- Hindi News »
- Bihar »
- Nawada Mob Lynching Athar Hussain Death
नवादा मॉब लिंचिंग: नाम और धर्म पूछकर कपड़ा बेचने वाले अतहर हुसैन की पीट-पीटकर हत्या
Nawada mob lynching बिहार के नवादा जिले में मॉब लिंचिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 35 वर्षीय कपड़ा व्यापारी अतहर हुसैन को नाम और धर्म पूछने के बाद भीड़ ने बेरहमी से पीटा।
- Written By: हितेश तिवारी

मृतक अतहर हुसैन की तस्वीर
Bihar Crime News : बिहार के नवादा जिले से सामने आई यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज में फैलती नफरत और असहिष्णुता की खतरनाक तस्वीर भी दिखाती है। रोह प्रखंड के भट्टा गांव में 5 दिसंबर को हुई एक दिल दहला देने वाली मॉब लिंचिंग में नालंदा जिले के रहने वाले 35 वर्षीय अतहर हुसैन को भीड़ ने बेरहमी से पीट दिया।
गंभीर रूप से घायल अतहर को इलाज के लिए पहले नवादा और फिर बिहार शरीफ रेफर किया गया, जहां 12 दिसंबर की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अतहर की मौत के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं और लोग इस घटना को मानवता के खिलाफ अपराध बता रहे हैं।
मॉब लिचिंग की घटना सामने आई
अतहर हुसैन पिछले करीब 20 वर्षों से रोह और आसपास के गांवों में कपड़े बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। इलाके में उन्हें एक मेहनती और शांत स्वभाव के इंसान के रूप में जाना जाता था। उनका ससुराल भी पास के मरुई गांव में था, इसलिए वे इस क्षेत्र में पूरी तरह परिचित थे। लेकिन 5 दिसंबर की शाम जब वे डुमरी गांव से लौट रहे थे, तभी भट्टा गांव के पास 6-7 नशे में धुत युवकों ने उन्हें घेर लिया। पहले उनसे घर और पहचान पूछी गई, फिर नाम पूछा गया।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, नितिन नवीन सहित 9 नामों पर लगी मुहर; जानें पूरा समीकरण
होली के त्यौहार पर मौसम की मार! दिल्ली से झारखंड तक गर्मी से बढ़ेंगी मुश्किलें, 5 राज्यों के लिए अलर्ट जारी
‘शराबबंदी का किया समर्थन, लेकिन अब…’, होली पहले बिहार में फिर उठा शराब का मुद्दा, चिगार ने दिया बड़ा बयान
बिहार के जमुई में मस्जिद के बाहर गोलीबारी, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
जैसे ही उन्होंने अपना नाम “मोहम्मद अतहर हुसैन” बताया, भीड़ का रवैया अचानक बदल गया। आरोप है कि उन्हें जबरन साइकिल से उतारकर पैसे लूट लिए गए, हाथ-पैर बांधे गए और एक कमरे में घसीटकर ले जाया गया। इसके बाद उनके साथ अमानवीय यातनाएं दी गईं, जिनमें मारपीट, जलाने की कोशिश और लोहे की रॉड से दागना शामिल था।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस के मुताबिक, 5 दिसंबर की घटना को लेकर FIR दर्ज की गई है और अब तक चार आरोपियों, सोनू कुमार, रंजन कुमार, सचिन कुमार और श्री कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मृतक के भाई मोहम्मद साकिब का कहना है कि अतहर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और सिर्फ नाम व धर्म की वजह से उनकी जान ले ली गई।
यह घटना कोई पहली नहीं है; नवादा जिले में पिछले कुछ वर्षों में मॉब लिंचिंग की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अतहर हुसैन की मौत सिर्फ एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि समाज के लिए एक कड़ा सवाल है कि आखिर कब तक भीड़ के हाथों इंसानियत और कानून को कुचला जाता रहेगा।
Nawada mob lynching athar hussain death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2 लाख में हुआ नवविवाहिता का सौदा फिर जबरन हुई दूसरी शादी, नासिक पुलिस ने 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार
Mar 03, 2026 | 06:19 PMKatrina Kaif Holi 2026: होली के रंग में रंगे कटरीना कैफ-विक्की कौशल, देवर सनी और बहन इसाबेल भी आए नजर
Mar 03, 2026 | 06:18 PMकिस दिन मनाई जाएगी होली भाई दूज? यहां जानिए सबसे सटीक तिथि, तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Mar 03, 2026 | 06:14 PMहोली पर गड़चिरोली पुलिस का सख्त एक्शन: 24 घंटे में 10 शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई, नशेड़ी चालकों पर शिकंजा
Mar 03, 2026 | 06:10 PMजीवन बदलने वाली दिनचर्या, श्री प्रेमानंद जी महाराज का संदेश, ऐसे मिलेगा सच्चा प्रेम और शांति
Mar 03, 2026 | 06:02 PMआकिब नबी का मिशन टीम इंडिया शुरू! रणजी में दमदार खेल के बाद BCCI की नजरें, क्या जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी?
Mar 03, 2026 | 06:01 PMइजरायल-ईरान युद्ध के बीच आदित्य ठाकरे को याद आए मनमोहन सिंह, मोदी सरकार से अर्थव्यवस्था पर मांगा स्पष्टीकरण
Mar 03, 2026 | 05:56 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














