-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Nitish Kumar New Move Chandeshwar Chandravanshi Can Be Given A Big Responsibility
नीतीश कुमार का नया दांव…चंदेश्वर चंद्रवंशी को दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी
- Written By: रंजन कुमार
JDU News: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपने कार्यकाल में संगठन को बेहद सक्रिय रखने की कोशिश की है। हाल में पार्टी के अंदर बदलाव की चर्चा होने लगी है।

नीतीश कुमार और चंदेश्वर चंद्रवंशी।
Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार प्रदेश इकाई में जल्द बड़ा बदलाव कर सकते हैं। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। उनकी जगह नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। इसके लिए कई नामों की चर्चा तेज है। जदयू द्वारा वरिष्ठता, संगठनात्मक अनुभव, जाति समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखा जाएगा।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष का यह बदलाव ऐसे समय पर प्रस्तावित है, जब जदयू राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों में जुटी है। सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व का मानना है कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, सामाजिक समीकरण साधने तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने को नेतृत्व में बदलाव जरूरी है। जदयू के होने वाले प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिन नाम की चर्चा है, उनमें सबसे आगे जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी हैं। इनको प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
कौन हैं चंदेश्वर चंद्रवंशी?
सूत्रों के अनुसार चंदेश्वर चंद्रवंशी काफी अनुभवी नेता हैं। उनकी जहानाबाद समेत मगध क्षेत्र में मजबूत पकड़ रही है। वे सांसद रह चुके हैं। संगठनात्मक मामलों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। सूत्रों के मुताबिक उनका अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन जदयू को नई दिशा देने में मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में उन्हें पार्टी की ओर से संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर मुहर लग सकती है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपने कार्यकाल में संगठन को सक्रिय रखने की कोशिश की। हालांकि, हाल के दिनों में पार्टी के अंदर बदलाव की चर्चा होने लगी है।
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों पर AK-47 से फायरिंग बेहद गंभीर, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सरकार पर बरसे NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
यह भी पढ़ें: ‘नीतीश का असली चेहरा सामने आ गया’, हिजाब खींचने पर भड़के उमर अब्दुल्ला; महबूबा मुफ्ती की दिलाई याद
जल्द प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव का होगा ऐलान
माना जा रहा कि यह बदलाव किसी असंतोष से अधिक रणनीतिक पुनर्गठन का हिस्सा है। इसमें नए चेहरे को पार्टी की कमान देने की रणनीति बनेगी। वैसे, अब तक पार्टी द्वारा इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों का कहना है कि जल्द प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव को लेकर औपचारिक ऐलान हो सकता है। यह बदलाव बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है। साथ ही आने वाले समय में जदयू की रणनीति को साफ तौर पर दर्शाएगा। नीतीश कुमार का यह कदम जदयू को संगठनात्मक रूप से और मजबूत करने तथा आगे की राजनीतिक लड़ाइयों के लिए तैयार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
Nitish kumar new move chandeshwar chandravanshi can be given a big responsibility
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
SIR ड्यूटी से अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई, BMC और बिजली वितरण अधिकारी पर FIR
Jul 28, 2026 | 02:44 PM‘बंटवारा 1947’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, सनी देओल, शबाना आज़मी और प्रीति जिंटा ने जीता दिल
Jul 28, 2026 | 02:41 PMस्विगी इंस्टामार्ट को मिली नई बॉस! CEO अमितेश झा ने दिया इस्तीफा, जाने कौन हैं नंदिता सिन्हा जो संभालेंगी कमान
Jul 28, 2026 | 02:40 PMBhandara News: मोहाडी नगर पंचायत में सियासी घमासान, उपाध्यक्ष सचिन गायधने के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
Jul 28, 2026 | 02:40 PMरीवा में चला प्रशासन का बुलडोजर: सरकारी जमीन पर संचालित 2 मैरिज गार्डन ध्वस्त, 250 करोड़ की भूमि कब्जामुक्त
Jul 28, 2026 | 02:36 PMकंगना रनौत का नाम सुनते ही आदित्य ठाकरे बोले ‘छी-छी’! पुलिस कार्रवाई के खिलाफ छात्रों की मदद को जारी किया ईमेल
Jul 28, 2026 | 02:32 PM4 केस और 62 लाख का कर्ज, सालाना कितना कमाते हैं महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस? ADR की रिपोर्ट में खुला राज
Jul 28, 2026 | 02:31 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














