- Hindi News »
- Entertainment »
- Divya Suresh Charged In Hit And Run Case Bengaluru Police To Interrogate
हिट एंड रन मामले में कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या सुरेश पर आरोप, बेंगलुरु पुलिस करेगी पूछताछ
Divya Suresh दिव्या सुरेश बेंगलुरु के हिट एंड रन केस में फंस गई हैं। 4 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे बयातारायणपुरा इलाके में दिव्या की कार ने एक बाइक को टक्कर मारी, जिसमें तीन लोग घायल हुए।
- Written By: सोनाली झा

हिट एंड रन मामले में कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या सुरेश पर आरोप
Divya Suresh Charged in Hit-And-Run Case: बेंगलुरु के बयातारायणपुरा इलाके में 4 अक्टूबर की रात हुई हिट एंड रन घटना ने पूरे कर्नाटक को झकझोर दिया है। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस मामले में कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री और बिग बॉस कन्नड़ फेम दिव्या सुरेश शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ था, जब दिव्या की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में तीन लोग घायल हुए, जिनमें 34 वर्षीय अनीता को गंभीर चोटें आईं और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। बाइक पर उनके साथ यात्रा कर रहे किरण और अनुषा को भी हल्की चोटें आईं।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद दिव्या सुरेश घटनास्थल से फरार हो गईं। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक सफेद कार बाइक को टक्कर मारते हुए तेजी से आगे बढ़ जाती है, जबकि सड़क पर गिरे लोग दर्द से तड़पते नजर आते हैं।
दिव्या सुरेश चला रही थीं कार
जांच के दौरान पुलिस ने पुष्टि की है कि वही कार दिव्या सुरेश चला रही थीं। गवाहों ने भी दिव्या को ड्राइवर के रूप में पहचाना है। फिलहाल अभिनेत्री किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन पुलिस ने कहा है कि उन्हें जल्द पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा। पुलिस ने इस घटना के संबंध में कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना), धारा 125(ए), मोटर वाहन अधिनियम की धारा 134(ए), 134(बी) और 187।
सम्बंधित ख़बरें
रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत! कोर्ट ने दिया बैंक खाते तुरंत चालू करने के आदेश, NCB को लगाई फटकार
Arijit Singh Singing Retirement: ‘तुम ही हो’ से मिली अरिजीत सिंह को पहचान, करियर के पीक पर लिया संन्यास
Abhay Deol Dev D: बिना डायलॉग के भी छा गए अभय देओल, ‘देव डी’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा किया शेयर
Ayushmann Khurrana ने साउथ में शुरू की नई बैकवॉटर थ्रिलर की शूटिंग, रिलीज से पहले ही दूसरे प्रोजेक्ट में जुटे
दोनों वाहनों की टक्कर
एफआईआर के अनुसार, दिव्या की कार बयातारायणपुरा पुलिस स्टेशन की दिशा से आ रही थी, जबकि सामने से बाइक सवार अनीता, किरण और अनुषा अस्पताल जा रहे थे। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और अनीता के पैर में फ्रैक्चर हो गया। पीड़ितों के परिवार ने मीडिया को बताया कि डॉक्टरों ने अनीता को लंबे समय तक आराम करने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस रोम में वेकेशन पर, शेयर किए रोमांटिक पलों की फोटोज
दिव्या सुरेश के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
पीड़ितों के परिवार ने नाराज़गी जताई कि दिव्या सुरेश ने अब तक किसी भी तरह का संपर्क नहीं किया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और सबूत जुटाने के बाद अभिनेत्री से औपचारिक पूछताछ की जाएगी। यदि लापरवाही साबित हुई, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Divya suresh charged in hit and run case bengaluru police to interrogate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल की मिठाइयों पर चढ़ा सियासी रंग, TMC, BJP और लेफ्ट…; पार्टी के ठप्पे वाले संदेश से पटा बाजार
Apr 27, 2026 | 10:42 AMअतिक्रमणकारियों को हाईकोर्ट का सख्त संदेश: सार्वजनिक जमीन खाली कराने के आदेश में बदलाव से साफ इनकार
Apr 27, 2026 | 10:41 AMठाणे में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी-बेटी और नातिन पर चाकू से हमला
Apr 27, 2026 | 10:40 AM24 घंटे में दूसरी बड़ी गोलीबारी! ट्रंप की डिनर पार्टी के बाद अब टेक्सास में चली गोलियां, दो की हालात गंभीर
Apr 27, 2026 | 10:35 AMNalasopara Vasai Virar Beautification Project बदहाल, फव्वारे और मूर्तियां बनी खतरा
Apr 27, 2026 | 10:31 AMपिपला रोड पर तालमेल की कमी, गटर लाइन के लिए सड़क कटाई से जनता परेशान, विभागीय लापरवाही पर नागपुर में नाराजगी
Apr 27, 2026 | 10:25 AMइस राज्य में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत! 400 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद होने से मचा हड़कंप, लगीं लंबी कतारें
Apr 27, 2026 | 10:22 AMवीडियो गैलरी

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PM
क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PM
Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM














