-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Eknath Shinde Thane Statement Voter Warning Mahayuti
वोट डालते समय कोई गड़बड़ी की तो… ये क्या बाेल गए डिप्टी सीएम शिंदे, राज्य में आया सियासी तूफान
- Written By: आकाश मसने
Eknath Shinde Statement: महानगरपालिका चुनाव से पहले ठाणे में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान सामने आया है। वोटरों को चेतावनी देने वाले इस बयान के बाद राज्य में सियासी बवाल मच गया है।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Eknath Shinde Statement In Thane: महाराष्ट्र में आगामी महानगरपालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, जहां गठबंधन, सीट बंटवारे और नेतृत्व को लेकर चर्चाएं चरम पर हैं। इस बीच ठाणे में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दिए बयान के बाद राज्य में सियासी तूफान आ गया है।
डिप्टी सीएम शिंदे ने रोडशो के दौरान महायुति गठबंधन की जीत का दावा करते हुए लोगों से ‘धनुष-बाण’ ( शिंदे गुट की शिवसेना) और ‘कमल’ (भाजपा) के बटन दबाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ठाणे के वार्डों के विकास के लिए कोई पैसा कम नहीं होने देंगे, इसलिए मतदाता सही बटन दबाएं। डिप्टी सीएम शिंदे ने भरोसा जताया कि बीजेपी और शिवसेना मिलकर चुनाव लड़ेंगी और जनता का समर्थन काम करने वालों के साथ रहेगा।
क्या बोले एकनाथ शिंदे?
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने गृह जिले ठाणे में आयोजित रोड-शो के दौरान वोटरों को चेतावनी भरे शब्दों में एक बयान दिया था। उन्होंने कहा कि वोट डालते समय कोई गड़बड़ी न करें, वरना हम पैसे बांटते समय गड़बड़ी करेंगे। इस बयान के बाद विपक्षी उनपर हमलावर है।
सम्बंधित ख़बरें
कर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
विधानपरिषद में एकनाथ शिंदे का दावा, इंफ्रा, सुरक्षा और विकास परियोजनाओं को महाराष्ट्र सरकार दे रही प्राथमिकता
वे महाराष्ट्र के गद्दार और राज्य के दुश्मन, मिसिंग लिंक की आलोचना करने वालों पर एकनाथ शिंदे का भड़का गुस्सा
एनडीए में आएंगे शरद पवार! 2014 में ही जुड़ जाते तो अब तक राष्ट्रपति होते, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री का बड़ा दावा
जो संभव नहीं होता, उसका दावा नहीं करते
एकनाथ शिंदे ठाणे में मीडिया से बातचीत के दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह वही करते हैं, जिसका वादा करते हैं और जो संभव नहीं होता, उसका दावा नहीं करते। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बीएमसी चुनाव के लिए गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया गया है। जहां भी जरूरत होगी, वहां भाजपा और शिवसेना के नेता मिलकर काम करेंगे।
शिंदे ने कहा कि महायुति पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी, क्योंकि जनता उन लोगों का साथ देती है जो जमीन पर काम करते हैं। उनका यह बयान सीट बंटवारे और आपसी तालमेल को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाने वाला माना जा रहा है।
महायुति एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी: शिंदे
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी लंबे समय से चुनाव का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह पहली बैठक है और यहीं से चुनावी तैयारियों को गति दी जा रही है।
यह भी पढ़ें:- सावरकर-आंबेडकर पर महायुति में टकराव! आशीष शेलार ने NCP को दी नसीहत, अजित पवार की पार्टी ने दिया जवाब
शिंदे के मुताबिक महाराष्ट्र में महायुति एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और संयुक्त मोर्चे के रूप में जनता के बीच जाएगी। उनका कहना था कि एकता ही इस चुनाव की सबसे बड़ी ताकत होगी। इस बयान के जरिए शिंदे ने न केवल कार्यकर्ताओं को संदेश दिया, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि गठबंधन के भीतर किसी तरह की असमंजस की स्थिति नहीं है।
15 जनवरी को मतदान, 16 को नतीजे
देखने वालाी है कि महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार, 15 दिसंबर को राज्य के 29 नगर निगमों, जिनमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका भी शामिल है, के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। यह घोषणा राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। सभी 29 नगर निगमों के लिए मतदान एक ही चरण में 15 जनवरी 2026 को होगा, जबकि मतगणना 16 जनवरी 2026 को कराई जाएगी।
Eknath shinde thane statement voter warning mahayuti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Jul 11, 2026 | 04:51 AMAaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM













