KTM 160 Duke जल्द देगी दस्तक, दमदार लुक और फीचर्स से करेगी धमाका

KTM Sports Bike: पावरफुल बाइक ऑस्ट्रियन दोपहिया वाहन निर्माता KTM भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक KTM 160 Duke को लॉन्च करने जा रही है।
KTM 160 Duke जल्द देगी दस्तक, दमदार लुक और फीचर्स से करेगी धमाका
KTM 160 Duke का नया लुक। (सौ. YouTube)
Published on
Updated on

KTM 160 Duke in India: अगर आप भी एक मस्कुलर और पावरफुल बाइक के शौकीन हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। ऑस्ट्रियन दोपहिया वाहन निर्माता KTM भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक KTM 160 Duke को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में इसका आधिकारिक टीजर जारी किया है, जिसमें बाइक का लुक बेहद आक्रामक और आकर्षक नजर आ रहा है।

KTM 125 Duke को कहेगा अलविदा, 160 Duke लेगी जगह

कंपनी ने 160 Duke को पेश करने के साथ ही KTM 125 Duke की मैन्युफैक्चरिंग बंद कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि नई बाइक की धमाकेदार मौजूदगी 125 Duke की बिक्री को सीधे प्रभावित कर सकती है। Autocar India की रिपोर्ट के अनुसार, KTM 160 Duke को किफायती कीमत में पेश किया जा सकता है, जिससे यह मिड-सेगमेंट राइडर्स के लिए शानदार विकल्प बन सकती है।

दमदार फीचर्स से लैस होगी KTM 160 Duke

इस बाइक में दिए जा रहे फीचर्स इसे बेहद आधुनिक बनाते हैं। इनमें शामिल हैं:

  • डुअल-चैनल ABS
  • एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • फ्रंट यूएसडी फोर्क्स और रियर मोनोशॉक
  • LED हेडलैंप और बड़ा फ्यूल टैंक

बाइक का स्पोर्टी डिजाइन और आक्रामक स्टांस युवा राइडर्स को खासा आकर्षित कर सकता है। इसकी बॉडी को मस्कुलर और स्टाइलिश लुक दिया गया है, जो इसे अन्य बाइकों से अलग बनाता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

KTM 160 Duke में दिया गया इंजन 200 Duke के इंजन पर आधारित है। यह बाइक 160cc का पावरफुल इंजन इस्तेमाल करती है, जो करीब 19 bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। यह परफॉर्मेंस से भरपूर इंजन शहर की सड़कों और हाईवे दोनों के लिए आदर्श माना जा रहा है।

कब होगी लॉन्च? क्या होगी कीमत?

हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट और कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि KTM 160 Duke को 2025 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.60 लाख से 1.80 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com