-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vidarbha Aman Mokhade Score More Than 600 Runs In Vijay Hazare Trophy 2025 26
विजय हजारे ट्रॉफी में गूंजा अमन का नाम, मोखाड़े के बल्ले से निकली रनों की सुनामी; फिर भी हारा विदर्भ
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Uttar Pradesh vs Vidarbha: विदर्भ के स्टार बल्लेबाज अमन मोखाड़े ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ शानदार 147 रनों की पारी खेली। हालांकि, इस पारी के बाद भी वो विदर्भ को उत्तर प्रदेश से हार का सामना करना पड़ा।

अमन मोखाड़े (फोटो-सोशल मीडिया)
Aman Mokhade in Vijay Hazare Trophy 2025-26: विदर्भ क्रिकेट को नई पहचान दिला रहे अमन मोखाड़े का बल्ला इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी 2025–26 में लगातार गरज रहा है। मंगलवार को उत्तरप्रदेश के खिलाफ खेली गई 147 रनों की शानदार पारी के साथ अमन टूर्नामेंट के सर्वाधिक रन स्कोरर बन गए हैं। घरेलू क्रिकेट के इस सत्र में, जब देश के कई नामी और अनुभवी खिलाड़ी मैदान में मौजूद हैं, उनके बीच विदर्भ के इस युवा बल्लेबाज़ का शीर्ष पर पहुंचना काबिल-ए-तारीफ उपलब्धि मानी जा रही है।
विजय हजारे ट्रॉफी में अमन मोखाड़े ने अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में 634 रन बनाए हैं। उनका औसत 126.80 का रहा है, जो उनके निरंतर और भरोसेमंद प्रदर्शन को दर्शाता है। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 1 अर्धशतक निकले हैं। यह आंकड़े साफ बताते हैं कि अमन इस समय अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं।
उत्तरप्रदेश के खिलाफ 147 रनों की पारी में अमन ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। शुरुआती ओवरों में उन्होंने गेंद को समझते हुए स्ट्राइक रोटेट की, वहीं सेट होने के बाद उन्होंने बड़े शॉट्स खेलने से कोई परहेज़ नहीं किया। उनकी यह पारी न सिर्फ विदर्भ की पारी की रीढ़ साबित हुई, बल्कि उन्हें व्यक्तिगत तौर पर भी टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान पर ले गई। इस मामले में कर्नाटक देवदत्त पडिकल 6 इनिंग में 605 रन के साथ दूसरे और हिमाचल प्रदेश के पुखराज मन 558 रन के साथ तीसरे स्थान पर है।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
IPL 2027: इस तारीख से शुरू हो सकता है आईपीएल 2027, फाइनल मैच को लेकर बड़ा अपडेट, कितनी होगी मैच की संख्या?
विजय हजारे ट्रॉफी में अमन की पिछली 6 पारियां
- 147 बनाम उत्तरप्रदेश
- 150* बनाम बड़ौदा
- 6 बनाम चंडीगढ़
- 139 बनाम जम्मू-कश्मीर
- 82 बनाम हैदराबाद
- 110 बनाम बंगाल
गौरतलब है कि पिछले सत्र में विदर्भ के लिए यह जिम्मेदारी अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर ने निभाई थी। इस बार अमन मोखाड़े ने वह भूमिका बखूबी संभाल ली है। इतना ही नहीं, अमन इससे पहले रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी विदर्भ के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अमन मोखाड़े विदर्भ ही नहीं, बल्कि भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद और उभरते बल्लेबाज़ों में शुमार हो चुके हैं। यदि यही लय बरकरार रही, तो राष्ट्रीय स्तर पर उनके लिए दरवाज़े जल्द खुलते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, विजय हजारे ट्रॉफी में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
उत्तर प्रदेश से विदर्भ को मिली हार
राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम ग्राउंड सी पर खेले गए मुकाबले में विदर्भ ने टॉस जीतकर उत्तर प्रदेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाए। उत्तर प्रदेश के लिए अभिषेक गोस्वामी ने 103 रनों की पारी खेली। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए। विदर्भ के लिए अमन मोखाडे ने 147 रनों की पारी खेली। उसके अलावा अक्षय वाडकर ने 51 रनों की पारी खेली। अमन मोखाड़े की पारी के बाद भी विदर्भ को हार का सामना करना पड़ा है। उत्तर प्रदेश ने 54 रनों से हराया।
Vidarbha aman mokhade score more than 600 runs in vijay hazare trophy 2025 26
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














