कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (सौजन्य IANS)
Congress President Mallikarjun Kharge: 17 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ बिहार के सासाराम से ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरूआत कर दी है। यह यात्रा 16 दिन और 1300 किलोमीटर लंबी होगी। यह यात्रा 20 से ज्यादा जिलों से होकर गुजरेगी और 1 सितंबर को पटना में मेगा रैली के साथ समाप्त होगी। यात्रा शुरू करने के पहले राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्षी नेताओं ने जन सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि जब तक केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है, संविधान खतरे में है और लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं हैं। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोगों के अधिकारों के लिए लड़ती है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘जब तक भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है, संविधान खतरे में है और लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं हैं। वे वोट का अधिकार छीनने की कोशिश कर रहे हैं।
बिहार ‘लोकशाही’ की जन्म भूमि हैं। राहुल गांधी जी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ सासाराम से आरंभ हो रही है।
यह यात्रा 16 दिनों में, 20 जिलों से होकर 1,300 किमी का सफर तय करेगी और 1 सितंबर को ऐतिहासिक गांधी मैदान में समाप्त होगी।
देश में सभी को वोट का अधिकार संविधान ने दिया। इसमें भी… pic.twitter.com/FD0reDu1gC
— Mallikarjun Kharge (@kharge) August 17, 2025
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि निर्वाचन आयोग मोदी सरकार के एजेंट की तरह काम कर रहा है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तारीफ की और कहा कि वह पिछले 100 साल से देश की सेवा कर रहा है, लेकिन इस संगठन ने अंग्रेजों के साथ काम किया। उन्होंने उन लोगों का समर्थन किया जो भारत की आजादी के खिलाफ थे। कांग्रेस हमेशा लोगों के अधिकारों के लिए लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी।’ खरगे ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को जनता ‘उखाड़ फेंकेगी’।
यह भी पढ़ें : बिहार की धरती से BJP पर बरसे मल्लिकार्जुन, ‘संविधान खतरे में, लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं…’
मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि, देश में सभी को वोट का अधिकार संविधान ने दिया। इसमें भी नेहरू जी और बाबासाहेब डॉ आंबेडकर का सबसे बड़ा योगदान था। बिहार में वोटर लिस्ट से 65 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए। पहले से ही बीजेपी चुनाव में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का काम बड़े पैमाने पर करती रही है। विरोधी दलों के समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से कटवा देती हैं। इसीलिए उन्होने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार करके मुख्य चुनाव आयुक्त की चयन समिति में मुख्य न्यायाधीश को हटाकर, केंद्रीय मंत्री को बैठा दिया।