- Hindi News »
- Bihar »
- Mokama Story Of Bharat Wagon And Engineering Company Gang War Anant Singh Surajbhan Singh Sonu Monu
दाल की ‘टाल’ और फैक्ट्री की चाल थमी…तो बारूद का ढेर बन गया मोकामा, गैंगवार और अदावत की खूनी कहानी
Bihar Assembly Elections: 1980 के दशक तक कारखानों के धुएं से मोकामा महका करता था। यहां कभी मशहूर प्रकृति प्रेमी जिम कॉर्बेट की साल 1893 मे ट्रांस शिपमेंट इंस्पेक्टर के तौर पर नियुक्ति भी हुई थी।
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
The Mokama Story: बिहार का फतुहा से लेकर लखीसराय तक का इलाका ‘टाल’ क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। टाल के इस इलाके को कभी दलहन की फसलों के लिए जाना जाता था। बिहार में इसे लोग दाल का कटोरा भी कहते थे। यहां पर उपजने वाली दाल बांग्लादेश तक भेजी जाती थी। बिहार की मोकामा विधानसभा इसी टाल क्षेत्र में आती है।
1980 के दशक तक कारखानों के धुएं से यह क्षेत्र महका करता था। यहां कभी मशहूर शिकारी और प्रकृति प्रेमी जिम कॉर्बेट की साल 1893 मे ट्रांस शिपमेंट इंस्पेक्टर के तौर पर नियुक्ति हुई थी। अपनी खास भौगोलिक स्थिति के चलते ये इलाका अंतर्देशीय नौवाहन और रेलवे का बड़ा केंद्र हुआ करता था।
साल 1990 के बाद एक तरफ यहां के कारखानों से धुंआ निकलना बंद हुआ तो दूसरी तरफ टाल की जमीन से दलहन की फसल उपजनी बंद हो गई। अब तो यहां के लोगों को बारूद की गंध के साथ जीने की आदत हो गई है। ताजा हालात भी ऐसे हैं जिससे सुधार की उम्मीद बेईमानी लगती है।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस ने बनवाया था संजय गांधी जैविक उद्यान, सम्राट सरकार ने बदल दिया नाम, बिहार में और क्या बदला?
नीतीश कुमार को फिनिश कर दिया…तेजस्वी यादव ने सम्राट को चेताया, बोले- पगड़ी संभाल रखो नहीं तो…
बिहार में आज सम्राट सरकार का टेस्ट लेकिन तेजस्वी के लिए अग्निपरीक्षा! RJD की क्यों बढ़ी हुई हैं धड़कनें?
नीतीश की लिस्ट से निशांत कुमार का नाम गायब, JDU की नई कार्यकारिणी में क्यों नहीं मिली जगह; यह है बड़ी वजह
10 साल पहले बंद हुआ बाटा प्लांट
बाटा के प्लांट में काम करने वाले मजदूरों के अनुसार, 10 वर्ष पहले मोकामा बाटा प्लांट बंद हो गया। लेकिन, जब यह प्लांट चलता था तो सुबह 5:00 बजे मोकामा कि सड़कें मेले में तब्दील हो जाया करती थी। छुट्टी के समय तकरीबन 1,000 मजदूर यहां से एक बार में निकला करते थे। इन मजदूरों पर 5,000 परिवार आश्रित हुआ करते थे।
जहाज से आता था रॉ मैटेरियल
गंगा किनारे बने इस प्लांट में जहाज से रॉ मैटेरियल आया करता था। उससे चमड़ा तैयार कर देश के बाटा प्लांटों के साथ-साथ विदेशों में भी भेजा जाता था। बाटा के साथ ही यहां आज़ादी के बाद कई और बड़ी फैक्ट्रियां भी लगाई गईं।
यूनाइटेड स्प्रिट (मैकडॉवेल), नेशनल टेक्सटाइल कॉरपोरेशन, भारत वैगन एंड इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड जैसी फैक्ट्री से यहां धुआं निकला करता था। कारखानों में बजने वाली सीटी से लोगों की नींद खुला करती थी। लेकिन ये सब धीरे-धीरे बंद होती गईं और इस पूरे इलाके की पहचान सिर्फ़ बाहुबलियों और बारूद से होने लगी।
बारूद की गंध में डूबा मोकामा
अब मोकामा का नाम सुनते ही दिमाग में गोलियों की आवाज़, सियासी गुटबाजी और बाहुबलियों की ठसक आंखों के समने घूमने लगती है। कभी उद्योग नगरी रही मोकामा की ज़मीन अब गैंगवार की गवाही देती है। अनंत सिंह, सूरजभान, सोनू-मोनू और टाल का गुट- ये भले ही चार नाम हों, लेकिन इनका नाम सुनते ही शरीर कांप जाता है।
फिल्म शोले का वह डॉयलाग याद आता जिसमें मां कहती है बेटा सो जाओं नहीं तो गब्बर आ जायेगा। लेकिन, यह क्षेत्र उससे भी ज्यादा खतरनाक है। यहां तो बात बात पर बुलेटों की भाषा बोली जाती है। 1980 के दशक के बाद यहां का इतिहास सिर्फ तारीखों से नहीं, खून की धारों से लिखा गया।
