-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Bjp Assembly Election 2025 Ticket List Finalized 18 Sitting Mlas May Be Dropped
बिहार में BJP ने तैयार कर ली टिकट दावेदारों की लिस्ट, दर्जनों वर्तमान विधायकों की कुर्सी पर खतरा
- Written By: सौरभ शर्मा
Bihar विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दो दिनों तक चली BJP कोर कमेटी की जिलावार बैठक पूरी हो गई है। सूचना है कि इस बैठक में हर सीट से उम्मीदवारों की लिस्ट को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है।

बिहार BJP में टिकट पर महामंथन, शाह के मॉडल पर बनी लिस्ट (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी चुनावी गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी ने दो दिनों तक मैराथन बैठक की, जिसमें टिकट के दावेदारों की पहली लिस्ट तैयार कर ली गई है।रीब 15 घंटे तक चली इस जिलावार समीक्षा बैठक के बाद जो सबसे बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, वह यह है कि पार्टी के लगभग डेढ़ दर्जन मौजूदा विधायकों का टिकट कट सकता है। इस खबर ने बिहार के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।
यह पूरी कवायद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए मॉडल के तहत की गई, जिसका उद्देश्य चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और जमीनी हकीकत को समझना था। इस मैराथन बैठक के लिए प्रदेश कोर कमेटी को दो ग्रुप में बांटा गया था, जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी जैसे बड़े नेताओं ने किया। बैठक में हर जिले के प्रमुख नेताओं से उनकी राय ली गई और यह समझने की कोशिश हुई कि जमीनी मुद्दे क्या हैं और सरकार के कामकाज का कितना असर है।
एक सीट, कई दावेदार जानें कैसे बनी लिस्ट
बैठक में टिकट के दावेदारों की लंबी सूची पर भी मंथन हुआ। सूत्रों के अनुसार, औसतन हर विधानसभा सीट से 5 से 7 मजबूत दावेदारों के नाम सामने आए, जबकि कुछ सीटों पर यह संख्या 10 से भी अधिक थी। कोर कमेटी ने स्पष्ट कर दिया कि टिकट उसी को मिलेगा, जिसके नाम पर जिला स्तर पर सबसे ज्यादा सहमति बनेगी और कम से कम विरोध होगा। दावेदारों की संगठनात्मक पकड़, सामाजिक समीकरण और जनता के बीच उनकी छवि को शॉर्टलिस्टिंग का मुख्य आधार बनाया गया है। माना जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व हर सीट से 4 से 5 नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगा।
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में तेजस्वी ने चला ‘MAA’ कार्ड, महिलाओं को मकान, अनाज और आमदनी का वादा
इन विधायकों पर लटकी टिकट कटने की तलवार
सूत्रों की मानें तो लगभग 15 से 18 मौजूदा विधायकों पर अपनी उम्मीदवारी बचाने का संकट है। टिकट कटने की सूची में सबसे ऊपर वे विधायक हैं, जिनकी भूमिका 2024 के शक्ति परीक्षण के दौरान संदिग्ध रही थी या जो पार्टी के प्रति वफादार साबित नहीं हुए हैं। इसके अलावा, 70 साल से ज्यादा उम्र के निष्क्रिय विधायकों और 2020 के चुनाव में बहुत कम वोटों के अंतर से जीतने वाले विधायकों की सीटों का भी रिव्यू किया जा रहा है। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि परिवारवाद को तरजीह नहीं दी जाएगी और जीत की क्षमता ही टिकट का एकमात्र पैमाना होगा।
Bihar bjp assembly election 2025 ticket list finalized 18 sitting mlas may be dropped
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














