- Hindi News »
- Automobile »
- Yamaha Increased The Price Of Yamaha Yzf R15 V4 Bike Within A Short Time Of Its Launch Know How Much It Increased
लॉन्च होने के कुछ ही समय में Yamaha ने बढ़ाई ‘इस बाइक’ की कीमत, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
- Written By: मृणाल पाठक

नई दिल्ली: यामाहा मोटर इंडिया (Yamaha Motor India) ने हाल ही में अपनी नाइ शानदार स्पोर्ट्स बाइक (Sports Bike) लॉन्च की थी। जिसे लेकर अपनी नई अपडेट सामने आई है। यह स्पोर्ट्स बाइक Yamaha YZF-R15 V4 है, जिसकी कीमत (Price) में कंपनी ने बढ़ोतरी की है। बता दें कि यह बाइक न्यू अपडेट (New Update) के साथ भारतीय बाजार (Indian Market) में सितंबर 2021 में लॉन्च किया गया है। तो चलिए जानते हैं इस स्पोर्ट्स बाइक की नई और पुरानी कीमत के बारे में…
ज्ञात हो कि सितंबर में लॉन्च की गई स्पोर्ट्स बाइक Yamaha YZF-R15 V की कीमत 1.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बेस प्राइस के तौर पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, अब इसकी कीमत बढ़ा दी गई है। इस बाइक के अब सभी वेरिएंट में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
अपडेटेड प्राइस लिस्ट- सभी रेट एक्स-शोरूम दिल्ली के हैं…
Yamaha YZF-R15 V की अपडेटेड कीमत की बात करें तो, अब R15 V4 मैटेलिक रेड 1,70,800 लाख, R15 V4 डार्क नाइट 1,71,800 लाख, R15 V4 रेसिंग ब्लू 1,75,800 लाख, R15 V4 मैटेलिक ग्रे 1,80,800 और R15 V4 मॉन्स्टर एनर्जी MotoGP वेरिएंट की कीमत 1,82,800 लाख रुपये हो गई है। यह सभी कीमत बढ़कर इतनी हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
KTM 160 Duke जल्द देगी दस्तक, दमदार लुक और फीचर्स से करेगी धमाका
बाइक ऑयल फिल्टर कब बदलना है जरूरी? जानिए इंजन के लिए कौन सा समय पर सही
2025 TVS Apache RTR 310 लॉन्च: दमदार फीचर्स और आक्रामक लुक्स के साथ वापसी
गर्मियों में बाइक ओवरहीटिंग से बचना है जरूरी, जानिए कौन-सी गलतियां कर रही हैं इंजन को बर्बाद
बता दें कि कीमत बढ़ाने के अलावा कंपनी ने इस बाइक में कोई भी दूसरे बदलाव नहीं किए हैं। इसमें वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) तकनीक के साथ वही 155cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। ऑल-न्यू बाइक का इंजन 18.1bhp की मैक्सिमम पावर और 14.2Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। 2021 Yamaha R15 V4 में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, इंडिकेटर और टेल लाइट सहित एक पूर्ण एलईडी लाइटिंग पैकेज से लैस है।
लेटेस्ट R15 V4 को भारतीय बाजार में पांच रंगों में उतारा गया है। अगर बाइक की कुछ खासियत की बात करें तो इसमें कुछ फर्स्ट-इन-क्लास फीचर्स दिए गए हैं। नई बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), क्विक शिफ्टर सहित कई अपडेट्ड फीचर्स मौजूद हैं। बता दें कि आमतौर पर यह फीचर्स सिर्फ हायर और ज्यादा प्रीमियम सुपरबाइक में ही दिए जाते हैं।
Yamaha increased the price of yamaha yzf r15 v4 bike within a short time of its launch know how much it increased
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक: पश्चिम एशिया युद्ध का सिंहस्थ के कामों पर असर; डामर की भारी किल्लत से सड़कों का निर्माण प्रभावित
May 23, 2026 | 01:06 PMमुंबई लोकल यात्रियों के लिए अलर्ट, रविवार को मेन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक
May 23, 2026 | 12:53 PMCannes 2026 में आराध्या बच्चन ने रेड सैटिन गाउन में बिखेरा जलवा, मां ऐश्वर्या राय के साथ लूटी पूरी लाइमलाइट
May 23, 2026 | 12:52 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप, यात्री की नहीं बच सकी जान
May 23, 2026 | 12:45 PMGold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
May 23, 2026 | 12:42 PMनासिक में नेफ्रोलॉजी फोरम का पर्यावरण संदेश: ‘हेल्दी किडनी-हेल्दी एनवायरनमेंट’ अभियान के तहत नीम के पौधे लगाए
May 23, 2026 | 12:39 PMमहंगाई की दोहरी मार, पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुआ महंगा, 10 दिनों में तीसरी बार दिल्ली-NCR में बढ़े दाम
May 23, 2026 | 12:39 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