सत्ता की कुर्सी से लेकर जमीन के विवाद तक की हर लड़ाई बंदूक से ही लड़ी गई। 30 अक्टूबर को दुलारचंद की हत्या भी सत्ता की कुर्सी के लिए ही की गई। उनकी हत्या का आरोप जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह के ऊपर लगा है। लेकिन, उन्होंने इस हत्या का आरोप अपने विरोधी बाहुबली सूरजभान सिंह पर लगाया।
मोकामा में गैंगवार और अदावत
1980 के बाद से मोकामा में गैंगवार की जड़ें जमने लगीं थीं। माफिया डॉन अनंत सिंह और विवेका पहलवान के बीच खूनी रंजिश इसकी बानगी है। इसके बाद जो गोली और बारूद का सिलसिला शुरू हुआ वह अभी तक जारी है। 1990 के बाद तो यह क्षेत्र हत्या और अपहरण का केंद्र बन गया।
टाल की वह जमीन जहां कभी दलहन की खेती हुआ करती थी उसी जमीन से छोटे-छोटे बच्चों का नरकंकाल निकलने लगा। यूनाइटेड स्प्रिट (मैकडॉवेल), नेशनल टेक्सटाइल कॉरपोरेशन,भारत वैगन एंड इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड जैसी फैक्ट्री की जगह अपहरण उद्योग स्थापित हो गया। इसमें अनंत सिंह, सूरजभान के ही नहीं दुलारचंद यादव के भी नाम शामिल हैं।
कहा जाता है कि अपहरण की राशि नहीं देने पर उनकी हत्या कर के टाल में ही गाड़ दिया जाता था। जिसने इसमें जितनी ज्यादा ख्याति प्राप्त की उसकी गाड़ी में उतनी बड़ी लाल बत्ती लगी। फिर क्या था इसको देखकर तो गली गली में एक गैंग तैयार हो गया और बच्चा गैंगस्टर बनने का सपना देखने लगा।
मोकामा में अनंत सिंह की एंट्री
मोकामा के लदमा गांव में 1961 में जन्मे अनंत सिंह की 64 वर्षीय अनंत सिंह ने नौ वर्ष की उम्र में पहली हत्या किया था। इसके बाद तो उकी पहचान उनकी गरीबी से नहीं, बल्कि गोली से होने लगी। भूमिहार समाज से आने वाले अनंत 1990 के दशक में राजनीति की सीढ़ी पर चढ़े और विधायक बन गए। कभी जेडीयू तो कभी आरजेडी।
यह भी पढ़ें: मोकामा में 40 साल से ‘अनंत’ है ‘छोटे सरकार’ का राज, अब जुड़वां बेटे संभालेंगे राजनैतिक विरासत?
इन दोनों ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतर गए। लेकिन, इसके बाद मोकामा की राजनीति के केंद्र में वे ही रहे। लेकिन पहचान हमेशा एक ही रही डॉन की। अपहरण और रंगदारी जैसे 30 से ज्यादा केस दर्ज रहे। 2019 में उनके घर से AK-47 बरामद होने पर उन्हें 10 साल की सजा हुई। बावजूद जेल से 2024 में वे बरी हो गए।
Mokama story of bharat wagon and engineering company gang war anant singh surajbhan singh sonu monu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Apara Ekadashi: अपरा एकादशी पर बन रहा है विशेष संयोग, नोट कर लें सही डेट और पूजा की विधि!
May 05, 2026 | 04:47 PMमैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी….कोलकाता में ममता बनर्जी ने किया ऐलान, सियासी बवाल तय!
May 05, 2026 | 04:47 PMजलगांव में शरद पवार को बड़ा झटका! भुसावल नगराध्यक्ष गायत्री भंगाले की कुर्सी छिनी, जाति प्रमाणपत्र निकला अवैध
May 05, 2026 | 04:43 PMMP News: जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ट्रैकटर से टकराई; 6 लोगों की हालत गंभीर
May 05, 2026 | 04:36 PMदिल्ली में नया ट्रैफिक नियम, कोर्ट जाने से पहले भरना होगा 50% चालान, नहीं माने तो पड़ेगा महंगा
May 05, 2026 | 04:29 PMबीड में हैवानियत की हदें पार! पत्नी से हुआ झगड़ा तो पिता ने मासूम बेटियों पर डाला डीजल, जानें पूरा मामला
May 05, 2026 | 04:16 PMसियासत से ऊपर सुरक्षा, सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मांगी फांसी की सजा, शक्ति कानून पर दिया जोर
May 05, 2026 | 04:15 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














