-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Aimim Vs Mahagathbandhan Lalu Yadav Masterstroke Against Owaisi
ओवैसी को क्यों नहीं मिली महाठबंधन में जगह? यह है ‘बिहार के चाणक्य’ की चतुर चाल
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव की अगुवाई वाली आरजेडी ने ओसदुद्दीन ओवैसी का पार्टी की काट खोज ली है। उसने विधानसभा चुनाव में अपनी नैया पार लगाने के लिए अति पिछड़ा वोट बैंक को अपनी पतवार बना लिया है।

लालू प्रसाद यादव व असदुद्दीन ओवैसी (डिजाइन फोटो)
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरा मोर्चा बनाकर महागठबंधन का खेल बिगाड़ने की कोशिश में जुटी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से पार पाने का रास्ता लालू यादव ने खोज निकाला है। साथ ही यह अब इस सवाल का जवाब भी मिल गया है कि क्यों AIMIM को महागठबंधन में एंट्री नहीं दी गई है।
दरअसल, विधानसभा चुनाव को देखते हुए लालू की अगुवाई वाली आरजेडी अपने कोर वोटर मुसलमानों पर खास ध्यान दे रही है। इस समाज में उसने खासकर अति पिछड़ी मुस्लिम जातियों को अपने पक्ष में गोलबंद करने की रणनीति बनाई है। राजद ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत अति पिछड़े मुस्लिम नेताओं में नेतृत्व उभारना शुरू कर दिया है।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, आने वाले समय में संगठन की प्रांतीय और राष्ट्रीय कार्यकारिणी हो या विधानसभा प्रत्याशी का चयन, माना जा रहा है कि इस बार अति पिछड़े मुसलमानों को प्राथमिकता दी जाएगी। राजद की इस रणनीति के पीछे आरजेडी का राजनीतिक गणित है। अनुमान है कि बिहार में मुसलमानों में अति पिछड़ी जातियों की संख्या लगभग 67 प्रतिशत है।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Bypoll: नीरज सिन्हा के लिए प्रचार करने पहुंचे नितिन नबीन, बोले- बांकीपुर की जनता ने काम करना सिखाया
मैं BJP का कार्यकर्ता हूं… नाम वापस लेने के बाद अभिषेक बंटी का बड़ा ऐलान, कहा- पार्टी के लिए पूरी ताकत लगाऊंगा
Bihar By Election 2026: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो के बाद नीरज सिन्हा ने भरा पर्चा
यादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
क्यों RJD ने AIMIM को नहीं दिया भाव?
सूत्र बताते हैं कि एआईएमआईएम के अनुरोध को खारिज करने के पीछे आरजेडी का एक विशेष सर्वेक्षण आधार बना। पार्टी ने विभिन्न आधारों पर एक सर्वेक्षण किया है और पाया है कि वक्फ विधेयक के विरोध में राजद-कांग्रेस के जितना ज़ोर किसी और पार्टी ने नहीं दिखाया है। सर्वेक्षण से पता चला है कि मुस्लिम समुदाय एआईएमआईएम को वोट देकर महागठबंधन को कमज़ोर करने के पक्ष में नहीं है।
वहीं, सर्वेक्षण से यह स्पष्ट हुआ है कि जब भी हिंदू-मुस्लिम का नारा बुलंद होता है, उसका फ़ायदा विपक्ष से ज़्यादा भाजपा को होता है। इसलिए, आरजेडी या कांग्रेस एआईएमआईएम को महागठबंधन में शामिल करके हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण नहीं करना चाहती। इसके अलावा भी मुस्लिम मतदाताओं का मूड भांपने के लिए RJD ने कई अन्य अभ्यास भी किए हैं।
वोटबैंक में हिस्सेदारी स्वीकार नहीं
इसी रणनीति के तहत लालू की पार्टी ने असदुद्दीन ओवैसी के महागठबंधन में अपनी पार्टी को शामिल करने के अनुरोध को ठुकरा दिया है। RJD ने अपने कोर वोटर मुसलमानों पर भरोसा जताया है। जानकारों का यह भी कहना है कि आरजेडी अपने कोर वोटरों में किसी की हिस्सेदारी स्वीकार नहीं करेगा। इसके लिए उसने अपने कोर मुस्लिम वोटरों में अति पिछड़ी जातियों में अपनी पैठ बढ़ाई है।
मुसलमानों में यह एक ऐसा वर्ग है, जिसके वोटों से ज़्यादातर मुसलमान चुनाव जीतते रहे हैं। जबकि इस वर्ग के प्रतिनिधियों की संख्या इसमें बहुत कम है। ऐसे में राजनीतिक जानकारों का कहना है कि संभव है कि सवर्ण जातियों के मुसलमान बहुत कम दिखें। फ़िलहाल, आरजेडी में ज़्यादातर मुस्लिम नेता मुसलमानों में सवर्ण जातियों से ही ताल्लुक रखते हैं।
यह भी पढ़ें: मोतिहारी में बापू के परपोते का अपमान, मुखिया ने भरी सभा में किया बेइज्जत- VIDEO
अब जिस तरह से RJD ने हिंदुओं में अति पिछड़े वोटरों को लुभाने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए हैं। उसी तरह वह मुस्लिम समुदाय के अति पिछड़े तबके को अपनी ओर आकर्षित करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। क्योंकि राज्य में अति पिछड़े वर्ग की 112 जातियों में से 24 जातियाँ मुस्लिम समुदाय में हैं।
नहीं होगा मुस्लिम वोटों का बंदरबांट?
फिलहाल तो आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने अपना दांव खेल दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह चाल कितनी कामयाब होती है और इसके जरिए उनकी पार्टी मुस्लिम वोटरों को बंटने से रोक पाती है या फिर नहीं!
Aimim vs mahagathbandhan lalu yadav masterstroke against owaisi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
X पर अब नहीं बनेगा कमेंट सेक्शन जंग का मैदान, एलन मस्क का बड़ा अपडेट, दोस्तों के रिप्लाई दिखेंगे सबसे पहले
Jul 14, 2026 | 10:54 PMअयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PMVastu Tips: नौकरी में बार-बार आ रही रुकावट? तकिए के नीचे रखी एक छोटी-सी चीज बदल सकती है आपकी किस्मत
Jul 14, 2026 | 10:51 PMपरदादी संग बच्चे का प्यारा वीडियो जीत रहा दिल, दोनों की मजेदार बातचीत पर लोगों की छूटी हंसी
Jul 14, 2026 | 10:44 PMदमोह: 30 रुपए के विवाद में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार; अतुल को इसलिए उतारा था मौत के घाट
Jul 14, 2026 | 10:44 PMआगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PMभोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM
प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PM
8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PM
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM














