2025 TVS Apache RTR 310 लॉन्च: दमदार फीचर्स और आक्रामक लुक्स के साथ वापसी

TVS मोटर नई और दमदार TVS Apache RTR 310 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह बाइक परफॉर्मेंस, एडवांस फीचर्स और बोल्ड स्टाइलिंग के चलते एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
2025 TVS Apache RTR 310 लॉन्च: दमदार फीचर्स और आक्रामक लुक्स के साथ वापसी
TVS Apache RTR में क्या है खास फीचर्स। (सौ. TVS)
Updated on

TVS मोटर कंपनी ने अपनी नई और दमदार TVS Apache RTR 310 (2025 मॉडल) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह बाइक अपनी परफॉर्मेंस, एडवांस फीचर्स और बोल्ड स्टाइलिंग के चलते एक बार फिर चर्चा में आ गई है। Apache सीरीज़ की यह नई पेशकश उन युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो स्ट्रीट बाइकिंग के शौकीन हैं और cutting-edge टेक्नोलॉजी की तलाश में रहते हैं।

डिज़ाइन में रिफ्रेश टच

2025 Apache RTR 310 का डिज़ाइन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें कुछ महत्वपूर्ण कॉस्मेटिक अपग्रेड्स देखने को मिलते हैं। बाइक में अब TVS RR 310 की तरह पारदर्शी क्लच कवर जोड़ा गया है, जो इसके एग्रेसिव लुक्स में और निखार लाता है।

हाई-एंड फीचर्स से लैस

इस बाइक को कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। इसमें शामिल हैं:

  • नया 5 इंच का 2nd-जेनरेशन TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर,
  • कीलेस राइड,
  • सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स,
  • लॉन्च कंट्रोल और
  • कॉर्नरिंग टॉर्क कंट्रोल।

इसके अलावा क्रूज़ कंट्रोल और 5 अलग-अलग राइडिंग मोड्स जैसी सुविधाएं इसे अपने सेगमेंट में सबसे अलग बनाती हैं।

नए रंगों में पेश

TVS Apache RTR 310 अब कुल चार आकर्षक रंग विकल्पों में उपलब्ध है: फिएरी रेड, फ्यूरी येलो, आर्सेनल ब्लैक और सेपांग ब्लू। इन रंगों के साथ बाइक की स्ट्रीट प्रजेंस और भी दमदार हो जाती है।

डायनेमिक किट और डायनेमिक किट प्रो

ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए TVS ने इस बाइक को डायनेमिक किट और डायनेमिक किट प्रो के विकल्पों के साथ उतारा है। डायनेमिक किट में मिलते हैं:

  • TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम),
  • प्रीलोड-एडजस्टेबल फ्रंट फोर्क्स,
  • मोनो शॉक सस्पेंशन के साथ डैम्पिंग एडजस्टमेंट।

वहीं डायनेमिक किट प्रो में जोड़ दिए गए हैं:

  • व्हीली कंट्रोल,
  • कॉर्नरिंग ट्रैक्शन और ABS,
  • कॉर्नरिंग क्रूज़ कंट्रोल,
  • रियर लिफ्ट-ऑफ कंट्रोल,
  • स्लोप-डिपेंडेंट कंट्रोल,
  • और ड्रैग-टॉर्क कंट्रोल जैसी हाइटेक टेक्नोलॉजीज।

ध्यान दें

2025 TVS Apache RTR 310 न केवल अपने शानदार लुक्स से बल्कि एडवांस फीचर्स और तकनीकी खूबियों से भी बाज़ार में हलचल मचा रही है। परफॉर्मेंस, सेफ्टी और स्टाइल—तीनों मोर्चों पर यह बाइक अपनी प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।

Navbharat Live
navbharatlive.com