-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Daylight Gang War In Patna Aman Shukla Murder Raises Jungle Raj Fears In Bihar
बिहार में जंगलराज 2.0? पटना में दिनदहाड़े हुआ गैंगवार, कुख्यात बदमाश अमन शुक्ला की गोली मारकर हत्या
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गई है। सोमवार को पत्रकार नगर थाना इलाके में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

पटना में अमन शुक्ला की गोली मारकर हत्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गई है। सोमवार को पत्रकार नगर थाना इलाके में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान वैशाली जिले के रहने वाले अमन शुक्ला के रूप में हुई है।
अमन शुक्ला का आपराधिक इतिहास रहा है। हालांकि इस सनसनीखेज हत्या ने एक बार फिर बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे सवाल तब और लाजमी हो जाते हैं जब सरकार ‘जंगलराज’ से मुक्ति का दावा कर रही हो। खासकर इसलिए क्योंकि एक अपराधी को उसके परिवार के सामने सरेआम मार दिया गया।
बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमन शुक्ला अपने परिवार के साथ पटना में रह रहा था। सोमवार को वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर बच्चे को डॉक्टर के पास ले जा रहा था। पत्रकार नगर थाना इलाके में घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
संजय पाठक के परिवार की कंपनियों में 1000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामला, दिल्ली से महेंद्र गोयनका गिरफ्तार
मालाड में पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, तलवार लेकर पहुंचे युवक को किया गिरफ्तार
मुरैना में युवक का अपहरण: मारपीट के बाद कार में ले गए बदमाश, मोबाइल से परिजनों को भेज रहे फिरौती के मैसेज
चश्मदीदों ने बताई खौफनाक कहानी
चश्मदीदों के मुताबिक, हमला इतना अचानक और बेरहमी से हुआ कि अमन को संभलने का मौका भी नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे।
बैंक डकैती का आरोपी था अमन
पुलिस के मुताबिक, मृतक अमन शुक्ला कोई आम आदमी नहीं था। उसका नाम कई गंभीर अपराधों से जुड़ा था। वह 2020 में पटना के बेउर थाना इलाके में हुई एक बड़ी बैंक डकैती का मुख्य आरोपी था। इसके अलावा उसके खिलाफ अन्य थानों में भी कई मामले दर्ज हैं। शक है कि यह हत्या पुरानी दुश्मनी या गैंगवार का नतीजा हो सकती है।
पटना की घटना पर क्या बोली पुलिस?
घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी (ईस्ट) परिचय कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे बरामद किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।
आज दिनांक 05.01.2026 की संध्या में #पत्रकारनगर थानांतर्गत 01 व्यक्ति को बाइक सवार 02 अभियुक्तों द्वारा गोली मारी जाने की सूचना प्राप्त हुई। घायल व्यक्ति को इलाज हेतु स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया था, जहां इलाज के क्रम में उक्त घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई… pic.twitter.com/mvVtdd8Tra — Patna Police (@PatnaPolice24x7) January 5, 2026
मीडिया से बात करते हुए सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि पत्रकार नगर थाना इलाके में फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अमन शुक्ला के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
यह भी पढ़ें: चोर के घर में बिहार पुलिस ने की चोरी, लाखों का सोना-चांदी लेकर हुई रफूचक्कर
उन्होंने आगे बताया कि पहली नज़र में यह मामला बदले की भावना का लग रहा है। बिहार पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
Daylight gang war in patna aman shukla murder raises jungle raj fears in bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा में पुलिस एनकाउंटर, लूट के बाद हत्या करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार; 2 के पैर में लगी गोली
Jul 19, 2026 | 01:33 PMसुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM15 हजार से ज्यादा जगहों पर चला ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान, फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़े लाखों लोग
Jul 19, 2026 | 01:28 PMवर्धा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसान बना रहे दूरी, 17 जुलाई तक केवल 13,425 आवेदन
Jul 19, 2026 | 01:17 PMकेन-बेतवा लिंक परियोजना विवाद: अरुण यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- दबाई जा रही है आंदोलनकारियों की आवाज
Jul 19, 2026 | 01:16 PMAI के 10 ऐसे चौंकाने वाले तथ्य, जिन्हें जानकर बदल जाएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आपकी सोच
Jul 19, 2026 | 01:15 PMShare Market: कमाई का मौका…या भारी गिरावट का डर? अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार, ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
Jul 19, 2026 | 01:15 PMवीडियो गैलरी

कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM
कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PM
योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM













