Weather Update: अगले 8 घंटे रहेंगे भारी, 15 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

Monsoon Update: 19 जुलाई के मौसम अपडेट में IMD ने देश के 15 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। जानिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत किन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम।
Weather Update: The next 8 hours are critical; alerts issued for rain, thunderstorms, and lightning strikes across 15 states.
भारी बारिश से प्रभावित होता जनजीवन (सोर्स सोशल मीडिया)
Updated on

Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा। भारत मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में उत्तर भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। उन्होंने 15 राज्यों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की है।

उन्होंने यह भी बताया कि अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ सिस्टम सक्रिय होने के कारण कई राज्यों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि कुछ इलाकों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी के साथ ही बिजली गिरने और पेड़ या बिजली के खंभे गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम और लद्दाख समेत कई राज्यों में बारिश और आकाशीय गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कई जगहों पर तेज हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा, जबकि कुछ स्थानों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। सुबह या दोपहर से पहले कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो कुछ समय के लिए 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बारिश के बावजूद लोगों को उमस से राहत मिलने की संभावना कम है।

उत्तर प्रदेश में किया अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में 19 से 24 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, देवरिया और आसपास के जिलों में भी कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार का मौसम

बिहार में 19 से 21 जुलाई तक अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, समस्तीपुर और कई अन्य जिलों में लगातार बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 24 जुलाई के बीच राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

भारी बारिश के चलते लोगों से की अपील

  • लोगों के लिए जरूरी सलाह
  • खराब मौसम के दौरान खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
  • बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थान पर रहें।
  • तेज हवा और बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा न करें।
  • किसानों को फसल और कृषि उपकरण सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।
  • स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखें।

आज कैसा होगा राजस्थान का मौसम

राजस्थान में भी मानसून सक्रिय रहेगा। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, अलवर, भरतपुर, टोंक और आसपास के जिलों में 19 से 24 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना है। 20 जुलाई के बाद कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, नागौर, पाली और आसपास के जिलों में भी 20 जुलाई से बारिश बढ़ने के आसार हैं। 22 से 24 जुलाई के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com