-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bigg Boss 19 Success Party Abhishek Bajaj Dance With Mother Video Viral
अभिषेक बजाज ने मां संग लगाए ठुमके, अंत में किया कुछ ऐसा जिस पर दिल हार बैठे लोग, वीडियो वायरल
- Written By: स्नेहा मौर्या
Abhishek Bajaj Dance Video: बिग बॉस 19 के बाद अभिषेक बजाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वह अपनी मां के साथ ‘छैया छैया’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अभिषेक बजाज का डांस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Abhishek Bajaj Dance With Mom Video Viral: टेलीविजन का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ भले ही अपने ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हो चुका हो, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स का जश्न अभी भी जारी है। शो के समापन के बाद 12 दिसंबर को एक शानदार सक्सेस पार्टी आयोजित की गई, जहां घर के कई सदस्यों ने मिलकर जमकर मस्ती की। इस पार्टी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है अभिषेक बजाज का एक खास वीडियो।
सक्सेस पार्टी की इस रंगीन शाम में अभिषेक बजाज ने ऐसा पल शेयर किया, जिसने फैंस का दिल छू लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी मां अनीता बजाज के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो न सिर्फ पार्टी की झलक दिखाता है, बल्कि मां-बेटे के खूबसूरत रिश्ते को भी बयां करता है।
शाहरुख खान के गाने पर अभिषेक ने मां संग किया डांस
वीडियो में अभिषेक और उनकी मां शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ के सुपरहिट गाने ‘छैया छैया’ पर थिरकते दिख रहे हैं। दोनों की एनर्जी और चेहरे की मुस्कान वीडियो को और भी खास बना देती है। फैंस को मां-बेटे की यह जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
KSBKBT Spoiler: लीप के बाद क्या शो में होगी नोइना की रीएंट्री, BTS वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस
‘स्प्लिट्सविला’ से मिली पहचान, ‘बिग बॉस’ ने बढ़ाई लोकप्रियता, ऐसा रहा पारस छाबड़ा का टीवी स्टार बनने का सफर
Kumar Gaurav Birthday: पहली ही फिल्म से मिला स्टारडम, फिर क्यों बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बचा पाए कुमार गौरव
एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
इस दौरान अभिषेक ने ब्लैक टी-शर्ट के ऊपर नीली शर्ट और काली जींस पहनी हुई थी, जबकि उनकी मां अनीता बजाज बेज रंग की खूबसूरत लॉन्ग ड्रेस में नजर आईं। वीडियो का सबसे इमोशनल पल आखिर में आता है, जब डांस खत्म होने के बाद अभिषेक अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। इस पल ने फैंस का दिल पूरी तरह जीत लिया।
अभिषेक ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “मावा ठंडिया छावा”, और साथ में लाल दिल वाला इमोजी जोड़ते हुए अपनी मां को टैग किया। जैसे ही यह क्लिप सामने आई, कमेंट सेक्शन तारीफों से भर गया।
ये भी पढ़ें- राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर का किया रिव्यू, आदित्य धर हुए भावुक, बोले- आपने हमें निडर सोचना सिखाया
वायरल वीडियो पर यूजर्स ने लुटाया प्यार
एक यूजर ने लिखा, “बिग बॉस की सक्सेस पार्टी की सारी लाइमलाइट बजाज की मम्मा ले गईं।” वहीं एक फैन पेज ने कमेंट किया, “मुझे मम्मा बजाज से प्यार हो गया है, वो बहुत प्यारी लग रही हैं।” कई लोगों ने अभिषेक के संस्कारों की तारीफ करते हुए कहा कि मां के पैर छूना सबसे खूबसूरत पल था। फिलहाल, बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी में अभिषेक बजाज और उनकी मां का यह डांस वीडियो फैंस के लिए एक यादगार और इमोशनल तोहफा बन गया है।
Bigg boss 19 success party abhishek bajaj dance with mother video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
KSBKBT Spoiler: लीप के बाद क्या शो में होगी नोइना की रीएंट्री, BTS वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस
Jul 11, 2026 | 08:29 AMMangalsutra Black Beads: मंगलसूत्र के काले मोती केवल फैशन नहीं बल्कि इनमें छुपे हैं धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व
Jul 11, 2026 | 08:23 AMस्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं
Jul 11, 2026 | 08:15 AMभारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा ऐलान! पीएम मोदी-लक्सन बैठक में FTA पर लगी मुहर, जानिए पूरी डील
Jul 11, 2026 | 08:12 AMपंजाब में चन्नी को बनाया जाएगा CM पद का उम्मीदवार? आज भूपेश बघेल से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस में हलचल तेज
Jul 11, 2026 | 08:03 AMTibet Identity Threat: चीन का नया कानून बना तिब्बत के लिए संकट, मानवाधिकारों का हो रहा घोर उल्लंघन
Jul 11, 2026 | 08:00 AMनवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Jul 11, 2026 | 07:55 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM













