | 22 सितंबर 2007 |
| 186/5 | 20 | साउथ अफ्रीका | ग्रोस आइलेट | 2 मई 2010 |
| 186/5 | 20 | जिम्बाब्वे | मेलबर्न | 6 नवंबर 2022 |
| 184/6 | 20 | बांग्लादेश | एडिलेड | 2 नवंबर 2022 |
सबसे बड़े टोटल के साथ भारतीय टीम ने लगभग 20 साल पुराना अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मुकाबले से पहले टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सर्वोच्च स्कोर 2007 में बना था, जब टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए थे। इस मुकाबले में युवराज सिंह ने 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े थे। यह रिकॉर्ड लंबे समय तक कायम रहा, लेकिन अब भारत ने 256 रन बनाकर उस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।